हम अपने कर्तव्य निभाएं | Kavita Hum Apne Kartavya Nibhaye

हम अपने कर्तव्य निभाएं

( Hum Apne Kartavya Nibhaye )

 

उठें सुबह फिर निपट नहाएं !
पोलिंग बूथ पर जाकर अपने !!
अपनो के संग वोट दे आएं !
हम अपने कर्तव्य निभाएं !!

लोकतंत्र का जश्न मनाएं !

सोच समझ कर वोट है देना
बहकावे में फिर ना आएं !
लोकतंत्र को सबल बनाकर
हम अपने कर्तव्य निभाएं !!

लोकतंत्र का जश्न मनाएं !

रह ना जाए कोई बाकी
बचे न कोई संगी साथी !
वोट की ताकत से अपने
देश के घाती दूर भगाएं!!

लोकतंत्र का जश्न मनाएं !

राजनीति को स्वच्छ बनाकर
जन जीवन को सुखी बनाएं !
विकसित भारत के सपने को
आओ मिलकर सफल बनाएं !!

लोकतंत्र का जश्न मनाएं
हम अपने कर्तव्य निभाएं

Kamlesh  Vishnu

कमलेश विष्णु सिंह “जिज्ञासु”

यह भी पढ़ें :-

उगता सूरज | Kavita Ugta Suraj

Similar Posts

  • श्री रामवतार जी | Shri Ramvatar Ji

    श्री रामवतार जी ( Shri Ramvatar Ji )   श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ************* स्नेहिल व्यक्तित्व प्रेरक कृतित्व , शोभना शिक्षा विभाग राजस्थान । परम शिक्षक पद सेवा स्तुति, सरित प्रवाह स्काउटिंग प्रज्ञान । कर्तव्य निष्ठ अनूप नैतिक छवि, शिक्षण अधिगम नव अध्याय । श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।…

  • .खुद से जंग लड़ने लगा हूं | Khud se

    .खुद से जंग लड़ने लगा हूं ( Khud se jang ladne laga hoon )    मैं आज कल खुदसे जंग लड़ने लगा हूं, मैं कितना काबिल हू इसी कोशिश में खुदको आजमाने लगा हूं, काँच जैसा चमकने के लिये, बिखरने लगा, चाँद जैसा निखरने केलीये, आजकल मैं खुदसे लड़़ने लगा हूं। कामियाबी हासिल करने के…

  • शटर उठा दो | Kavita

    शटर उठा दो ( Shatar utha do )   मेरे ख्याल रूपी ब्रेड पे बटर लगा दो। दिल का बन्द है दुकान तुम शटर उठा दो।   मिला के नयन नयनों से यू आँखे चार कर लो। पनीर तल के रखा है कि तुम मटर मिला दो।   पुलाव बन रही ख्यालों में थाली लगा…

  • बचपन का प्यार

    बचपन का प्यार जब मैं 8 साल का था तब मुझे पहली बार प्यार हुआ।उसने मुझको मैंने उसको देखा आँखों से इकरार हुआ। बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था। मैं अपनी चॉकलेट उसको खाने को देता,उसकी झूठी पेस्ट्री भी बड़े शौक से लेता। उसकी…

  • पिता का महत्व | Kavita Pita ka Mahatva

    पिता का महत्व ( Pita ka Mahatva ) माता होती है धरती सम, तो पितु होते हैं आसमान। माता देती है हमें ठौर, तो पितु करते छाया प्रदान।। अंदर ही अंदर घूंटे पर, नयनों में नीर नहीं लाते। कुछ भी तो नहीं हुआ कहकर, हैं वे नित ऐसे मुस्काते ।। एक पितु स्वयं दुख सहकर…

  • पर्यावरण बचाना है

    पर्यावरण बचाना है पर्यावरण बचाना है तो , पीपल, बरगद, नींम लगाएं ! तपती धरती को अपने हम, आवर्षण से मुक्ति दिलाएं !! जाड़ा, गर्मी, बरसात और ऋतु चक्र सही हो जाएगा ! रोग दोष से मुक्ति मिलेगा, घर खुशियों से भर जाएगा !! पर्यावरण संतुलित होगा, धरती हरी भरी होगी ! लहराएंगी फसलें चहुंदिश,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *