Jidhar dekhta hoon

जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है | Jidhar Dekhta hoon

जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है

( Jidhar dekhta hoon, udhar tu hi tu hai) 

 

धरा चाहे घूमूं

गगन चाहे छू लूं

पवन बनकर चारो

दिशाओं में ढूढूं

कण कण में जलवा,तेरा हू -बहू है

जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है।

 

इधर चाहे ढूढ़ूं

उधर चाहे ढूढ़ूं

मैं अनजान राही

सा भटका हुआ हूं

करुं बंद आंखें,तो दिखता ही तू है,

जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है।

 

धरा नभ दिशाएं

दिवस सब निशाएं

छटी चांदनी की

फैली   सीमाएं

जहां तुमको देखूं, वहां तू ही तू है,

जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है,

 

रगो रग में देखा

कि सांसों में देखा

समझना था मुस्किल

कहां जो ना देखा

तन मन के अंदर, धड़कता ही तू है ,

जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है।

 

झरनो की झर-झर

नदियों की कल-कल

हवाएं सदा जो

बहती हैं सर-सर

सृष्टि का आधार,हर वरदान तू है,

जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है।

 

मंदिर में ढूंढ़ा

मस्जिद में ढूंढ़ा

जगह है कौन वह

जहां मैं न ढूढ़ा

दिखा अंत में कि,बसा मुझमें तू है,

जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है।

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

कोई तो है | Koi to Hai

Similar Posts

  • आओ चले योग की ओर | Kavita

    आओ चले योग की ओर ( Aao chale yoga ki ore )   आओ चले योग की ओर आओ चले योग की ओर तन  मन  अपना चंगा होगा सेहत रहेगी सिरमौर   व्याधि  बीमारी  महामारी हाई-फाई हो रही भारी शुगर बीपी का मचे शोर आओ चले योग की ओर   संतुलित  सुखकर्ता  जीवन  में हर्ष…

  • बरसात आ गई | Barsaat aa gayi | Kavita

     बरसात आ गई  ( Barsaat aa gayi )   बरसात आ गई………|| 1.बरसात आ गई, सारे मेढकों की मौज हो गई | टर्र-टर्र की आवाज, सुन्दर सुर की खोज हो गई | वहीं एक और सुरीला सुर, पपीहे की पिहुं पिहुं | मोर का नृत्य देखो, फिल्मी हस्तियां फेल हो गई | बरसात आ गई………||…

  • पावन तीर्थ धाम लोहार्गल | Kavita

    पावन तीर्थ धाम लोहार्गल ( Paawan tirth dham lohargal )     सुरम्य वादियों बीच में बसा लोहार्गल तीर्थ धाम अरावली पर्वतमालाये बहता सूर्यकुंड अविराम   शेखावाटी का हरिद्वार जन मन जगाता है विश्वास श्रावण में सब कावड़ लाते शिव पूजे जाते खास   सूर्य मंदिर संग पुरातन पांचो पांडव मंदिर जहां अस्त्र-शस्त्र विसर्जित किये…

  • उजालों की तरफ जाना दीवाली है | Happy Diwali Hindi Poem

    उजालों की तरफ जाना दीवाली है ( Ujalon ki taraf jana diwali hai )   अंधेरों से उजालों की तरफ जाना दीवाली है। किसी की नम निगाहों में खुशी लाना दीवाली है।।   अगर रोता मिले कोई कभी उसको हँसा देना निराशा को जहां देखो, वहाँ आशा जगा देना   किसी गिरते को बाहों में,…

  • उत्तम शौच | Uttam Sauch

    उत्तम शौच ( Uttam Sauch ) उत्तम शौच~ भावों की पवित्रता दिल में रख ● मन है चंगा~ हृदय के भीतर पावन गंगा ● अन्तःकरण~ तन के साथ मन शुद्धिकरण ● कर तू ध्यान~ लोभ की तलवार रख तू म्यान ● एक आधार~ मनुष्य जीवन में शुद्ध विचार ● निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान यह भी…

  • हम जिंदा हैं

    हम जिंदा हैं   हम जिंदा हैं क्योंकि हमारे जिंदा रहने के कारण हैं   भले ही हमारी रगों का लहू सूख चुका है हमारे कानों तक नहीं पहुंचती कोई चीख पुकार ना ही कोई आहो बका   हम नदी के कगारों पे खड़े ठूंठ हैं   हम खामोश हैं क्योंकि हम दर्शक हैं  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *