जय श्री राम ( दोहे )

जय श्री राम ( दोहे )

जनमे जिस क्षण महल में, कौशल्या ने लाल।
गूंजी घर -घर में तभी, ढोल मँजीरा ताल ।।

पिता वचन की राम ने , रखी सहज ही लाज |
ठुकराया संकोच बिन , अवधपुरी का राज ।।

पीछे पीछे चल दिये ,जहाँ चले प्रभुराम।।
सीता लक्ष्मण साथ में, छोड़ अवध का धाम ।

वन में मारी ताडका, किया दुष्ट का नाश।
‘हर्षित सब ही हो गए, क्या धरती आकाश।।

जग में बहती ही रहे, राम भक्ति की धार ।
जो जन पूजे राम को, उसका बेड़ा पार ।।

राम नाम जपते रहो, निश्चित है उद्धार ।
खुल जायेंगें सहज ही , सारे मुश्किल द्वार ।।

प्रेम भाव से जो करे, राम नाम का जाप ।
मिट जाते हैं एक दिन ,उसके सब संताप।।

श्री रघुवर की शरण में,जो आए इक बार।
हो जाता भय मुक्त वो, पा आशीष अपार।।

डॉ कामिनी व्यास रावल

(उदयपुर) राजस्थान

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • डा. तरुण राय ‘कागा’ जी

    डा. तरुण राय ‘कागा’ जी रेतीले धोरों की माटी का सच्चा सपूत,कला-साहित्य का जो रखे अद्भुत रूप।चौहटन की धरती से उठाया परचम,डा. तरुण राय ‘कागा’, नाम हुआ अमरतम। कभी कविताओं में बहाए भावनाओं के रंग,कभी विधायक बन सजाए जनता के संग।साहित्य से राजनीति तक सफर किया विशाल,हर क्षेत्र में दिखी आपकी अद्वितीय मिसाल। कलम से…

  • hindi poetry on life || अशांत मन

    अशांत मन ( Ashant Man )   शांत प्रकृति आज उद्वेलित, हृदय को कर रही है। वेदना कोमल हृदय की, अश्रु बन कर बह रही है।   चाहती हूं खोद के पर्वत, बना नई राह दूं । स्वर्ण आभूषण में जकड़ी, जंग सी एक लड़ रही हूं।   घूघंटो के खोल पट, झांकू खुले आकाश…

  • योग शक्ती | Yoga kavita

     योग शक्ती  ( Yoga shakti )   –>योग रोग की,बिना नोट की, स्वस्थ शरीर की दबा अचूक || ==>>हिन्दुस्तान की देन दबा ये,राम-वाण सी चले अचूक ||   1. योग करो दुख दूर करो,बीमारियों को चूर करो | पेट रोग और मोटापे को,योगा से ही दूर करो | रक्त चाप,दिल का दौरा भी,योगा से कंट्रोल…

  • मुहब्बत से मगर देखा नहीं था | Muhabbat poetry

    मुहब्बत से मगर देखा नहीं था ( Muhabbat se magar dekha nahin tha )   मुहब्बत से मगर देखा नहीं था उसी ने ही मुझे समझा नहीं था   गिले शिकवे  करें है जब मिले वो लगे आकर कभी लगता नहीं था   उसे आवाज़ दी है खूब मैंनें किया मेरे तरफ चेहरा नहीं था…

  • Kavita Kagaz ki Kashti | कागज की कश्ती

    कागज की कश्ती ( Kagaz ki kashti )   कागज की कश्ती होती नन्हे  हाथों  में  पतवार कौन दिशा में जाना हमको जाने वो करतार आस्था विश्वास मन में जाना  है  उस  पार बालपन का भोलापन क्या जाने संसार   भाव भरी उमंगे बहती नन्हे  बाल  हृदय  में चंचल मन हिलोरे लेता बालक के तन…

  • छठ मैया | Chhath kavita

    छठ मैया ( Chhath maiya : Chhath kavita )     सूर्य राशियों में जल लेकर छठ मैया मनाता आराधक  नित  नेम से माता के गुण गाता   सुख वैभव संसार में सर्वफल सुखों की दाता साधक शरण सदा आपके मनवांछित फल पाता   सबकी झोली भरने वाली उजियारा करने वाली पुत्र रत्न की लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *