Ganpat Lal's book published

कलम चलाओ ऐसी कि यादगार बन जाएं‌।
और कर्म करो ऐसा कि पहचान बन जाएं।।

आप सभी का अपना प्रिय सैनिक कवि लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक- गणपत लाल उदय, अजमेर राजस्थान आप सभी के प्यार एवम आशीर्वाद से अपने लक्ष्य की और बढ़ते हुए अपनी तीसरी एकल पुस्तक “देश भक्त है हम भारत के” प्रकाशित करवाएं है।

जिसमे इन्होंने अपनी‌ स्वरचित देशभक्ति, उत्सवों, ऋतुओ, संस्कृति, संस्कारो, राष्ट्र चेतना, पौराणिक, ऐतिहासिक और त्यौहारों जैसी खुबसूरत रचनाओ
का समावेश करवाया है जो शायद आप सभी को बहुत ही पसन्द आयेगी।

यह पुस्तक रवीना प्रकाशन (स्वतन्त्र प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड) सी-316,11 गंगा विहार, दिल्ली -110094 द्वारा प्रकाशित किया गया है। जिसका आईएसबी,एन 978-81-19081-90-5 है उदय हिन्दी साहित्य की सभी विधाओं मे अपनी लेखनी चलाते है।


इनकी पुस्तक को विश्व पुस्तक मेला 2024 में शामिल किया गया है इस विश्व पुस्तक मेले का आयोजन नई दिल्ली प्रगति मैदान में किया जाएगा, जो 10 फरवरी से 18 फरवरी तक किया जाना तय हुआ है यह पुस्तक रवीना प्रकाशन के स्टाल पर रहेगी। आपको बता दें कि बीते वर्ष भी विश्व पुस्तक मेले में इनकी पुस्तक “सैनिक की कलम से” को मेले में स्थान मिला था।

किसी भी पुस्तक के प्रकाशन व सफलता में केवल लेखक का ही हाथ नही होता उसमें लेखक के साथ-साथ प्रकाशक टीम का भी सहयोग होता है जिसको अनुपम बनाकर वो पूरे देश के सामने प्रस्तुत करते है और सबसे ज्यादा पाठकों का सहयोग होता है जो अपना समय निकालकर, पुस्तक खरीदकर, पढ़कर लेखक का सहारा/हौंसला बढ़ाते है‌।

इस पुस्तक में सभी रचनाएं हिन्दी भाषा में है हिन्दी दुनिया की उन चुनिंदा भाषाओं में से एक है जिनमे जो लिखा जाता है वही बोला जाता है शोध बताते है कि वर्ष २०५० तक हिन्दी दुनिया की सबसे शक्तिशाली भाषाओं में से एक हो जाएगी।


‌‌आज बड़े बुजुर्ग माता-पिता का यह फ़र्ज़ बनता है कि बचपन से ही बच्चों में अच्छे संस्कारों
का रोपण करे उन्हें स्त्री- पुरुष, लड़के-लड़की को समान रूप से आदर देना सिखाएं अज्ञानता और अंधविश्वास को दूर करके उन्हें सही शिक्षा देकर संस्कृति रीति-रिवाजों से परिचित कराएं ताकि वे
देश के अच्छे व सच्चे सपूत बन सके तथा वे इंसानियत और मानवता की मिसाल बने।

मुझे आशा ही नही बल्कि पूरा विश्वास है कि यह पुस्तक आप सभी को बेहद पसंद आएगी तथा आप सभी इस सैनिक की लिखी पुस्तक को अपना प्यार, आशीर्वाद अवश्य प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें :-

हमरंग पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों में प्रकाशित होगी लोकप्रिय रचनाकार उदय की रचनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here