कूटने से बढ़ती है – “इम्युनिटी पॉवर”

कूटने से बढ़ती है – “इम्युनिटी पॉवर”

मैंने काफी बुजुर्ग
बुजुर्ग जी से पूछा
कि पहले लोग इतने
बीमार नही होते थे ?
जितने आज हो रहे है ….

तो बुजुर्ग जी बोले
बेटा पहले हम
हर चीज को कूटते थे
जबसे हमने कूटना
छोड़ा है, तबसे ही
हम सब बीमार
होने लग गए है…..

मैंने पूछा :- वो कैसे ?
बुजुर्ग जी मुस्कुराते हुए
जैसे पहले खेत से अनाज को
कूट कर घर लाते थे …
घर में मिर्च मसाला
कूटते थे …….
कभी कभी बड़ा भाई
छोटे भाई को
कूट देता था …….

और जब छोटा भाई
उसकी शिकायत
माँ से करता था …..
तो माँ.. बड़े भाई को
कूट देती थी ……
और कभी कभी तो
दादी जी भी
पोते को कूट देते थे ……

यानी कुल मिलाकर
कूटने का सिलसिला
निरंतर चलता
रहता था ……

कभी माँ.. बाजरा
कूट कर
शाम को खिचड़ी
बनाती थी …..
पहले हम कपडे भी
कूट कूट कर धोते थे …..
स्कूल में मास्टर जी भी
जमकर कूटते थे ….

जहाँ देखो वहां पर
कूटने का काम
चलता रहता था …..
जिससे कभी कोई
बीमारी नजदीक
नही आती थी ……
सबका इम्युनिटी पॉवर
मजबूत बना रहता था …

जब कभी बच्चा
सर्दी में नहाने से
मना करता था …..
तो माँ पहले उसे..
कूटकर उसकी इम्युनिटी
पॉवर बढ़ाती थी
और फिर नहलाती थी …

जब कभी बच्चा
खाना खाने से
मना करता था …..
तब भी माँ पहले
कूटती थी
फिर खाना खिलाती थी …..

स्कूल से शिकायत आती तो
पिताजी कूट देते थे
स्कूल जाने में आना कानी की तो
मां कूट देती थी

ऐसे ही सबका
इम्युनिटी पॉवर कायम
रहता था …..

तो कुल मिलाकर
सब कुटाई की
महिमा है
जो आज कल
बंद हो गयी है
जिससे हम सब बीमार
ज्यादा रहने लग गए है !

इसी को कहते है।

बीएल भूरा भाबरा

जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • मैं आ रहा हूँ | Main Aa Rahan Hoon

    मैं आ रहा हूँ ( Main Aa Rahan Hoon ) कान तरस गए यह सुनने को, “मैं आ रहा हूँ” एक बार तो कह दीजिए प्रभु! “मैं आ रहा हूँ” अँखियाँ बिछा देती मैं राह में, बांवरी मैं हुई आपकी चाह में, कब से राह मैं तक रही हूँ, सहन पीड़ा करने कैसे सक रही…

  • दरख़्त कुल्हाड़ी | Kavita

    दरख़्त कुल्हाड़ी ( Darakht kulhari )     बूढ़ा दरख़्त बोल पड़ा कुल्हाड़ी कहर बहुत ढहाती बिन लकड़ी के तू भी व्यर्थ चोट नहीं पहुंचा पाती   जिस लोहे की बनी हुई वह भी तो चोटे सहता है अपना ही जब चोट करें तो दर्द भयंकर रहता है   बिन हत्थे के तू कुल्हाड़ी चल…

  • सांवलिया सेठ है दयालु | Sanwaliya Ji par Kavita

    सांवलिया सेठ है दयालु ( Sanwaliya seth hai dayalu )   देश के कोने-कोने से जहां पर आतें है कई श्रद्धालु, रोग-कष्ट सबका हर लेते वह सांवरिया सेठ दयालु। विश्व प्रसिद्ध मन्दिर है वह राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में, जहां विराजे कृष्ण-अवतार सांवलिया सेठ कृपालु।। जिनका सम्बन्ध बताया जाता है भक्त मीरा बाई से, वें है गिरधर गोपाल…

  • अटल नियम | Atal Niyam

    अटल नियम ( Atal Niyam )    कौन देगा सम्मान आपको दिए नहीं जब आप किसी को समय रहा मूल्यवान आपको किया नहीं कदर और के वक्त को निभाया नहीं दिया वचन आपने रहे दिखाते उसे केवल सपने स्वप्न आपका भी पूरा होगा कैसे टूटते हैं सपने जब आपसे और के बदल देंगे क्या विधि…

  • करगिल जंग | Kavita Kargil Jung

    करगिल जंग ( Kargil Jung ) युद्ध के उस रंग में, दुश्मन के साथ जंग में, बहादुरी दिखा रहे थे हमारे रणबाँकुरे। टाइगर हिल हो या हो द्रास की वो पहाड़ियों, फिर से उसको हासिल कर रहे थे रणबाँकुरे। एटम-बम को जो गहना पहनाकर वो बैठे हैं, अधोपतन का उत्तर वो दे रहे थे रणबाँकुरे।…

  • बोलो अब किस डगर चले | Kis Dagar

    बोलो अब किस डगर चले ( Bolo ab kis dagar chale )    इधर चले या उधर चले, बोलो अब किस डगर चले। कहो किधर रस्ता मंजिलें, कहो कारवां किधर चले। चुनावी मौसम अब आया, रंग बदलता हर साया है। वादों की भरमार हो रही, धुंआ धुंआ जग छाया है। प्रेम सुधा रसधार लिए, बोलो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *