यह आग अभी

यह आग अभी | Geet Yah Aag

यह आग अभी

( Yah Aag Abhi )

यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में।
स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।।

जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा ।
दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा।
खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन में।।
यह आग अभी—-

दीपक कोई कब बन पाया ,साथी संध्याओं का ।
जिसने जो चाहा लूट लिया ,अपनी इच्छाओं का ।
लूटे भुजंग रहती सुगंध ,फिर भी है चंदन में ।।
यह आग अभी —-

खुल गये द्वार बाजे सितार , हर दिश था उजियारा ।
जब अधरों ने उन अधरों का ,आमंत्रण स्वीकारा ।
कब सोच सका क्या जादू था ,उसके सम्मोहन में ।।
यह आग अभी—–

जब सुस्मृतियों ने खोली है ,भूली बिसरी पुस्तक ।
कुछ प्रश्न अधूरे से अक्सर ,मिलते हैं नतमस्तक ।
कितना विषाद कितनी पीड़ा ,है मेरे चिंतन में ।।
यह आग अभी——

टूटे संकल्प वचन टूटे ,तोड़ी सौगंध गई ।
लेकिन सरिता विश्वासों की ,बहती निर्बंध गई ।
मैं समझ सका कुछ भेद नहीं ,पीतल में कुंदन में ।।
यह आग अभी—-

इस पथ में छाया पग-पग पर ,ही घना कुहासा है ।
हर त्याग तपस्या का महात्म ,भी खेल तमाशा है ।
बस महाशून्य है बिन तेरे ,अब मेरे जीवन में ।।
यह आग अभी—–

इस जग का हर आकर्षण ,साग़र मात्र छलावा है ।
संबंधों के हर दर्पण पर ,बस सजा दिखावा है ।
कितने दिन किससे साथ निभे ,अब ऐसे बंधन में ।।
यह आग अभी ——
स्वर मिला सका—-

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

संभालते क्यों हो | Ghazal Sambhalte Kyon Ho

Similar Posts

  • चलो कुछ मीठा हो जाए | Chalo Kuch Meetha ho Jaye

    चलो कुछ मीठा हो जाए ( Chalo kuch meetha ho jaye )   चलो कुछ मीठा हो जाए, प्यार के गीत हम गाए। अधर रसधार बरसाए, तराने मनभावन लाएं। चलो कुछ मीठा हो जाए मोती प्यार भरे लेकर, सजाएं दिलों की महफिल। खुशियां आपस में बांटे, जोड़े हम दिलों से दिल। बैठ कर दो घड़ी…

  • स्वीकार नहीं | Sweekar Nahin

    स्वीकार नहीं ( Sweekar nahin )   सुमन सरीखी याद तुम्हारी, केवल यूँ हीं स्वीकार नहीं। इस एक धरोहर के सम्मुख ,जँचता कोई उपहार नहीं।। तेरे गीतों को गाने से ,यह हदय कमल खिल जाते हैं। तन्हाई की परछाईं में ,हम तुम दोनों मिल जाते हैं । बातें होती हैं नयनों से ,जब अधर-अधर सिल…

  • अखिल विश्व में

    अखिल विश्व में अखिल विश्व में ऐसा मौसम ,फूले और फले ।पुरवाई से पछियाओ भी ,खुलकर मिले गले।। छोटे और बड़े का कोई ,कभी न दम्भ भरे ।एक दूसरे के भावों का ,आदर हुआ करे ।मानवता का दीप क्षितिज पर ,जगमग सदा जले ।।अखिल विश्व में —– कोयल कुहके महके अमुआ ,बजे नित मल्हार ।शब्दों…

  • मुह़ब्बत | Muhabbat

    मुह़ब्बत ( Muhabbat ) न हीरों की खानें,न पन्नों के पर्बत। मुह़ब्बत से बढ़ कर नहीं कोई दौलत। बिना इसके कुछ भी नहीं ज़िन्दगी में। न हो यह तो क्या लुत्फ़ है बन्दगी में। यही चैन देती है हर इक नज़र को। इसी से चमकती है इन्सां की क़िस्मत। मुह़ब्बत से बढ़कर नहीं कोई दौलत।…

  • आया क्रिसमस का त्योहार | Poem on Christmas in Hindi

    आया क्रिसमस का त्योहार ( Aaya christmas ka tyohar )   आया क्रिसमस का त्योंहार सब खुशियाँ मनाओ अपार। आऐ प्रभु यीशु अपने द्वार सब खुशियाँ मनाओ हजार।।…२ एक यहूदी बढ़ई के घर जन्में प्रभु यीशु ।।…२ बेथलेहेम मरियम के गर्भ जन्में है प्रभु यीशु। ईसा से बनें यीशु मसीहा सबके कहलाएं।।…२ 12 वर्ष उम्र…

  • कौन है उस पार | Kaun hai Us Paar

    कौन है उस पार ( Kaun hai us paar )   मांझी थाम रे पतवार मांझी थाम रे पतवार। लहरें उठती मन रे भीतर कौन है उस पार। मांझी थाम जरा पतवार कल कल करती सरिता बहती भावों की रसधार। जीवन नैया पार लगा दे हमको जाना है उस पार। दिल की धड़कनें गीत गाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *