एक चने ने

एक चने ने

एक चने ने

मेरे आँगन नित्य सवेरे बुलबुल आती एक
सच्च बोलो-सच बोलो की मधुर लगाती टेक

मधुर लगाकर टेक मुझे हैरान करे
कैसी खोटी बातें ये नादान करे

झूठा और बेईमान भला सच कैसे बोले
ज़हर बेचने वाला अमृत कैसे तौले

मूरख पंछी मुझको कैसी सीख दे रहा
नहीं चाहिए बिन मांगे क्यों भीख दे रहा

तेरी मीठी बोली मुझको नहीं छलेगी
ढूंढ़ कोई घर और यहाँ ना दाल गलेगी

दाना पड़ा हुआ है खा या हो जा फ़ुर्र
सोच रहा क्या देख रहा क्यों टुकुर-टुकुर

भड़काया तो पछताएगा रार बढ़ेगी
जीवन भर ना भूले ऐसी मार पड़ेगी

पंछी फुदक-फुदक कर बोला सच बोलो
मेरे दिल ने कहा यार आँखें खोलो

क्रोध पे पानी डाला एक परिंदे ने
बदल लिया मन इस दुर्दांत दरिंदे ने

पर उसके साहस को मैं न सका पचा
एक चने ने भाड़ फोड़ इतिहास रचा

देशपाल सिंह राघव ‘वाचाल’
गुरुग्राम महानगर
हरियाणा

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • प्रभु श्री राम जी आयेंगे | Prabhu Shri Ram

    प्रभु श्री राम जी आयेंगे ( Prabhu shri ram ji ayenge )   प्यारे, राम राम भज लेना, प्रभु श्री राम जी आयेंगे। जरा, राम राम बोल लेना, तन मन में राम नाम पाएंगे।। प्यारे, घर द्वार सजा लेना, प्रभु श्री राम जी आयेंगे। जरा, सिंदूर लेकर आना, संग में हनुमान जी आयेंगे।। प्यारे, बंधनवार…

  • .फितरत | Poem on Fitrat in Hindi

    .फितरत ( Fitrat )    जरूरत के बिना कमी का एहसास नही होता लगाव न हो तो ,करीब भी कभी पास नही होता मांगने से मिल गई होती,यदि चाहत किसी की तो किसी की याद मे,मुहब्बत खास नही होती यूं तो भरते हैं दम सभी,अपनेपन का इस दौर मे यदि चाहत दिल की होती,तो कोई…

  • Hindi Kavita -भारत का गौरव

    भारत का गौरव ( Bharat Ka Gaurav )     राम तेरे आर्याव्रत अब, शस्त्र नही ना शास्त्र दिखे। धर्म सनातन विघटित होकर,मात्र अंहिसा जाप करे।   शस्त्रों की पूजा करते पर, शस्त्र उठाना भूल गए, रणचंडी का वैभव भूले, खड्ग खप्पर सब भूल गए।   परशुराम का परशु अब तो, यदा कदा ही दिखता…

  • शिक्षक देव | Shikshak dev

    शिक्षक देव ( Shikshak dev )    शिक्षक ही है श्रोत ज्ञान का अनवरत दे रहा ज्ञान का दान बिना ज्ञान है व्यर्थ यह जीवन है यही जग मे कर्तव्य महान.. नासमझ से समझदार बनाकर शिक्षक अपना कर्तव्य निभाता आया आदर,सत्कार,सत्य,अहिंसा का भेद सदा सबको बतलाता आया…. देकर अल्प समय में ही सीख वह जीवन…

  • मां नर्मदा | Maa Narmada

    मां नर्मदा ( Maa Narmada )    अनंत नमामि मां नर्मदा ****** हिंद उत्संग अति आह्लाद, पुनीत दर्शन सरित छटा । मातृ उपमा संबोधन सेतु, नित निर्माण आनंद घटा । दिव्य मर्म अंतर सुशोभना, स्कंद पुराण नित बखान अदा । अनंत नमामि मां नर्मदा ।। शिव सुता मोहक अनुपमा, माघ शुक्ल सप्तमी अवतरण। धन्य संपूर्ण…

  • मानव यही धर्म | Manav Yahi Dharm

    मानव यही धर्म ‘मानव’ यही रहा है धर्म पुराना,धर्म का न कोई अलग निशाना;न देखा ‘अल्लाह’ को किसी ने,नहीं ‘गॉड’ से भी पाया किसी ने | इंसान ने ही भगवान बनाया,भगवान एक ही आद्य या अंत;अब तो मिटा दिया करो सभी,दिवार जात-पात या धर्म-पंथ | धर्म भेद को भूलाकर सभी,एक साथ रहो मिलकर अभी;धर्म कलह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *