Importance of hard work essay in Hindi
Importance of hard work essay in Hindi

परिश्रम का महत्व

( Importance of hard work : Hindi Essay )

 

परिश्रम ही सफलता की कुंजी होती है। बिना परिश्रम के सफलता हासिल नहीं की जा सकती। जिंदगी में तरक्की करने के लिए एक मुकाम हासिल करने के लिए हर इंसान को परिश्रम जरूर करना पड़ता है। भगवान ने परिश्रम करने का गुण केवल मनुष्य को दिया है।

पंछी सुबह उठकर खाना ढूढने के लिए निकल जाते हैं। बड़े होते ही उन्हें उड़ना सिखाया जाता है। दुनिया का लगभग हर जीव जंतु अपना पेट भरने के लिए प्रतिदिन खुद मेहनत करता है।

इसी तरह मनुष्यों को भी बचपन से ही परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। चाहे वह पढ़ाई के क्षेत्र में हो या फिर पैसा कमाना हर चीज में मेहनत करनी ही पड़ती है।

मेहनत के दम पर ही लोगों ने दुनिया को एक से बढ़कर एक अद्भुत खोजें करके दी है। सफलता हासिल करने के लिए हम जो परिश्रम करते हैं उसे ही हमारा जीवन खुशियों से भरता है।

परिश्रम किसे कहते हैं ( What is hard work in Hindi ): –

शारीरिक और मानसिक रूप से किए गए किसी भी काम में परिश्रम की जरूरत होती है। हर इंसान अपनी इच्छा के अनुसार अपना काम चलता है और उस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहता है।

पहले के समय में परिश्रम का मतलब सिर्फ शारीरिक परिश्रम से होता था जो मजदूर वर्ग द्वारा किया जाता था। लेकिन अब परिश्रम की परिभाषा बदल गई हैं। आज डॉक्टर, इंजीनियर, मजदूर, अभिनेता, टीचर सभी प्रतिदिन परिश्रम करते हैं।

परिश्रम की परिभाषा ( Definition of hard work in Hindi ) :-

एक कामयाब व्यक्ति के पीछे उसका परिश्रम ही होता है। जो व्यक्ति जितना अधिक परिश्रम करता है वह उतना अधिक सफलता हासिल करता है।

आइये एक मेहनती व्यक्ति अपने जीवन में किन बातों को अपना आता है, जिससे वह सफलता की बुलंदियों पर चढ़ता है

समय बर्बाद करना :-

अक्सर देखा जाता है बहुत सारे लोग आलस करते हैं। परिश्रम करने के बजाय आराम करना, धीरे धीरे काम करना, आलस का ही एक रूप है।

परिश्रमी व्यक्ति समय बर्बादी नहीं करता। वह निरंतर काम करता है। वहीं आलसी लोग हमेशा अपना वक्त इधर-उधर बर्बाद करते रहते हैं।

परिश्रम न करने की वजह से मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाती है। माना कि कई बार परिश्रम करने के बाद भी कुछ लोग मन मुताबिक सफलता हासिल नहीं कर पाते या फिर उन्हें काफी देर से सफलता मिलती है। लेकिन हार मानना उचित नहीं है। परिश्रम के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है।

पैसे के पीछे भागे

परिश्रम करने का यह मतलब नहीं है कि हर वक्त पैसे कमाने की धुन में सवार रहे। हमारी जिंदगी में पैसा बहुत महत्वपूर्ण होता है।

लेकिन यह हमारी जिंदगी नहीं है। इंसान परिश्रम के दम पर दुनिया का हर सुख हासिल कर लेता है। लेकिन कई बार वह मानसिक शांति हासिल नहीं कर पाता है।

परिश्रम का यह मतलब है कि जिंदगी नही जीनी चाहिए और पैसा ही कमाए। जिंदगी जीने के लिए अपनों का साथ बेहद जरूरी है। जिंदगी जीने के लिए हर वक्त खुश रहना और मौज मस्ती करते रहना चाहिए।

अपनी इच्छा का काम करें

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग बिना मन से काम करते हैं और अपना पूरा प्रयास नहीं करते हैं। वहीं कुछ लोग हैं यदि अपनी इच्छा के अनुसार काम चुनते हैं तो उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।

इसलिए हमेशा उस काम को चुनना चाहिए जो आपको पसंद हो, जिससे आप बिना किसी दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

हार माने

आज आप जितने भी सफल व्यक्ति को देखते है हर किसी ने पहली बार में सफलता हासिल नहीं की है। निरंतर प्रयास करते रहने की वजह से वह सफलता की बुलंदियों पर पहुंच सके हैं।

आज हमारे सामने कई सारे ऐसे उदाहरण हैं जो लगातार निरंतर प्रयास करते रहने से सफलता का मुकाम हासिल कर पाए हैं।

चाहे वह अब्राहम लिंकन हो, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या फिर सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान हो। ये महान हस्तियां हमें यह सिखाती हैं कि हमें हर सुबह एक उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए और परिश्रम करना चाहिए। तभी हम दुनिया की हर चीज को हासिल कर सकते हैं।

लेखिका : अर्चना  यादव

यह भी पढ़ें :-

निबंध : महिला सशक्तिकरण | Women empowerment essay in Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here