Do Chhote Kimti Moti

दो छोटे कीमती मोती | Do Chhote Kimti Moti

कहते है कि अगर किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत होती है तो उसको तुरन्त देना चाहिये । मन की कोमलता और व्यवहार में विनम्रता से वह कार्य भी बन जाते हैं जो कठोरता से नहीं बन पाते हैं।

किसी ने सच ही कहा है =डरा -धमकाकर, अहसान जताकर किसी को जीते तो क्या जीते? किसी को जीतना है तो ह्रदय की नम्रता से जीतो। जब भी किसी को सहायता की जरूरत हो तो मदद जरूर करनी चाहिए ।

सबसे अच्छी सहायता वह होगी जहां वे खुद जीवन में आगे बढ़ने और अपना ख्याल रखने के काबिल बन सके। आजकल हर इंसान अपना नाम और अपनी बड़ाई के लिये सौ रुपये की कम्बल गरीब को दान देकर फ़ोटो ऐसे खिंचवाते हैं जैसे वो कितना बड़ा दानवीर है ।

फिर उसी फ़ोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में अपनी दानवीरता का बखान करते हैं। फिर जब लोग उनकी दानवीरता की चर्चा करते हैं तो उनके अंदर अँहकर और बढ़ने लगता है। वैसे ही लोग किसी संस्था में हज़ार रुपये का पंखा दान देकर उसकी तिनो ब्लेड पर दादे से लेकर पोते तक की पीढ़ी का नाम लिखवाते हैं। और ऐसे सो करते हैं जैसे उनके जैसा भामासाह कोई दूसरा है ही नहीं।

अगर आपके अंदर सही से कुछ परोपकार या दान की भावना हो तो ऐसी हो कि दाएँ हाथ से किया गया दान बायें हाथ को मालुम ना पड़े।हृदय में दया और सहजता का भाव रहे । प्रार्थना और विश्वास दोनों अदृश्य हैं परंतु दोनों में इतनी ताकत है की वह नामुमकिन को मुमकिन बना देते हैं!

विश्वास जीवन में इतना आए की खुद पर हो विश्वास और गुरु पर हो आस्था फिर चाहे कितनी भी आए बाधा मिल जाता है रास्ता । क्योंकि, इंसान मरा करते है विश्वास नही मरता है। नामुमकिन को मुमकिन विश्वास किया करते है ।

सपने सच हो जाते है हर दुआ काम आती है विश्वास की डोर को अपनी विश्वास खिंच लाती है। दुआ जो दिल से माँगी गयी हर दूरी तय करती हैं और क़बूल भी होती हैं।

प्रार्थना जो मरणासन पर हैं अपने दिल के तार सीधे सही प्रभु से जोड़ता हैं वह प्रार्थना हर दूरी तय करती हैं। उसे सही राह का मार्गदर्शन दे उत्थान करती हैं। प्रार्थना कभी याचना ना बने प्रार्थना के क्षणों में हमारे हृदय का रोम-रोम बोलता हैं- शिवमस्तु सर्वजगत् । परहित-निरता भवंतु भूतग़णा: दोषा: प्रयांतु नाशं सर्वत्र सर्वे सुखिनो भवंतु ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

भागो नहीं, जागो | Bhago Nahi Jago

Similar Posts

  •  यह कैसी भक्ति है? | Yah Kaisi Bhakti hai

    15 फीट लंबा दैत्य (राक्षस) बनाते हैं और उसके ऊपर 10 फीट बड़े गणेश जी को खड़ा करते हैं! यह कहाँ तक की समझदारी है। क्या आपको पता नहीं है इस 25 फीट की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए कितना पानी और समय लगने वाला है? एक मूर्तिकार बड़ी मेहनत और लगन से मूर्ति…

  • न्याय हराएको देश | Nepali Sahityik Rachana

    न्याय हराएको देश ( Nyaya harayeko desh )     यो आमा बुवा ले दिएको संकार को हार हो, यो व्यक्ति को मात्रै हार हैन, सम्पूर्ण मानव सभ्यता, यो सत्य को, यो विश्व व्यापी न्याय को, समय को, जिवन दर्शनका साथ साथै शास्वत नियम को पनि हार हो। यो एउटा निर्मला, एउटा सुष्मिता को मात्रै…

  • शुद्ध चिंतन आत्म मंथन

    हम यह किस दौर की तरफ जा रहे हैं? अगर पहले के समय की बात करें तो हमारे पूर्वजों में हमारी माताएं अपने पति को ‘ए जी ‘ ‘ओ जी’  ‘सुनिए जी ‘ कहती थी। उसे भी आजकल की थर्ड क्लास रील ने इतना गंदा मतलब बना दिया कि इसका मतलब होता है ए गधे/…

  • अनेकांतवाद | Anekantavada

    कहते है जिसने जीवन में अनेकांतवाद को सही से अपना लिया उसने जीवन में सुखो की राह को खोल लिया। उत्कृष्ट चिन्तक और विचारक, दार्शनिक,लेखक, उच्च कोटि के ध्यान तपस्वी आदि अहिंसा व अनेकांतवाद के अथक पुजारी होते है तभी तो वे परम दार्शनिक महामनस्वी कहलाते है। वैचारिक मतभेदों, उलझनों, झगड़ो आदि से बचने के…

  • बेटी | Beti

    किसी ने लिखा की हमारे देश की इज्जत और सम्मान बनती है ।सारे विश्व मे फिर खुद की वो पहचान बनती है । खडी़ होती है जब जब पोडियम पर हिन्द की बेटी तो मीरा बाई चानु के जैसी ही शान बनती है । चाहे खुशी मिलें या न मिलें समभाव में रहना सीखें हम…

  • जब जब सुरसा बदन बढ़ावा

    सुरसा बाधा का प्रतीक है। जीवन में हम जब श्रेष्ठ कार्य करने चलते हैं तो अनेकानेक लोग बाधाएं उत्पन्न किया करते हैं ।अब हमें चाहिए कि हनुमान जी की तरह उन बाधाओं को खत्म करके अपने लक्ष्य की तरफ कदम आगे बढ़ाएं। जीवन में आने वाले ऐसी बाधाओं से बिना घबराए उन बाधाओं से दो-दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *