परवर दिगारी दे

परवरदिगार दे

परवरदिगार दे

तासीरे-इश्क़ इतनी तो परवरदिगार दे
देखे मुझे तो अपनी वो बाँहें पसार दे

यह ज़ीस्त मेरे साथ ख़ुशी से गुज़ार दे
इस ग़म से मेहरबान मुझे तू उबार दे

मुद्दत से तेरे प्यार की ख़्वाहिश में जी रहा
यह जांनिसार तुझ पे बता क्या निसार दे

इतनी भी बे नियाज़ी मुनासिब नहीं कहीं
जो चाहता है वो ही नज़र से उतार दे

हर शोख मेरे दिल को सरापा वही लगे
ऐसा भी इश्क़ का न ख़ुदाया ख़ुमार दे

मनमानी दूसरों पे चलाने की सोच हो
इतना भी उसको कैसे कोई इख़्तियार दे

आराम तेरी बात से आजायेगा ज़रूर
उम्मीद कुछ तो मुझको मेरे ग़मगुसार दे

साग़र उसी की आज से मिन्नत करूँगा मैं
बिगड़े हुए नसीब जो पल में सँवार दे

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • अदाएं तुम्हारी | Adayein Tumhari

    अदाएं तुम्हारी ( Adayein Tumhari ) लुभाती हैं दिल को अदाएं तुम्हारी।रुलाती हैं लेकिन दग़ाएं तुम्हारी। गुमां पारसाई का होता है इनमें।निराली हैं दिलबर ख़ताएं तुम्हारी। किए इस क़दर हमपे अह़सान तुमने।भुलाएंगे कैसे वफ़ाएं तुम्हारी। बजाए शिफ़ा के बढ़ाती हैं ईज़ा।पिएं किस तरह़ हम दवाएं तुम्हारी। मुह़ब्बत से कानों में कहते थे जो तुम।वो बातें…

  • हमको कभी

    हमको कभी हमको कभी ख़ुशियों का भी मंज़र नहीं मिलतादिल को मिले सुकूँ वो मुकद्दर नहीं मिलता शिद्दत से जो चाहे वही दिलबर नहीं मिलताजो ज़ख़्म मेरे सी दे रफ़ूगर नहीं मिलता रहने को ग़रीबों को कभी घर नहीं मिलतादे दे उन्हें जो छाँव वो छप्पर नहीं मिलता जो राह दिखाते थे सदा ज़ीस्त में…

  • कहां ढूंढू | Kahan Dhundu

    कहां ढूंढू ( Kahan dhundu )   गौतम, नानक-राम कहां ढूंढू मजहब के चार धाम कहां ढूंढू अमन के जैसे गुजरे है दिन वैसी सुबहो – शाम कहां ढूंढू मुंह में राम है बगल में खंजर ‘ सत्यवादी ‘ इक निज़ाम कहां ढूंढू मजहब-मजहब लड़ने वाले हैं सब ‘इंसानियत ‘ का पैगाम कहां ढूंढू झूठ-फरेब…

  • दीदार करें कैसे | Deedar Karen Kaise

    दीदार करें कैसे ( Deedar karen kaise ) दीदार करें कैसे, दिलदार बता देनाचाहत की जो रस्में हैं, हमको भी सिखा देना कानून से बढ़कर तो, होता ही नहीं कोईगर की है ख़ता मैंने, मुझको भी सज़ा देना हालात बहुत बिगडे़, जीना भी हुआ मुश्किलहैं संग बने इंसा, जीने की दुआ देना जागीर मुहब्बत की,…

  • प्यार नीलाम हुआ | Ghazal Pyar Neelam Hua

    प्यार नीलाम हुआ ( Pyar Neelam Hua )   प्यार नीलाम हुआ अक्ल के दानाई में जीत का जश्न मनाता है वो हाराई में II चाल पे चाल चला शर्म निगाहों से गुम आज हम चौक गए सोच के तन्हाई में II यक-ब-यक तोड़ रहा आज मरासिम जो वो बेअसर वक्त भी होगा कभी भरपाई…

  • महक जिसकी | Mahak Jiski

    महक जिसकी ( Mahak Jiski ) नशे में है जवानी लिख रही हूँ हुआ है ख़ून पानी लिख रही हूँ महक जिसकी फ़िज़ाओं में बसी है वही गुल रात रानी लिख रही हूँ उजाड़ी जिसने मेरे दिल की बस्ती उसी की शादमानी लिख रही हूँ वफ़ादारी जो शिद्दत से निभा लें वहीं हैं खानदानी लिख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *