धूप ऐसी पड़ी मुह़ब्बत की

धूप ऐसी पड़ी मुह़ब्बत की

धूप ऐसी पड़ी मुह़ब्बत की

धूप ऐसी पड़ी मुह़ब्बत की।
खिल उठी हर कली मुह़ब्बत की।

शम्अ़ नफ़रत की बुझ गई फ़ौरन।
बाद जब भी चली मुह़ब्बत की।

उड़ गए होश सब रक़ीबों के।
बात ऐसी उड़ी मुह़ब्बत की।

बाद मुद्दत के आज देखी है।
उनके रुख़ पर हंसी मुह़ब्बत की।

लाख शोअ़ले उठे बग़ावत के।
पर न सूखी नदी मुह़ब्बत की।

जिसने पालीं अदावतें दिल में।
उससे छूटी गली मुह़ब्बत की।

वस्ल है ह़स्नो इ़श्क़ का हर सू।
चल रही है सदी मुह़ब्बत की।

जुड़ न पायी फ़राज़ जोड़े से।
डोर ऐसी कटी मुह़ब्बत की।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मुझको दिखाता हर लम्हा गरूर है | Heart Touching Ghazal in Hindi

    मुझको दिखाता हर लम्हा गरूर है! ( Mujhko dikhata har lamha garoor hai )     मुझको दिखाता हर लम्हा गरूर है! हर व़क्त रखता वो चेहरा गरूर है   तुझसे  ख़ुदा ख़फ़ा होगा बहुत मगर करना  नहीं  मगर अच्छा गरूर है   यूं हाथ कल नहीं उससे मिलाया है हर बात में बहुत करता…

  • प्यार हम बार बार करते हैं

    प्यार हम बार बार करते हैं यूँ ख़िज़ां को बहार करते हैंप्यार हम बार बार करते हैं मिलना होता है जब किसी से हमेंअक्ल को होशियार करते हैं कैसे जाऊं न बज़्म में उनकीरोज़ वो इंतज़ार करते हैं जो भी आता है ख़ुद निशाने परहम उसी का शिकार करते हैं प्यार मैं सिर्फ़ उनसे करता…

  • परिवार अपना | Parivar Shayari

    परिवार अपना ( Parivar Apna ) जहाँ से निराला है परिवार अपनाइसी पे लुटाता रहूँ प्यार अपना कदम बेटियों के पड़े घर हमारेमहकने लगा है ये संसार अपना ये बेटे बहू कब हुए है किसी केजो इनपे जताऊँ मैं अधिकार अपना मजे से कटी ज़िन्दगी भी हमारीचला संग मेरे जो दिलदार अपना करूँ मैं दुआएं…

  • पढ़ाया गया मुझे

    पढ़ाया गया मुझे पहले तो सच का पाठ पढ़ाया गया मुझेफिर झूठ का वकील बनाया गया मुझेहुस्ने मतला–कल बदनुमा सा दाग़ बताया गया मुझेजब वक़्त आ पड़ा तो बुलाया गया मुझे मज़हब के नाम मरना भी कार-ए-सबाब हैसूली पे इतना कह के चढ़ाया गया मुझे मुद्दत से इक उजाले की जिनको तलाश थीसूरज बता के…

  • बिगाड़ देती है | Ghazal Bigaad Deti Hai

    बिगाड़ देती है ( Bigaad Deti Hai ) बड़े बड़ों को ये चाहत बिगाड़ देती है ये होशमंदो को दौलत बिगाड़ देती है बढ़ावा दो न शरारत को तुम तो बच्चों की कि उनको बेजा हिमाक़त बिगाड़ देती है तुम्हारे दीद की हसरत हमेशा ही रहती हमें ये वस्ल की आदत बिगाड़ देती है गुज़रता…

  • दिल फ़रेब इस हंसी का क्या कहना

    दिल फ़रेब इस हंसी का क्या कहना दिल फ़रेब इस हंसी का क्या कहना।आपकी दिलकशी का क्या कहना। आपके मरमरी से क़ालिब पर।चांद की चांदनी का क्या कहना। दिल परेशान हैं गुलाबों के।आपकी नाज़ुकी का क्या कहना। लूट लेती है आन में दिल को।ह़ुस्न की कजरवी का क्या कहना। इस पे क़ुर्बान सीमो-ज़र सारे।प्यार की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *