ये नफ़रत की दुनिया

ये नफ़रत की दुनिया

ये नफ़रत की दुनिया

संभालो तुम अपनी ये नफ़रत की दुनिया।
बसानी है हम को मुह़ब्बत की दुनिया।

लड़ाती है भाई से भाई को अकसर।
अ़जब है तुम्हारी सियासत की दुनिया।

नहीं चाहिए अब , नहीं चाहिए अब।
ये दहशत की दुनिया ये वहशत की दुनिया।

फंसी जब से नर्ग़े में यह बातिलों के।
तमाशा बनी है सदाक़त की दुनिया।

जहां मिल के रहते थे शेख़-ओ-बरहमन।
कहां खो गई वो अख़ुव्वत की दुनिया।

फ़क़त चंद फ़िरक़ा परस्तों के सदक़े।
लुटी जा रही है मुरव्वत की दुनिया।

जहां दिल्लगी,दिल्लगी ही थी हर सू।
कहां गुम हुई वो ज़राफ़त की दुनिया।

फ़राज़ उसकी क़िस्मत पे नाज़ां है यह दिल।
मयस्सर है जिसको मुसर्रत की दुनिया।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • बिन तेरे | Bin Tere

    बिन तेरे बिन तेरे मुझे आज भी जीना नहीं आया।बैरी सा लगे अब तो मुझे अपना ही साया।। कोशिश तो बहुत कर ली  भुलाने की तुम्हें  पर,इक तेरे सिवा दूजा कोई  दिल को न भाया।। कैसे मिले राहत मिरे टूटे हुए दिल को,कोशिश तो  मेरी हो गई जब सारी ही  ज़ाया।। हम आस लिए बैठे…

  • ज़माने के चलन | Zamane ke Chalan

    ज़माने के चलन ( Zamane ke Chalan ) ज़माने के चलन ही सीख यह हमको सिखाते हैंकिसी को याद रखते हैं किसी को भूल जाते हैं छलकते हैं किसी की आँख से हर वक़्त पैमानेमुहब्बत से हमें हर बार वो जी भर पिलाते हैं न जाने कौन सा वो गुल खिलाने पर हैं आमादाअदाओं से…

  • बहुत सुन चुके

    बहुत सुन चुके बहुत सुन चुके है कि घाटा नहीं हैबहीखाता फिर क्यों दिखाता नहीं है चलो दूर कुछ और भी तुम हमारेअभी प्यार का मुझको नश्शा नहीं है तुम्हारी जुबाँ अब तुम्हें हो मुबारककभी थूक कर हमने चाटा नहीं है न देखो ज़रा तुम मेरी सिम्त मुड़करअभी तक ये दिल मेरा टूटा नहीं है…

  • मुझको गुरुदेव का सहारा है | Mujhko Gurudev ka Sahara Hai

    ( 2 )  मुझको गुरुदेव का सहारा है राह में मेरी यूँ उजाला है राह टेढ़ी लगी मुझे जब भी पार गुरुदेव ने उतारा है अब नहीं डर किसी भी दरिया का हमने गुरुदेव को पुकारा है नाम गुरुदेव का लिया जैसे मुझको फिर मिल गया किनारा है नाम उनका लिए बिना अब तो मेरा…

  • काश ऐसा कमाल हो जाए | Kaash Aisa Kamaal ho Jaye

    काश ऐसा कमाल हो जाए ( Kaash Aisa Kamaal ho Jaye ) काश ऐसा कमाल हो जाए। उससे फिर बोलचाल हो जाए। वो अगर हम ख़याल हो जाए। ज़िंदगी बेमिसाल हो जाए। देखले गर उसे नज़र भर कर। पानी-पानी हिलाल हो जाए। उसके होंठों पे लफ़्ज़े हां हो तो। ह़ल मिरा हर सवाल हो जाए।…

  • वफ़ादार नहीं थे | Wafadar Shayari

    वफ़ादार नहीं थे ( Wafadar nahi the )  बहर-मफऊल -मुफाईल-मुफाईल-फऊलुन   कुछ दोस्त हमारे ही वफ़ादार नहीं थे वरना तो कहीं हार के आसार नहीं थे ख़ुद अपने हक़ों के हमीं हक़दार नहीं थे हम ऐसी सियासत के तलबगार नहीं थे झुकने को किसी बात पे तैयार नहीं थे क्यों हम भी ज़माने से समझदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *