Safar Tanha

काफिले में भी सफर तन्हा | Safar Tanha

काफिले में भी सफर तन्हा

( Kafile mein bhi safar tanha ) 

 

रोज सजती है महफिले जहां, रोज कारवां चलता है।
रोज कलम करतब दिखाती, शब्दों का मेला लगता है।
काफिले में भी हो सफर तन्हा, कलमकार रह जाता है।
एक आह दिल से निकले, गजरा गीतों का हो जाता है।
काफिले में भी सफर तन्हा

रोज देखता भागदौड़, दुनिया के बदले रंग ढंग सारे।
स्वार्थ में डूबी दुनिया के, नाचो नखरे करतब न्यारे।
कई मुखौटे किरदारों के, अचंभित सा हो जाता है।
धन के पीछे भाग रहे, कुछ समझ नहीं वो पाता है।
काफिले में भी सफर तन्हा

अपनी अपनी राहें सबकी, अपनी अपनी मंजिल है।
अपनी अपनी डफली बाजे, करे वही कहता दिल है।
शोर मचा है अंधाधुंध का, चकाचौंध खा जाता है।
भीड़ भरा माहौल सारा, समझ नहीं कुछ पाता है।
काफिले में भी सफर तन्हा

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

लिखेंगे हम लेखनी की धार | lekhni ki Dhaar

Similar Posts

  • अलख निरंजन | Alakh Niranjan

    अलख निरंजन ( Alakh Niranjan )   भज अलख निरंजन प्यारे, अलख निरंजन गाता जा। ये दुनिया सब मोह माया है, जग में प्यार लुटाता जा। अलख निरंजन गाता जा खाली मुट्ठी आया जग में, मानव हाथ पसारे जायेगा। क्या खोया क्या पाया नर, किसका हिसाब लगाएगा। यह दुनिया एक रंग मंच है, बस किरदार…

  • ना चिट्ठी ना संदेश | Geet Na Chitthi na Sandesh

    ना चिट्ठी ना संदेश कोई पिया चले गए परदेस ( Na chitthi na sandesh koi piya chale pardesh )  ना चिट्ठी ना संदेश कोई सनम चले गए परदेस कोई। विरहा सी अगन लगी मन में तृष्णा न बची शेष कोई। ना चिट्ठी ना संदेश कोई पैगाम प्यार का दे हमको सुध बुध हमारी ले जाओ।…

  • आइए आ जाइए | नग़मा

    आइए आ जाइए ( Aaiye aa jaiye ) सीधा – साधा रास्ता है आइए आ जाइए। दिल का दरवाज़ा खुला है आइए आ जाइए। आप ही के नाम की तख़्ती लगी है बाख़ुदा। आप की आहट पे ही घंटी बजी है बाख़ुदा। आप ही के वास्ते मह़फ़िल सजी है बाख़ुदा। रुख़ पे क्यों शर्म-ओ-ह़या है…

  • गणेश जी की वंदना | Ganesh Ji Ki Vandana

    गणेश जी की वंदना ( Ganesh Ji Ki Vandana ) रिद्धि सिद्ध के दायक हैं यह गौरी पुत्र विशेष जय जय श्री गणेश गणपति जय जय श्री गणेश तुछ्य प्राणियों को भी बाँटे अपना प्यार दुलार मूषक को भी निज वाहन किया सहर्ष स्वीकार मात-पिता की सेवा का भी जग को दिया संदेश।। जय जय…

  • स्मृति गीत

    स्मृति गीत हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत् बरगद-छाँह न रही शीश पर मन बेकल है।फ़िक्र युगों की लेकिन निश्चित एक न पल है।सहा न जाए वर्तमान आराध्य भविष्यत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत् रहे जान से प्यारे जो वे गए जान से।रोक न पाए कलप रहे मद-मोह मान से।क्षत-विक्षत युग-युग से जीवन…

  • आंखों से झलकता प्यार | Geet aankhon se jhalakta pyar

    आंखों से झलकता प्यार ( Aankhon se jhalakta pyar )     बातों में रसधार टपकती, आंखों से छलकता प्यार। दिल दीवाना मस्ती में झूमा, बजे सारे दिलों के तार। आंखों से छलकता प्यार मदमाती चाल मस्तानी, गोर वर्ण चेहरा नूरानी। बलखाती सरिता सी दौड़े, आई हो मद की दीवानी। धवल चांदनी प्यारी सी, गौरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *