तेरा वोट का है अधिकार | Kavita Tera Vote ka Hai Adhikar

तेरा वोट का है अधिकार

( Tera Vote ka Hai Adhikar )

 

नेता करते सभी से प्यार,
अरे, रे! बाबा, न बाबा।
उन्हें सौंपो फिर से कमान,
अरे, रे! बाबा, हाँ बाबा।
नेता करते सभी से प्यार,
अरे, रे! बाबा, न बाबा।

तुम पोलिंग बूथ पे जाओ,
एक अपनी बटन दबाओ।
तुम भी निकलो खुद घर से,
वो भी उतरे अंबर से।
अरे, जमके करो मतदान,
अरे, रे! बाबा, हाँ बाबा।
नेता करते सभी से प्यार,
अरे, रे! बाबा, न बाबा।
उन्हें सौंपो फिर से कमान,
अरे, रे! बाबा, हाँ बाबा।

मन का प्रत्याशी है चुनना,
निर्भय मतदान तू करना।
अच्छी सरकार बनाना,
धुर्तों को धूल चाटना।
राहें होंगी तेरी आसन,
अरे, रे! बाबा, हाँ बाबा।
नेता करते सभी से प्यार,
अरे, रे! बाबा, न बाबा।
उन्हें सौंपो फिर से कमान,
अरे, रे! बाबा, हाँ बाबा।

तुम देश का है मतदाता,
फिर बाद में क्यों पछताता।
तू समझ न जिम्मेदारी,
तब गमकेगी फुलवारी।
तेरा आगे बढ़े हिंदुस्तान,
अरे, रे! बाबा, हाँ बाबा।
उन्हें सौंपो फिर से कमान,
अरे, रे! बाबा, हाँ बाबा।
नेता करते सभी से प्यार,
अरे, रे! बाबा, न बाबा।

मत खींच तू जाति की रेखा,
हुई हानि नहीं तू देखा।
तेरा वोटिंग का अधिकार,
कोई करे न तेरा शिकार।
जो बढ़के बचाए संविधान,
अरे, रे! बाबा, हाँ बाबा।
नेता करते सभी से प्यार,
अरे, रे! बाबा, न बाबा।
उन्हें सौंपो फिर से कमान,
अरे, रे! बाबा, न बाबा।

Ramakesh

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

बेचारे मजदूर | Bechare Mazdoor

Similar Posts

  • मेहनत | Mehnat

    मेहनत! ( Mehnat )   बिना मेहनत के कुछ हो नहीं सकता, पृथ्वी गति न करे, तो दिन निकल नहीं सकता। मेहनत से ही चलता है किस्मत का सिक्का, मेहनत बिना जीवन संवर नहीं सकता। मेहनत की खुशबू से है धरा महकती, उड़ें न भौरा तो कली तक पहुँच नहीं सकता। सजा रहता है झूठ…

  • नया साल आया है

    नया साल आया है स्वर्णिम आभा छाई है नए सपने लाई हैउत्साह का किरण जल रहा है नवीन सपने लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर जो रीति गई वह बीत गईअब क्या पछताना उनको लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर दुख की काली अधियारी थी जोवह अब बीत चुकी हैसुख की नव पुष्पित…

  • बच्चों तुम हो जान मेरी | Bachcho par kavita

    बच्चों तुम हो जान मेरी ( Bachcho tum ho jaan meri )    बच्चों तुम हो जान मेरी तुम में ही भारत बसता है खुशी बाँटते इन चेहरों से हर जर्रा जर्रा हँसता है देश के तुम हो प्रतिनिधि तुम में बसती हर निधि विधि बनोगे तुम भाल इस देश का अर्जित होगी कई नई…

  • अग्नि परीक्षा | Agni Pariksha

    अग्नि परीक्षा ( Agni pariksha )    सीता आज भी पूछ रही है, हे नाथ, आप तो अवतरित हुए थे, जगत के कल्याण हेतु, जगत पिता है आप, नारायण के अवतार हैं, फिर भी आपको नहीं विश्वास है, हमारी पवित्रता पर, फिर कैसे कहूं कि, आप भगवान है। आखिर क्यों, युगों युगों से, स्त्री को…

  • दिल | Dil kavita

    दिल ( Dil )   दिल के कुछ रिश्ते अक्सर खास होते हैं दिल के जुड़ते तार गहरे विश्वास होते हैं   टूट  ना  जाए  दिलों  का यह एहसास गहरा रिश्ते निभाए शख्स वो दुनिया में खास होते हैं   दिल के सारे राज दिल में हमेशा दबाकर रखो खुशियों का पैगाम आएगा सबको बताकर…

  • मां सिद्धिदात्री | Maa Siddhidatri

    मां सिद्धिदात्री ( Maa Siddhidatri )    नवरात्रि का नवम दिन है माता सिद्धिदात्री का, जग पालन कर्ता सम्पूर्ण जगत की अधिष्ठात्री का। चतुर्भुजी स्वरूप में आती माता कमलासना, नवरात्रि व्रत पूर्ण होता इनकी करके उपासना। शंख पद्म चक्र गदा धारी अद्भुत रूप दिखलाए, इनकी पूजा जो भक्त करे वो सब सिद्धियां पाए। एक ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *