परिवर्तन | Laghu Katha Parivartan

“हँस हरिया हंँस कि तेरे घर में तेरी बहू आई है, अब तेरा भाग्य बदल जाएगा। जितना दुख झेला है, दुबारा नहीं झेलेगा।” गांँव के ठाकुर ने हरिया को सांत्वना देते हुए कहा और उन्हें तो अंतस् में इस बात की खुशी थी कि गाँव में एक कामगारिन तो बढ़ी।

“तो आपको खुशी किस बात की?” हरिया ने बेहिचक सवाल किया।
“तेरे घर में एक और मजदूरी के पैसे जो आएंगे।” ठाकुर ने उसे उत्साह दिखाते हुए कहा।
“जहाँ दो की मजदूरी के पैसे से घर नहीं चलता था, एक के बढ़ जाने से क्या खुशी आएगी खाक।” हरिया ने तपाक से कहा।

“मर्द जात निहसते नहीं हरिया, धैर्य से काम लेते हैं।” ठाकुर ने चढ़ाया उसे।
“मर्द, अंधेरे में कटती जिंदगी को उजाले में ले जाते हैं, यह भी तो सच है।” हरिया ने कम ही शब्दों में बहुत कुछ कह दिया।

“मतलब?” ठाकुर ने आश्चर्य से पूछा।
“गांँव की मिट्टी जरूरत भर नहीं देती जितनी देनी चाहिए, बहुत सारे लड़के गुजरात और पुना जाकर कमाने और घर चलाने लगे हैं, गाँव से वे सभी वहाँ अच्छे से हैं। शिवमूरत भी वहीं जाएगा, उसने ठान लिया है।” हरिया अपने बेटे और बहू के पक्ष में है। परिवर्तन के पक्ष में।

विद्या शंकर विद्यार्थी की कविताएं

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :-

लाल मिट्टी | Lal Mitti

 

 

Similar Posts

  • भूतों का एजेंट | Kahani Bhooton ka Agent

    रात्रि का लगभग 9:00 बज रहा होगा। प्रयागराज की एक मजार पर बहुत सी स्त्रियां अभुआ सुसुआ आ रही थी। एक कह रही थी कि -“मैं इसके शरीर को नहीं छोडूंगी। मैं उसकी जान लेकर के रहूंगी। ” खुले बाल कमर को चारों तरफ से नचाती हुई वह सवाल जवाब किए जा रहे थी। वहां…

  • कलयुग का प्रेम | Kalyug ka Prem

    कलयुग का प्रेम ( Kalyug ka prem )    एक बार एक लड़के ने एक लड़की से कहा “मैं तुम्हें कुछ देना चाहता हूं।” फिर लडकी ने कहा “मुझे कुछ नही चाहिए सिर्फ आप मेरा सम्मान रखना ।” लड़के ने कहा, “देखो तो, बड़े प्यार से लाया हूं यार।” जब लड़की ने देखा कि वो…

  • लघुकथा – महंगी शादी

    मास्टर शिवप्रसाद की ज़िंदगी भर की कमाई आज बेटी की शादी में दांव पर लगी थी।घर के आँगन में सजी रंग-बिरंगी लाइटें, मंडप में बैठे पंडित, और हाथ में चेकबुक लिए मास्टर साहब —सब कुछ कुछ खोखला-सा लग रहा था। लड़के वालों की माँगें दिन-ब-दिन बढ़ती गईं।“गहने हल्के हैं… फ्रिज छोटा है… कार पुरानी है…”और…

  • समदर्शी

    राम और श्याम दो ऐसे व्यक्ति थे जो एक ही सरकारी कंपनी में समान पद पर कार्यरत थे। लेकिन उनके व्यक्तित्व और व्यवहार में बहुत बड़ा अंतर था। राम एक ऐसा व्यक्ति था जो अपने से नीचे पदों पर आसीन व्यक्तियों के साथ अभद्र व्यवहार करता था। वह उन्हें निम्न दृष्टि से देखता था और…

  • बहादुरी ( लघुकथा )

    एक नवयुवक ने गुरुजी से सवाल किया:- “ऐसा क्या है जिसे मांगने में बहादुरी चाहिए?” गुरुजी:- “मदद…” नवयुवक:- “वो कैसे?” गुरुजी:- “क्योंकि मदद मांगना… हार मानना नही होता, बल्कि मदद मांगना बहादुरी होती है। इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए होती है। बहुत बार लोग हिम्मत नहीं दिखाते, मदद मांगने से परहेज करते हैं, उन्हें शर्म…

  • “वर्तमान पर निर्भर है भविष्य”

    “अभी तेरे बारे में ही बात चल रही थी। 42 साल की उम्र में भी हम चारों में सबसे बेहतर स्वास्थ्य तेरा है, तेरा पेट भी अंदर है। कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकेगा कि तेरी उम्र 41 वर्ष हो चुकी है। सब लोग ज्यादा से ज्यादा तुझे 30 वर्ष का ही बोलेंगे। इतना फिट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *