अगर साकी | Agar Saqi

अगर साकी

( Agar Saqi ) 

 

बता देते तो अच्छा था कहाँ तेरी नज़र साकी
तो फिर हम झट से कर देते पियाला भी उधर साकी ॥

दिया ना जाम वो जिसकी तमन्ना थी मिरे दिल में
गिला क्या अब तिरे मय का नहीं होगा असर साकी ॥

छलक जाता जो पैमाना , क़यामत हो गई होती
तभी ओढ़ी है ख़ामोशी ,छुपाऊं क्यों नज़र साकी ॥

अहल ये दर-ब-दर ऐसे, भटकती रूह ना मेरी
इशारो में बता देते पता-ए-रूह गर साकी ॥

जलाये थी शम–ए-उम्मीद आमद भी यक़ीनी थी
भुलाई राह-ए-उल्फ़त ,हो नहीं तुम मो’तबर साकी ॥

जफ़ा जो ना किया होता, #न मरते वक़्त से पहले
अग़रचे, है नज़ारा रब, तिरे में हर पहर साकी ॥

हुम्हे एहसास याशी है नहीं, इस बे-वफ़ाई का
यक़ीनन एक दिन होगा तुम्हारा चैन खर साकी ॥

 

Suman Singh

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,गोवा

अहल : योग्य,लायक
शम–ए-उम्मीद : उम्मीद का दिया
आमद : आगमन, आना
मोतबर :  सम्मान के काबिल
खर:  टूट जाना
अगरचे:  फिरभी

यह भी पढ़ें :-

ज़माना है ना | Zamana hai Na

 

Similar Posts

  • जब भी कोई कहीं बिखरता है

    जब भी कोई कहीं बिखरता है जब भी कोई कहीं बिखरता हैअक़्स माज़ी का खुद उभरता है क्यूँ रखूँ ठीक हूलिया अपनाकौन मेरे लिए संवरता है चाहतें कब छिपी ज़माने मेंक़ल्ब आँखों में आ उतरता है वस्ल में हाले-दिल हुआ ऐसापेड़ झर झर के जब लहरता है बात कर लेना हल नहीं लेकिनजी में कुछ…

  • मौजू सुहाने आ गये

    मौजू सुहाने आ गये वो बहाने से हमें हर दिन बुलाने आ गयेशायरी के वास्ते मौजू सुहाने आ गये इस कदर डूबे हुए हैं वो हमारे प्यार मेंउनकी ग़ज़लों में हमारे ही फ़साने आ गये अनसुनी कर दी जो हमने आज उनकी बात कोहोश इक झटके में ही उनके ठिकाने आ गये उस घड़ी हमको…

  • आप सा कोई नहीं | Aap sa Koi Nahi

    आप सा कोई नहीं ( Aap sa Koi Nahi ) बेवफ़ा हैं बावफ़ा कोई नहीं इस जहां में आप सा कोई नहीं वक़्त आया जब बुरा तो यूँ लगा मुझसे जैसे आशना कोई नहीं मौत आयी तो कहा ये ज़ीस्त ने दूसरा तो रास्ता कोई नहीं एक माँ के सारे बच्चे मर गये इससे बढ़…

  • हैरत ही सही | Hairat hi Sahi

    हैरत ही सही ( Hairat hi Sahi ) मुझको सच कहने की आदत ही सहीहो अगर तुझको तो हैरत ही सही तंज़ और तल्ख़ी का आलम तौबाउनकी बातों में हक़ीक़त ही सही हम ज़ुबां रखते हैं मुहब्बत कीतेरे लब पे है कुदूरत ही सही दिल को भाए जो वही करते हैंदेते वो हमको नसीहत ही…

  • अगर इज़ाज़त हो | Agar Ijazat Ho

    अगर इज़ाज़त हो ( Agar ijazat ho )  जुबाँ को नज़्म बना लूँ अगर इज़ाज़त हो ठहर मैं होश आ लूँ अगर इज़ाज़त हो ॥ चमन ग़लीज़ बड़ा आँधियों ने कर डाला इसे मैं पाक़ बना लूँ अगर इज़ाज़त हो ॥ हमें मिले न अगर मुश्किलें डगर क्या वो? हवा से हाँथ मिला लूँ अगर…

  • चलन में है अब | Chalan mein

    चलन में है अब ( Chalan mein hain ab )   सीने को खोलने का फैशन चलन में है अब और गाली बोलने का फैशन चलन में है अब देखो ज़रा संभल के तुम बात कोई बोलो कम करके तोलने का फैशन चलन में है अब ये दूध जैसी रंगत आई नहीं है यूं ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *