खेलो रे होली | Holi ke Geet

खेलो रे होली 

( Khelo re Holi )

खेलो खेलो रे, खेलो खेलो रे,
खेलो रे होली, साथी खेलो रे !!

रंग लगाओ, सबको गले लगाओ,
मौज मनाओ भाई गुंजिया खाओ,
रंगो में रंगो के, मेल मिलाओ,
खुशियों का आनंद सब ले लो रे !

खेलो खेलो रे, खेलो खेलो रे,
खेलो रे होली, साथी खेलो रे !!

कोई काला हो या कोई गोरा,
संग संग खेल रहे छोरी छोरा,
देवर-भाभी करते जोरी-जोरा,
जी लो मन उमंग यारो भर लो रे!!

खेलो खेलो रे, खेलो खेलो रे,
खेलो रे होली, साथी खेलो रे !!

रंग बिना कोई भी छूट न जाए,
देखो कोई अपना रूठ न जाए,
रिश्तों की ये माला टूट ना जाए,
खेलो बांहो में बाहें डालो रे !!

खेलो खेलो रे, खेलो खेलो रे,
खेलो रे होली, साथी खेलो रे !!

DK Nivatiya

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

पिता के संग | Pita ke sang


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *