आशा की काँवड़

आशा की काँवड़ | Geet Asha ki Kavad

आशा की काँवड़

( Asha ki Kavad )

चढ़ी रही आशा की काँवड़ ,
झुके हुए इन कंधों पर .
हरियाली कुर्बान रही बस,
कुछ सावन के अंधों पर .

पाँवों को पथरीले पथ ने ,
दिए सदा मारक छाले .
क्रूर काल ने क्षुधित उदर को ,
भी , गिनकर दिए निवाले .
फूलों ने भी आज लगा दी ,
कैसी रोक सुगंधों पर .

छलक गया था राहों में ही ,
हर कोशिश का गंगाजल .
आड़ लिए वो धर्म कर्म की ,
खोज रहे मसले का हल .
मौन खड़े हैं क्या बोलें हम ,
उनके गोरखधंधों पर .

तनातनी थी यूँ रिश्तों में ,
बात न आगे बढ़ा सके .
सूख गई थीं मन की आँखें ,
अश्रुजल भी ना चढ़ा सके .
गौहर कैसे मिलता हम तो ,
खड़े रहे तटबंधों पर .

Rajpal Singh Gulia

राजपाल सिंह गुलिया
झज्जर , ( हरियाणा )

यह भी पढ़ें :-

देख बेबसी | Dekh Bebasi

Similar Posts

  • स्वर्णिम मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश गीत

    स्वर्णिम मध्यप्रदेश ( Swarnim madhya pradesh )   स्वर्णिम, मध्यप्रदेश है, स्वर्णिम, मध्यप्रदेश है। जन-जन गाहे यशगान…, भाग्यवान है यह राज्य, उज्जवल…, मध्यप्रदेश है। अतुल्य भारत करे गुणगान, स्वर्णिम, मध्यप्रदेश है। मेरा भारत है महान्, स्वर्णिम, मध्यप्रदेश है। स्वर्णिम, मध्यप्रदेश है।।1।। शान-ए-हिंदुस्तान मेरा, सौंदर्य हृदयप्रदेश यह। अखंड भारत में विशेष यह, स्वराज्य सर्वश्रेष्ठ है। नवयुग…

  • ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में | Jeevan ki Patwar

    ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में ( Ye jeevan ki patwar tere haath mein )   मेरी नैया है मझधार, गुरुवर करना भव से पार। करूं अरदास मैं, यह जीवन की पतवार, तेरे हाथ में।। अनजाना सा राही हूं मैं ,राह नजर ना आवै । राग द्वेष में उलझ रहा हूं, विषयन भी भटकावै।…

  • यह आग अभी | Geet Yah Aag

    यह आग अभी ( Yah Aag Abhi ) यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में। स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा । दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा। खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।…

  • वंदना माँ शारदे की

    वंदना माँ शारदे की कुछ ऐसा प्रखर प्रकाश हुआ ।जगमग सारा आकाश हुआ ।। उर में आंनदित लहर उठी ,बह रही सुरभि भी कल्याणी ।क्या उतर रही है शिखरों से ,अब श्वेत कमल वीणापाणी ।सुरभित कुसमित है भूमंडल,नख शिख तक यह आभास हुआ ।।जगमग——- छँट जायेगी हर आँगन से ,तम की छाया काली-काली ।पुलकित होगी…

  • हम जाएं कहीं महक साथ होगी | Prem ke geet

    हम जाएं कहीं महक साथ होगी ( Hum jaen kahin mehak sath hogi )    हम जाएं कहीं महक साथ होगी वो कितनी हसीं मुलाकात होगी चमन सा महकता ये मन मेरा भावों में अद्भुत कोई बात होगी   कुंदन सा महके भावो का सितारा हुआ है असर शुभ कर्मों का सारा परख लो कसौटी…

  • पाती पढ़ी जो प्रेम की

    पाती पढ़ी जो प्रेम की   हिरनी सी कुलांचे भरती बल्लियो मै उछलती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दिन महीने सा लगे पाती के इंतजार में दिखती द्वारे पर खड़े पाती के इंतजार में हाथ में पाती जो आती अँखियां पहले मुस्कुराती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दबे पाँव सम्हल चलती पाती पढ़ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *