Kavita aakhri salaam

वो आखरी सलाम था | Kavita aakhri salaam

वो आखरी सलाम था

( Wo aakhri salaam tha )

 

सीमा से तिरंगे में लिपटा वो अमर सपूत घर आया
नैनों से अश्रुधारा बहती सबका कलेजा भर आया

जिसके जोश जज्बे का कायल हर दिलवाला था
वो देशभक्त मतवाला था वो देशभक्त मतवाला था

भारत मां का लाड दुलारा वो राष्ट्रप्रेम पुजारी था
बहना का भाई रक्षक दुश्मन पर कितना भारी था

धन्य धन्य वो मात पिता घर में ऐसा बेटा आया
घर की पावन देहरी आंगन जग रोशन कर आया

सरहद पे सजग रहता तूफानों से पड़ता पाला था
वो देशभक्त मतवाला था वो देशभक्त मतवाला था

अमर शहीद नमन करने उमड़ पड़ता सब गांव था
भाव भरा हृदय सारा अधरो पे लाल का नाम था

वीर वीरांगना नारी का वीर अमर सुहाग कर गया
तोपों से तब दी गई सलामी श्रद्धा से दिल भर गया

खतरों से खेल खेलता वो सरहद का रखवाला था
वो देशभक्त मतवाला था वो देशभक्त मतवाला था

गोला बारूद की भाषा में दुश्मन से भीड़ जाता वो
शीश चढ़ाकर सीमा पर माटी का कर्ज चुकाता वो

अमर सपूत सेनानी पिता की आंखों का तारा था
सिंदूर भार्या सौभाग्य जननी का राजदुलारा था

अमर रहे तू अमर रहे सपूत जिंदाबाद हवाला था
वो देशभक्त मतवाला था वो देशभक्त मतवाला था

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

प्रथम हो शिक्षक का सम्मान | Geet shikshak ka samman

Similar Posts

  • सम्राट पृथ्वीराज चौहान | Samrat prithviraj chauhan par kavita

    सम्राट पृथ्वीराज चौहान ( Samrat prithviraj chauhan )   नाम आपका अमर रहेगा सम्राट पृथ्वीराज चौहान, ऐसा रचाया इतिहास कि याद करता रहेगा जहान। माफ़ किया आपने मोहम्मद-गौरी को सोलवी बार, ढेरों युद्ध जीतकर रणभूमि से बनें हो आप महान।।   बचपनें में तीर-कमान युद्ध-कला में निपुण हो गये, और १५ वर्ष की आयु में…

  • ये कैसी आज़ादी | Ye kaisi azadi | Kavita

     ये कैसी आज़ादी  ( Ye kaisi azadi )   जब किसी घर में चुल्हा न जले और परिवार भूखा ही सो जाए…..   जब किसी गांव में गरीब लोगों को भीख मांग कर पेट भरना पड़े……..   जब किसी शहर में फुटपाथों पर बेसहारों को भूखो रहना पड़े और सिर ढकने के लिए जगह भी…

  • देश हमारा | Desh Hamara

    देश हमारा ( Desh Hamara )    वीरों की पावन भूमि है देश हमारा । पृथ्वी पे सबसे प्यारी जमीं है देश हमारा ।। संसाधनों से भरा-पूरा है देश हमारा । प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है देश हमारा ।। अनेकता में एकता लिए है देश हमारा । अनेक कलाओं का संग्रह है देश हमारा ।।…

  • सिवा अंबेडकर के | Siva Ambedkar Ke

    सिवा अंबेडकर के ( Siva Ambedkar Ke )   कारवाॅं कोई नहीं है , रास्ता कोई नहीं, अब सिवा अंबेडकर के रहनुमा कोई नहीं। छाॅंव में बाबा ने लाकर तब बिठाया था हमें, धूप से बचने का जब था आसरा कोई नहीं। दासता की दास्ताॅं पढ़ते तो तुम भी जानते, दर्द में डूबी हुई ऐसी,…

  • हो शालू | Bhojpuri kavita ho Shalu

    हो शालू! ( Ho Shalu )   झमकावेलू,   आंख देखावेलू   लचकावेलू,   मटकावेलू   धमकावेलू,   महटियावेलू   ना आवेलू,   अंठियावेलू   सुनावेलू,   सतावेलू।   लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर सलेमपुर, छपरा, बिहार । यह भी पढ़ें : मंजूर के दोहे | Manzoor ke dohe

  • पीएम जन संवाद | PM Jan Samvad

    पीएम जन संवाद ( PM Jan Samvad )   पीएम जन संवाद,खुशियों का नया सवेरा हिंद प्रधानमंत्री प्रेरक व्यक्तित्व, वंदन संपूर्ण राष्ट्र एक परिवार । सरकारी योजना धरातल अवबोध, लाभार्थी परितोष साझा विचार । शासन प्रशासन सक्रिय भागिता, लोकतंत्र मुस्कान भाव चितेरा । पीएम जन संवाद,खुशियों का नया सवेरा ।। उज्जवला योजना अभिरक्षित, हर गृहणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *