Bhago Nahi Jago

भागो नहीं, जागो | Bhago Nahi Jago

परिस्थितियों कभी समस्या नहीं बनती , समस्या इसलिए बनती हैं क्योंकि हमें उन परिस्थितियों से सही से लडना नहीं आता है । परिस्थिति तो अपने आप मे एक ही होती है, सबके अलग- अलग नजरिये होते है कि वो उसको किस रूप में लेता है।

वैसे काफी हद तक इसमें हमारे कर्म-संस्कार के कारण हमारे भावों से वो प्रभावित होती है,हम अपने होश में रहते हुए हर परिस्थिति के अनुकूल अपने आपको ढालने की कोशिश करें तो हम शान्तचित्त होकर उसके मनोनुकूल परिणाम पाने में काफी हद तक सक्षम हो पाते हैं।

हम कभी परिस्थिति को दोष देंकर, उसके सामने घुटने न टेकें, सम्यक् पुरुषार्थ के द्वारा परिस्थिति के अनुसार अपने आपको सम्यक् नियोजन करें तो सफलता मिलेगी, अगर न भी पा पाएं तो निराश न होयें, बल्कि अपने सम्यक् पुरुषार्थ से संतुष्ट होकर शान्तचित्त रहने का प्रयास करें, उसे नियति समझकर।

हालांकि कई बार अपने को समझाना बहुत कठिन होता है,कई बार परिस्थिति ऐसी बन जाती है कि वो हम पर हावी होने लगती है, जैसा कि पिछले वर्षों के समय की महामारी के प्रकोप में घर के घर बर्बाद हो गए, तो धैर्य डगमगाने लगता है,कोई बिरला ही उस परिस्थिति में शरीर और आत्मा के भेदविज्ञान को समझते हुए शरीर की नश्वरता को समझकर उस समय शांत रह पाता है, लेकिन बहुत जल्दी सम्भल जाना ही, ऐसी परिस्थिति से , हमारे लिए , बहुत जरूरी है।

हम भावों को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा शुद्धतम बनाते जाएं सर्वदा। भावों में बहुत ज्यादा शक्ति होती है, इसका हर समय हमें स्मरण रहें,हम उसे कभी भी कम समझने की भूल न करें। इसलिए संसार से भागो नहीं संसार में रहते हुए ही जागो।

 

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

मुस्कुराहट का राज | Muskurahat ka Raaz

Similar Posts

  • जादूगर-सम्राट शंकर | कला के सच्चे उपासक

    जादूगर-सम्राट शंकर का हर शो पारिवारिक शो होता है। जादू ही एकमात्र ऐसा शो है, जिसके एक-एक महीने तक टिकट शो लगते हैं और भारी भीड़ जमा होती है। बड़े-से-बड़े सिंगर-डांसर इत्यादि के एक आध या दो प्रोग्राम ही होते हैं, जो पूरे परिवार के साथ बैठकर नहीं देखे जा सकते। शंकर अपनी कला के…

  • परिवार | Parivaar

    परिवार का सही मतलब तो पहले समझ में आता था। आजकल तो परिवार चार दिवारी में “हम दो हमारे दो” के बीच में सिमट कर रह गया है! पहले ना सिर्फ परिवार में लोग मिल-जुलकर रहते थे। बल्कि भजन और भोजन भी संग में होता था। फिर भी संयुक्त परिवार की मिसाल आज भी कई…

  • अच्छा समाज कैसे हो संभव ?

    जब तक हम नहीं सुधरेंगे तब तक एक अच्छे समाज का निर्माण संभव नहीं। जब आप गलत होते हुए भी अच्छा बनने का नाटक करते हैं, तो अगला सब कुछ जानते हुए भी खामोश है ‌। तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ नहीं जानता बल्कि वो आपको दूसरों की नजरों में गिराना नहीं…

  • प्राइवेट स्कूलों का गोरखधंधा

    स्कूल बने कॉपी-किताब की दुकान, अभिभावक परेशान। निजी स्कूलों की मनमानी पर कैसे लगेगी लगाम? देश भर में के प्राइवेट स्कूलों में कॉपी किताबों के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। बाजार से अधिक दामों में लूट मचा रखी है। प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से परेशान…

  • नेचुरल कलर | Natural Colour

    हमारे मोहल्ले के श्रीमान चंपकलाल जी एक नेचर लवर है । इस बार होली के त्यौहार से पहले उन्होंने सभी बच्चों को समझाया कि,”बच्चों बाज़ार में मिलने वाले गुलाल व कलर केमिकल युक्त होते हैं, जिससे हमारी त्वचा एवं शरीर को नुक़सान होता है इसलिए हम सभी को प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलनी चाहिए…

  • विश्व हिंदी दिवस | Vishwa Hindi Diwas

    प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाते हैं। दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रसार करना है । साल 2024 में विश्व हिंदी दिवस की थीम है ‘हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता को जोड़ना’। राष्ट्रीय हिंदी दिवस भारत में हिंदी को आधिकारिक दर्जा मिलने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *