Nahi Karte

नही करते | Nahi Karte

नही करते

( Nahi karte )

 

वैसे किसी को बेवज़ह आहत नहीं करते
गैरत कोई छेड़े तो मुरव्वत नहीं करते ॥

कोशिश यही रहती न कभी भूल कोई हो
गर हो तो सीखते हैं नदामत नहीं करते ॥

इन्साफ हुआ अंध है गूंगा है ज़माना
बरसर-ए-विधा भी तो हिफाज़त नहीं करते ॥

अहबाब को न चाहिए दुश्मन को यकीं कब
इस वास्ते कभी भी सराहत नहीं करते ॥

दौलत की घूप से भली ग़ुरबत की चांदनी
गैरत से जीस्त जीते खियानत नहीं करते ॥

छल से जो मांगते उन्हें सरताज नवाजिश
दरवेश सच कहे तो समाअत नहीं करते ॥

है देर मगर देख के रंगत -ए-ज़माना
अब सबसे तो याशी यू सआदत नहीं करते ॥

 

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,गोवा

शब्द :-

नदामत – पछतावा
खियानत – बेईमानी या भ्रष्टाचार, विश्वासघात, फ़रेब, धोका
जीस्त – जीवन
दरवेश – भिखारी
समाअत- दयँ से सुनना
सआदत- अच्छाई, भलाई
सराहत- व्याख्या , सफाइ देना, स्पष्टीकरण
बरसर ए विधा – कानून के क्षेत्र में जो शीर्ष पर हैं

यह भी पढ़ें :-

अज़ब धोखा हुआ | Dhoka Shayari Hindi

Similar Posts

  • आँखों में डूब जाने को | Aankhon mein Doob Jaane ko

    आँखों में डूब जाने को ( Aankhon mein doob jaane ko )    वो बेक़रार हैं ख़ुद राज़े-दिल बताने को सजा रहे हैं बड़े दिल से आशियाने को मिला है साथ हमें तेरा जब से ऐ हमदम बढ़ा दिये हैं क़दम आसमां झुकाने को तुम्हारा फूल सा चेहरा रहे खिला हरदम मैं तोड़ लाऊँ सितारे…

  • मुस्कुराने के बाद | Muskurane ke Baad

    मुस्कुराने के बाद ( Muskurane ke Baad ) दिल की महफ़िल से मुझको उठाने के बादकोई रोता रहा मुस्कुराने के बाद उनके तीर – ए – नज़र का बड़ा शुक्रियाज़िन्दगी खिल उठी चोट खाने के बाद हौसलों को नई ज़िंदगी दे गयाएक जुगनू कहीं झिलमिलाने के बाद उसने दीवाना दिल को बना ही दियाइक निगाह…

  • उतर जाओगे | Utar Jaoge

    उतर जाओगे ( Utar Jaoge ) बेवफ़ाई की जिस दिन डगर जाओगेमेरी नज़रों से उस दिन उतर जाओगे दिल की कश्ती अगर सौंप दो तुम मुझेपार दरिया के फिर बेख़तर जाओगे प्यार करने लगोगे जब तुम हमेंहम जिधर जायेंगे तुम उधर जाओगे होश उड़ जायेंगे हुस्न वालों के भीप्यार से मेरे इतना निखर जाओगे हाथ…

  • कर रहा मनुहार है

    कर रहा मनुहार है क्यों अकारण कर रहा मनुहार हैबात तेरी हर मुझे स्वीकार है मेरे होंठो पर तुम्हारी उंगलियाँमैं समझता हूँ यही तो प्यार है तेरा यह कहना तुम्हें मेरी क़सममुझ अकिंचन को यही उपहार है बात तेरी मान तो लूँ मैं मगरसामने मेरे अभी संसार है दे दिया जीने का मुझको रास्तातेरा यह…

  • दो बूँद पानी चाहिए | Do Boond Pani Chahiye

    दो बूँद पानी चाहिए ( Do boond pani chahiye )   बात तो अहल-ए-ख़िरद यह भी सिखानी चाहिए हर बशर को देश की अज़्मत बढ़ानी चाहिए ऐ मेरे मालिक ये तेरी मेहरबानी चाहिए काम आये सब के ऐसी ज़िंन्दगानी चाहिए दे गया मायूसियाँ फिर से समुंदर का जवाब जबकि मेरी प्यास को दो बूँद पानी…

  • तीर बरसाता है पर नायक नहीं है

    तीर बरसाता है पर नायक नहीं है तीर बरसाता है पर नायक नहीं हैशायरी करता है संहारक नहीं है अनकहे अध्याय इंसा क्या पढ़ेगाज़िंदगी जीता है संचालक नहीं है वेदना ही वेदना है शायरी मेंवृक्ष यह भी कोई फलदायक नहीं है वो जो दौलत के लिए रिश्ते ही छोड़ेआदमी तो है मगर लायक़ नहीं है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *