हो रही है

हो रही है | Ho Rahi Hai

हो रही है

( Ho Rahi Hai )

कहीं उल्फ़त ही उल्फ़त हो रही है।
कहीं नफ़रत ही नफ़रत हो रही है।

कहीं आराम से सोते हैं लीडर।
कहीं मेह़नत ही मेह़नत हो रही है।

उन्होंने ह़ाल क्या पूछा हमारा।
मुसर्रत ही मुसर्रत हो रही है।

न रोटी है न पानी है न बिजली।
मशक़्क़त ही मशक़्क़त हो रही है।

मुह़ब्बत को ख़ुदा जाना है जब से।
मुह़ब्बत ही मुह़ब्बत हो रही है।

इ़बादत के इ़वज़़ मज़हब पे भी अब।
सियासत ही सियासत हो रही है।

तरक़्क़ी से उन्हें मतलब नहीं कुछ।
ह़ुकूमत ही ह़ुकूमत हो रही है।

ख़ुदा जाने के कब सुधरेंगी सड़कें।
मरम्मत ही मरम्मत हो रही है।

चले हैं जब से वो पहलू बा पहलू।
ज़राफ़त ही ज़राफ़त हो रही है।

फ़राज़ आई हैं जब याद ह़ूरें।
इ़बादत ही इ़बादत हो रही हैं।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • आते हैं लोग फ़क़त हमको गिराने के लिए

    आते हैं लोग फ़क़त हमको गिराने के लिए कोई आता ही नहीं हमको उठाने के लिएआते हैं लोग फ़क़त हमको गिराने के लिए जल न जाए कहीं काशाना मुहब्बत का येलोग बैठे हैं यहाँ आग लगाने के लिए ग़म ही ग़म हमको मिले हैं यहां पे उल्फ़त मेंचश्मे-तर दे गया है कोई नहाने के लिए…

  • शराब | Sharab

    शराब ( Sharab )    शराबियों की महफ़िल सजी हर जगह यारों, एक दूसरे को फायदा बताते हर जगह यारों। भूल कर भी कोई नुक्सान नहीं बताते है, कहते हैं कई बिमारियों को मिटाती है यारों। दवा का भी सम्मिलित काम करती है यह , सीमा में रह कर पीये और पिओ मापकर यारों। ज्यादा…

  • रंग ए हयात बाक़ी है | Rang e Hayat Baki Hai

    रंग ए हयात बाक़ी है ( Rang e Hayat Baki Hai ) अब भी रंग-ए-हयात बाक़ी हैहुस्न की इल्तिफ़ात बाक़ी है आ गये वो ग़रीबख़ाने तकउनमें पहले सी बात बाक़ी है चंद लम्हे अभी ठहर जाओऔर थोड़ी सी रात बाक़ी है तोड़ सकता नहीं वो दिल मेराउसमें इतनी सिफ़ात बाक़ी है हाँ यक़ी है मिलेंगे…

  • भला क्या माँगा

    भला क्या माँगा तुझ से दिलदार से मैंने भी भला क्या माँगातेरे जलवों से शब-ए-ग़म में उजाला माँगा तेरी रहमत ने जो भी फ़र्ज़ मुझे सौंपे हैंउनको अंजाम पे लाने का वसीला माँगा हर ख़ुशी इनके तबस्सुम में छुपी होती हैरोते बच्चों को हँसाने का सलीक़ा माँगा तू है दाता हैं तेरे दर के भिखारी…

  • आवाज़ मिला दी मैंने | Awaaz Mila di Maine

    आवाज़ मिला दी मैंने ( Awaaz Mila di Maine ) ज़िन्दगी उसके मुताबिक ही बना दी मैंनेउसकी आवाज़ में आवाज़ मिला दी मैंने इसलिए चेहरे पे रहता है तबस्सुम मेरेदिल दुखाती थी जो वो बात भुला दी मैंने ज़िन्दगी ऐसे मुहाने पे ले आई मुझकोआग अपनी ही तमन्ना में लगा दी मैंने उनका दीदार किसी…

  • जाने क्यों इतराते हैं लोग…?

    जाने क्यों इतराते हैं लोग…? खुद को समझदार समझकर जाने क्यों इतराते हैं लोग,प्रश्नों के जाल में आकर खुद ब खुद फँस जाते हैं लोग। सच की परछाई से डरकर नज़रें क्यों चुराते हैं लोग,झूठ के सहारे दुनिया में मेले क्यों सजाते हैं लोग। रिश्तों की सौदागरी में दिल का वज़न भुला बैठे,फ़ायदे की ख़ातिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *