है शान निराली भारत की
( Hai shaan nirali Bharat ki )
है शान निराली भारत की
हर चीज है प्यारी भारत की
बलिदान दिया हर सैनिक ने
तकदीर सवारी भारत की
हर कोई उल्फ़त से बोले
मीठी है बोली भारत की
अबला न समझ तू अब उसको
सबला है नारी भारत की
राशन दे मुफ्त गरीबों को
सरकारें अच्छी भारत की
घर सजते है मंदिर सजते
अच्छी दीवाली भारत की
सैनिक को दो यार सलामी
सुरक्षा ये करती भारत की

Leave a Reply