शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष रमाकांत सोनी को मिला मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न पुरस्कार
महान साहित्यकार उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की 145 की जयंती पर सियाम ऑडिटोरियम राज्य कृषि एवं प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में शब्दाक्षर के जिला अध्यक्ष कवि रमाकांत सोनी व जिला उपाध्यक्ष तेजसिंह राठौड़ को मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न पुरस्कार 2025 शाल प्रतीक चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविता लेखन के लिए प्रदान किया गया।

मंच पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संस्था संयोजक डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना, महासचिव अजीत सक्सेना, अध्यक्ष रवि माथुर, कोषाध्यक्ष रतन सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुप सक्सेना, कॉर्डिनेटर सुनील श्रीवास्तव, संगठन सचिव संदीप सक्सेना, उपाध्यक्ष शोभा सक्सेना, राधे गोविन्द माथुर, एस के श्रीवास्तव थे। इस अवसर पर शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दयाशंकर जांगिड़ ने शेखावाटी के दोनों साहित्यकारों को बधाई दी नवलगढ़ के साहित्यकार श्रीकांत पारीक, सुरेश कुमार जांगिड़, महेंद्र कुमार कुमावत, मुरली मनोहर चोबदार, पंकज शाह,अनिल बिरोलिया, ओमप्रकाश सैनी, संत कुमार सोनी, डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा, महेश मिश्रा, डा कैलाश शर्मा, ठाकुर आनंद सिंह शेखावत, डा अरविंद वशिष्ठ, डा के डी यादव, कैलाश चोटिया, डॉक्टर मनीष शर्मा, डॉक्टर मीनाक्षी जांगिड़, योगेन्द्र मिश्रा ने साहित्यकारों को बधाई दी।
यह भी पढ़ें :-







