Geet shikshak ka samman

प्रथम हो शिक्षक का सम्मान | Geet shikshak ka samman

प्रथम हो शिक्षक का सम्मान

( Pratham ho shikshak ka samman )

 

 

गुरु है गुण निधियों की खान
प्रथम हो शिक्षक का सम्मान
गुरु है ज्ञान का सागर सारा
भरा रग रग में स्वाभिमान
प्रथम हो शिक्षक का सम्मान

 

बहाते ज्ञान की अविरल धारा
बनाते उज्जवल जीवन सारा
गुरु वचनों पे हमें अभिमान
सिखाते जीवन की लय तान
प्रथम हो शिक्षक का सम्मान

 

अंधकार हर लेते सारा
अंतर्मन होता उजियारा
देशप्रेम भावो में भरकर
वाणी का करते गुणगान
प्रथम हो शिक्षक का सम्मान

 

संस्कार पावन कर देते
ज्ञान से झोली वो भर देते
रख देते वो हाथ शीश पर
अधरों पे हो मधुर मुस्कान
प्रथम हो शिक्षक का सम्मान

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

शिक्षक दिवस | Poem shikshak diwas

Similar Posts

  • इतिहास | Itihaas par Kavita

    इतिहास ( Itihaas )    तकलीफ तो होती ही है, इतिहास पढ करके मुझे। सब सच पे झूठ को लाद कर, बकवास पढ करके मुझे। तकलीफ तो होती ही है…. यह राम कृष्ण की है धरा, जो चिर सनातन सत्य है, फिर क्यो बनाया सेकुलर, यह बात टिसती है मुझे। तकलीफ तो होती ही है…….

  • हत्यारी ठण्ड | Hatyari Thand

    हत्यारी ठण्ड ( Hatyari thand )   दिसम्बर की वो सबसे अधिक, सर्द ओर कोहरे भरी रात थी हर चेहरे के मध्य , सन्नाटा था स्टेशन पर, कोहरे ओर सन्नाटे के मध्य, उस काली मोटी भिखारन ने, खाली चाय के खोखे में, चिथड़े को बिछाया, गठरी बने बच्चे को लिटाया, कुछ ही घण्टो में, शीतलहर…

  • दर्दे वेवफा | Dard- e – Bewafa

    दर्दे वेवफा ( Dard-e bewafa ) दर्दे वेवफा कुछ वफा कीजिये हाँ नहीं कह सको तो न ना कीजिये अपनो से युद्ध करना सरल भी नही अमृत न मिले गर गरल ही सही उम्र भर साथ देना गर वश मे नही दो कदम साथ मेंरे चला कीजिये प्रेम मेरा गलत राह दिखाता नही गलत बात…

  • बीमा बिना क्या जीना | Beema

    बीमा बिना क्या जीना ( Beema bina kya jeena )   आज ही कराओ अपना जीवन बीमा, जिसकी सब देश में बहुत ही महिमा। पता ना चलता पलभर का किसी का, क्या मालुम कब श्वास हो जाऍं धीमा।। ज़िन्दग़ी के साथ एवं ज़िंदगी के बाद, यह जीवन बीमा देता सभी का साथ। सिखाया है सब…

  • मानव तन पाकर भजा न प्रभु को

    मानव तन पाकर भजा न प्रभु को मानव तन पा करके, भजा न प्रभु को जो। यह अनमोल जीवन अपना, वृथा ही दिया उसने खो। मानव तन पा करके, भजा न प्रभु को जो। गया ठगा द्वारा ठगिनी माया के। झूठा रंग चढ़ाया अपनी काया पे। छोड़ फूल बीज कांटे का, लिया बो जो। यह…

  • श्रृंगार | Shringaar

    श्रृंगार ( Shringaar ) बड़े गर्व से शीश झुका कर कहता निश्चल निर्जल मन, भारत मां को आज सजाए भाषाओं के आभूषण। बाजूबंद उर्दू के बांधे , हाथों में गुजराती कंगन, उड़िया के कुंडल कानों में , बलिया में  पायल की झनझन, तमिल मुद्रिका, नथ पंजाबी, आसमी बड़ी सयानी है,  पैरों में है कन्नड़ बिछुए,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *