दिलजीत दोसांझ जो कभी शादियों में गाना गाते थे, इस तरह बने
दिलजीत दोसांझ जो कभी शादियों में गाना गाते थे, इस तरह बने "किंग आफ पंजाबी सॉंग"

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर और सिंगर Diljit Dosanjh चर्चा में है। उन्होंने कंगना रनौत पर ट्वीट किया है जिससे सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं।

इन दिनों ट्विटर पर दिलजीत दोसांज और कंगना रनौत ट्रेंड कर रहे हैं। बता दे इन दिनों किसान आंदोलन पर सेलिब्रिटी अपनी अपनी राय रख रहे हैं। दिलजीत दोसांज ने भी बीबीसी का एक वीडियो ट्वीट करके पोस्ट किया है।

जैसा कि हम सब जानते हैं कंगना रनौत काफी लंबे समय से ट्विटर पर बहस का हिस्सा रही है क्योंकि वह राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रख रही हैं और कई बार विवादास्पद बयान के चलते ट्विटर पर बहेस जारी रहती है।

लेकिन 36 वर्षीय Diljit Dosanjh पहली बार इस तरह की चर्चा में आए हैं। ज्यादातर वह अपने टि्वटर हैंडल पर अपने नए गाने या फिर अपनी आने वाली फिल्म से जुड़े ट्वीट ही करते रहते थे।

लॉकडाउन के दौरान जब वो मुंबई में थे तब उन्होंने खाना बनाने का भी एक वीडियो सोशल मीडिया साइट पर डाला था। लेकिन इन दिनों दिलजीत दोसांझ किसानों द्वारा हो रहे आंदोलन को लेकर काफी सक्रिय देख रहे हैं और इस विवाद से जुड़े फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

बता दें Diljit Dosanjh पंजाब म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा माना जाता है। उन्होंने King Of Punjabi Films (किंग ऑफ पंजाबी फिल्म ) के नाम से लोग बुलाना पसंद करते हैं। उन्होंने पंजाबी गानों के अलावा बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है।

उन्होंने बॉलीवुड में सिंगिंग ‘तू ही है..’ साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी की है। इसमें पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘गुड न्यूज़’ ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

बता दें कि इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी थी और अक्षय कुमार और करीना कपूर ने भी इस फिल्म में काम किया था। हाल में ही Diljit Dosanjh की एक कॉमेडी फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ आई है। इस फिल्म में हिंदी गाने और पंजाबी गाने मिक्स है।

इस वजह से ये हिंदी भाषी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। Diljit Dosanjh ने अपनी पहचान यूं ही रातों-रात नहीं बनाई है दरअसल वह गांव के रहने वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे और इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई है।

Diljit Dosanjh खुद भी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू में बताया है कि उनका बचपन आर्थिक दिक्कतों के बीच गुजरात था। एक बार उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने आर्थिक परेशानियों की ही वजह से दसवीं तक की पढ़ाई के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए थे।

बता दें कि दिलजीत जालंधर जिले के दोसांझ गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता बलबीर सिंह किसान है। दिलजीत का असली नाम दलजीत सिंह है जिसे बदलकर उन्होंने दिलजीत दोसांझ रख लिया था।

इन्हें बचपन से ही गाने का शौक था और वह गुरुद्वारों में गुरबाणी कीर्तन करने जाया करते थे। उस वक्त किसी ने भी नहीं सोचा था कि गुरबाणी कीर्तन करने वाला यह लड़का एक दिन पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में लोकप्रिय हो जाएगा।

धीरे-धीरे Diljit Dosanjh को उनके गाने की वजह से पहचान मिलने लगी और फिर वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में आ गए। पहले के गानों में और उनके अब के गानों में काफी अंतर देखने को मिलता है। दिलजीत के गाने के स्टाइल में अब ज्यादा आत्मविश्वास आ गया है और काफी चीजें बदल चुकी है।

शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने के लिए Diljit Dosanjh ने लंबा संघर्ष किया है। शुरुआती करियर में वह स्टेज शो किया करते थे और शादियों में भी परफॉर्म करने जाया करते थे।

दिलजीत ने अपने कैरियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से की थी और उनका पहला एल्बम “इश्क दा उड़ा अड्डा” 2004 में आया था। धीरे धीरे इसी बीच वह दलजीत से दिलजीत बन गए और उन्होंने कई और म्यूजिक एल्बम बनाए।

उनका तीसरा सबसे ज्यादा लोकप्रिय होने वाला एल्बम “स्माइल” है। साल 2011 में उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया और उनकी पहली फिल्म थी “The Lion Of Punjab (द लायन आफ पंजाब) “।

दो पंजाबी फिल्मी करने के बाद दिलजीत बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर के रूप में एंट्री किए और तेरे नाल लव हो गया फिल्म के लिए उन्होंने गाना गाया।

साल 2016 में उन्होंने उड़ता पंजाब फिल्म में एक्टिंग की और यही से वह चर्चा में आ गए। उन्होंने करीना कपूर शाहिद कपूर जैसे स्टार के साथ इस फ़िल्म स एक्टर के रूप में डेब्यू किया था।

इसके बाद उन्होंने अनुष्का शर्मा और सूरज शर्मा की फिल्म फिल्लौरी में काम किया और इस फिल्म में गाने भी गाए।

साल 2018 में उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह का किरदार निभाया और इस फिल्म का नाम सूरमा था।

आज Diljit Dosanjh बॉलीवुड फिल्मों में पंजाबी किरदार निभाते हैं। वह पग बांध कर एक्टिंग करते हैं। दिलजीत के अंग्रेजी भाषा कमजोर है और वह कई बार इसे सहज भाषा में मजाकिया अंदाज में बोल देते हैं।

एक बार उन्होंने अंग्रेजी सीखने की भी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। Diljit Dosanjh ने बताया कि गुड न्यूज़ फिल्म के लिए वह एक मैगजीन अंग्रेजी में उनका इंटरव्यू देना चाहती थी।

लेकिन उन्होंने अंग्रेजी न आने की वजह से इंटरव्यू नही दिया था। हालांकि वह कहते हैं कि भाषा का उनके कैरियर पर कोई असर नही पड़ रहा हैम वह पंजाबी और हिंदी फिल्मों में सफलता हासिल कर रहे हैं।

Udta Punjab के लिए दिलजीत को बेस्ट मेल डेब्यू फिल्म फेयर का अवार्ड मिल चुका है। दिलजीत के बारे में कहा जाता है कि वह शादीशुदा है और उनको एक बच्चा भी है, हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम बातें करना पसंद करते हैं।

लेखिका : अर्चना 

यह भी पढ़ें :  

बॉलीवुड के 10 सबसे Controversial Films जिनके रिलीज होते हैं मच गया था हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here