यह भी कोई बात हुई

यह भी कोई बात हुई | Yeh Bhi koi Baat Hui

यह भी कोई बात हुई

( Yeh Bhi koi Baat Hui )

कुछ तो बोलो जान-ए-राह़त यह भी कोई बात हुई।
तोड़ गए तुम अ़ह़्द-ए-उल्फ़त यह भी कोई बात हुई।

एक ज़रा सा दिल क्या टूटा राहे मुह़ब्बत में दिलबर।
भूल गए तुम नाज़ो नज़ाकत यह भी कोई बात हुई।

मिलते तो हो हम से लेकिन दिल से तुम कब मिलते हो।
रखते हो सीने में क़ुदूरत यह भी कोई बात हुई।

बिन ह़ाजत भी आया कीजे मिलने-जुलने को हम से।
आते हो बस वक़्ते ज़रूरत यह भी कोई बात हुई।

बे-सोचे समझे ही तुम ने दम भर में ऐ जान-ए-जां।
कर दी मेरे प्यार की दुरगत यह भी कोई बात हुई।

बढ़ता हूं तो बढ़ने दो तुम रोक रहे हो क्यों रस्ता।
तोड़ रहे हो मेरी हिम्मत यह भी कोई बात हुई।

बात कभी तो मानो दिलबर चुप भी रहना सीखो तुम।
करते हो हर बात पे ह़ुज्जत यह भी कोई बात हुई।

इक झूठे ख़ब्ती के डर से हाय फ़राज़ आख़िर तुम भी।
छोड़ रहे हो राहे सदाक़त यह भी कोई बात हुई।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • सीमा पाण्डेय ‘नयन’ की ग़ज़लें | Seema Pandey Nayan Poetry

    दिल क़रार आए तो खिलेंगे गुल भी मगर ये बहार आए तो,है बेक़रार बहुत दिल क़रार आए तो। तमाम किस्से हैं बातें तमाम करनी हैंवो मेरा हम नवाज़ ग़म गुसार आए तो। यकीं है पास मेरे लौट के वो आएगा,है बदगुमान अभी ऐतिबार आए तो। असीर उसको बना लूंगी फिर मैं जुल्फों का,कभी जो हाथ…

  • वो चाहें हो कुछ हंगामा | Vo Chahe

    वो चाहें हो कुछ हंगामा ( Vo chahe ho kuch hungama )   वो चाहें हो कुछ हंगामा, बन जाए कोइ फसाद नया ! इस पावन भू में फैल सके, कोई हिंसक उन्माद नया !! मतलब की बातों के बदले, मुद्दे बेमतलब उठा रहे अपनी ही बनाई बातों पर,करने लगते प्रतिवाद नया !! कहते खुद…

  • सुमंगला सुमन की ग़ज़लें | Sumangla Suman Poetry

    न कोई सफ़र, न किनारा मिला न कोई सफ़र, न किनारा मिलाहमें डूबने का इशारा मिला हवा साथ थी, फिर भी ठहरे रहेमुहब्बत में ना कुछ सहारा मिला कभी ख़्वाब लहरों पे लिखते रहेलिखा जो नहीं था, दुबारा मिला हमें ख़ार समझा था फूलों ने जबफ़िज़ा से वही फिर इशारा मिला भटकती रही कश्ती दरिया…

  • हमको कभी

    हमको कभी हमको कभी ख़ुशियों का भी मंज़र नहीं मिलतादिल को मिले सुकूँ वो मुकद्दर नहीं मिलता शिद्दत से जो चाहे वही दिलबर नहीं मिलताजो ज़ख़्म मेरे सी दे रफ़ूगर नहीं मिलता रहने को ग़रीबों को कभी घर नहीं मिलतादे दे उन्हें जो छाँव वो छप्पर नहीं मिलता जो राह दिखाते थे सदा ज़ीस्त में…

  • परिवार अपना | Parivar Shayari

    परिवार अपना ( Parivar Apna ) जहाँ से निराला है परिवार अपनाइसी पे लुटाता रहूँ प्यार अपना कदम बेटियों के पड़े घर हमारेमहकने लगा है ये संसार अपना ये बेटे बहू कब हुए है किसी केजो इनपे जताऊँ मैं अधिकार अपना मजे से कटी ज़िन्दगी भी हमारीचला संग मेरे जो दिलदार अपना करूँ मैं दुआएं…

  • कभी तो देख | Kabhi to Dekh

    कभी तो देख ( Kabhi to Dekh ) नकाब जब हटे ज़रा नज़र झुकी-झुकी मिलेकभी तो देख इक नज़र के लुत्फ़-ए-मयकशी मिले सितारे चाँद चाहिए न चाँदनी भी अब हमेंफ़क़त है इश्क़ की ही ख़्वाहिशें ये बंदगी मिले सितम हज़ार करते हैं दिलों जाँ पे सभी यहाँजिसे बता दूँ दास्ताँ कोई तो आदमी मिले नज़र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *