मानव समाज में नशा बुरा है

मानव समाज में नशा बुरा है

मानव समाज में नशा बुरा है

सुख शांति , समृद्धि का दुश्मन ,
नशा नाश का खुला द्वार ।
नर्क का यह प्रवेश मार्ग ,
इसका करें सब बहिष्कार ।

फलता , फूलता अच्छा परिवार ,
ग़म की दरिया में बह जाता ।
केवल विनाश पथ पर गिरता ,
दर्द ही पीने को रह जाता ।

कोई भी नशा नहीं अच्छा ,
स्वास्थ्य बिगाड़ने की ही चाह ।
यदि स्वास्थ्य बने प्राथमिकता ,
नशे की छोड़ें तुरंत राह ।

तंबाकू , सिगरेट , शराब , ताड़ी ,
गांजा , अफीम या गोली ।
शराब या सभी नशीली चीजें ,
सबने विनाश प्रक्रिया घोली ।

नशा नहीं कोई भी करे ,
दूसरों को ना करने दें ।
जीवन अपना,औरों का सुखद करें,
जीवन में ज़हर ना भरने दें ।

बीएल भूरा भाबरा

जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • आहिस्ता आहिस्ता | Aahista Aahista

    आहिस्ता आहिस्ता ( Aahista aahista )   आहिस्ता आहिस्ता बदली जीवन की तस्वीर। छोड़ धरा को चले गए बलवीर और महावीर। शनै शनै सब बदल रहे कुदरत के हर रंग। मानव की फितरत बदली रहन सहन के ढंग। धीरे-धीरे बदल गई हम सबकी जीवनधारा। कहां कुटुंब परिवार रहा वो अपनापन प्यारा। बदल दिए हालात ने…

  • दहलीज | Dahleez kavita

    दहलीज ( Dahleez )   दहलीज वो सीमा रेखा मर्यादाएं जिंदा रहती है आन बान और शान की सदा कहानी कहती है   घर की दहलीज से बेटी जब ससुराल को जाती है आंगन की मीठी यादें रह रहकर याद सताती है   दहलीज समेटे रखती है आदर्शों को संस्कारों को रिश्तो की नाजुक डोर…

  • दिल का हाल बताएगी सेल्फी | Selfie par kavita

    दिल का हाल बताएगी सेल्फी ***** दिल के मरीजों के लिए है खुशखबरी, दिल का हाल बताएगी अब सेल्फी । अभी दुनिया में 31% मौतें हृदय रोगों से होती है, जिनमें 85% की मौतें हृदयाघात से होती है। हृदय रोगों की चुनौती से निपटने के लिए लगातार शोध हो रहे हैं, विद्वान अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

  • मैं | Main

    मैं ( Main )    टूटे हुए दिल की दास्तान हूं मैं उजड़े हुए चमन का बागबान हूं मैं खिले तो फुल मगर , सब बिखर गए खड़ा पतझड़ सा ,नादान रह गया हूं मैं चले तो थे सांस मिलकर कई लोग रह गया तन्हा छूटा हुआ कारवां हूं मैं बट गई मंजिले भी उनकी…

  • आहिस्ता ही सही कह जज़्बात | Poem Aahista hi Sahi

    आहिस्ता ही सही कह जज़्बात ( Aahista hi sahi kah jazbaat ) आहिस्ता ही सही कह दो खोलो मन की गठरी। भाव भरा गुलदस्ता दास्तानें दिल की वो पूरी। लबों तक आने दो दिल के सागर की वो लहरें। छेड़ो प्रीत के तराने प्यारे होठों से हटा दो पहरे। नयनों से झांककर देखो जरा दिल…

  • संसय | Kavita

    संसय ( Sansay )   मन को बाँध दो दाता मेरे,मेरा मन चंचल हो जाता है। ज्ञान ध्यान से भटक रहा मन,मोह जाल मे फंस जाता है।   साध्य असाध्य हो रहा ऐसे, मुझे प्रेम विवश कर देता है। बचना चाहूं मैं माया से पर, वो मुझे खींच के ले जाता है।   वश में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *