मन की पीड़ा

मन की पीड़ा

मन की पीड़ा

मन की पीड़ा से जब कांपीं उंगली तो ये शब्द निचोड़े
अक्षर-अक्षर दर्द भरा हो तो प्रस्फुटन कहाँ पर होगा

अभिशापों के शब्दबाण लेकर दुर्वासा खड़े हुए हैं
कैसे कह दूँ शकुन्तला का फ़िर अनुकरण कहाँ पर होगा

नया रूप धर धोबी आए मन में मैल आज भी उनके
ईश्वर ही जाने सीता का नव अवतरण कहाँ पर होगा

गली-गली फिरते दु:शासन भीष्म झुकाए सिर बैठे हैं
रजस्वला उन द्रौपदियों का आँचल हरण कहाँ पर होगा

मीठी चुभन कुटिल कुल्टा सी नौंच रही तन के घावों को
नमक छिड़कने हाथ आ गए सद्आचरण कहाँ पर होगा

वह कोमल कलिका कचनारी मैं धतूर का फूल कसैला
वह बगिया में इठलाएगी मेरा खिलन कहाँ पर होगा

देशपाल सिंह राघव ‘वाचाल’
गुरुग्राम महानगर
हरियाणा

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • ईद का चांद | Eid ka Chand

    ईद का चांद ( Eid ka chand )   देखते   ही   तुझको , तुझसे  प्यार  हो  गया ऐसा  लगा   कि   जैसे   चमत्कार   हो  गया   जन्नत  की  हूर  सी  लगी  उतरी है  चांद सी समझा  कि  ईद-ए-चांद  का  दीदार हो गया   जुल्फों  के  बीच  खिलखिलाने को क्या कहूं…

  • नया दौर | Kavita Naya Daur

    नया दौर ( Naya Daur )   इतना बेरुख जमाना हो गया मुसकुराना तक गुनाह हो गया जजबातों का जमाना अब कहां हर इक शय अंजाना हो गया खून की नदियां कहा करती है दुश्मन अपना जमाना हो गया आखों में किसी के खुशियां कहा दर्द का ये पैमाना फसाना हो गया मिटा मजहब की…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Ghazal -सजा

    सजा ( Saza )     मेरी गलतियों की मुझको सजा दे गया, बेवफा  था   मुझे   वो   दगा   दे  गया।     क्या   बताए   हमें   क्या सजा  दे गया, मेरी खुशियों  के  सपने  जला  के गया।     आइने  सा  ये  दिल तोड कर चल दिया, इतने  टुकडे किये कि मैं गिन ना सका।  …

  • एक ही भूल | Ek hi Bhool

    एक ही भूल आज बरसों बाद तुम्हारा दीदार हुआ,दूरियाँ बनी हुई थी फिर से प्यार हुआ। लबों को तुम्हारे लबों का स्पर्श हुआ,बदन की महक का यूँ एहसास हुआ। ग़र ये ख़्वाब है तो ख़्वाब ही रहने दो,मैं सो रहा हूँ सोया हुआ ही रहने दो । चली क्यों नही जाती हो मेरी बातों से,जिस…

  • 222 वां आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव दिवस

    222 वां आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव दिवस प्रातः स्मरणीय क्रांतिकारी वीर भिक्षु स्वामी को आज उनके 222वें चरमोत्सव दिवस पर भाव भरा वंदन । महामना आचार्य श्री भिक्षु को शत – शत श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चरमोत्सव दिवस पर मेरे भाव……..…. करे तन्मय बनकर भिक्षु स्वामी का स्मरण । इससे बढ़कर और कोई दूसरा नहीं…

  • पत्नी के रूप | Patni ke Anek Roop

    पत्नी के रूप ( Patni ke anek roop )   शादी के बाद जब ससुराल आती है दुल्हन के रूप में पत्नी खूब भाती है। घड़ी घड़ी सब पूछते हैं उसका हाल पूरा परिवार रखता है खूब ख्याल। दो-चार बार जब ससुराल आती है बहू के रूप में अपना प्रभाव जमाती है । बहू की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *