शिक्षक | Shikshak

शिक्षक

( Shikshak ) 

 

 शिक्षा का दीप जलाते शिक्षक ज्ञान का प्रकाश बिखराते शिक्षक।

अज्ञानता और अशिक्षा के अंधकार से छुटकारा दिलाते शिक्षक।

 

ज्ञानदीप के उजियारे से चहुं ओर उजाला फैलाते शिक्षक।

शिक्षा के प्रसार से लोगों को हर तरह से सक्षम बनाते शिक्षक।

 

बिना शिक्षा के जीवन अधूरा लोगों को ये बात बताते शिक्षक।

आम जनता को सही राह दिखाकर जन जागृति फैलाते शिक्षक।

 

जाति पाती ऊंच नीच के भेदभाव का अंतर भी मिटाते शिक्षक।

दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या सी कुरीतियों से बचाते शिक्षक।

 

दबे हुए शोषित जन को भी समाज में सम्मान दिलाते शिक्षक।

अन्याय और अनीति के विरोध करने की बात सिखाते शिक्षक।

 

सबको समान शिक्षा देकर लोगों को खुशहाल बनाते शिक्षक।

क्या सही और क्या गलत है सबको ये सिखलाते शिक्षक।

 

स्कूल में पढ़ाता हो जो केवल वही नहीं है शिक्षक।

जो हमें सही राह दिखलाए हर वो व्यक्ति है एक शिक्षक।

 

जीवन देते माता पिता तो जीवन को संवारते हैं शिक्षक।

मात पिता के बाद धरती के ईश्वर होते हैं शिक्षक।

 

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

चंद्रयान | Chandrayaan

 

Similar Posts

  • Kavita | नारी व्यथा

    नारी व्यथा ( Nari Vyatha )   मेरे हिस्से की धूप तब खिली ना थी मैं भोर बेला से व्यवस्था में उलझी थी हर दिन सुनती एक जुमला जुरूरी सा ‘कुछ करती क्यूं नहीं तुम’ कभी सब के लिए   फुलके गर्म नरम की वेदी पर कसे जाते शीशु देखभाल को भी वक्त दिये जाते…

  • हे कवि | Hey Kavi

    हे! कवि  ( Hay kavi )      हे कवि! कविता कुछ खास लिखो अंतर्मन का विश्वास लिखो रुक रुक कर कलम चलाओ ना खुल कर अपनी हर बात लिखो   तुम कवि तुमको अधिकार मिला कलमों जैसा हथियार मिला धिक्कार है तेरी कलमों को यदि सच का ना इतिहास लिखा।   श्रृंगार वीरता लिखते…

  • शिव आरती | Shiva Aarti

    शिव आरती ( Shiva Aarti )    ओम जय डमरूधारी, तेरी महिमा अतिभारी। मात -पिता तू मेरे, मात-पिता तू मेरे, आया तेरे द्वारी। ॐ जय डमरूधारी… (2) श्वेताम्बर, पीताम्बर सोहे अंग तेरे, शिव सोहे अंग तेरे। भांग, धतूर ही लाया, भांग, धतूर ही लाया और न कुछ मेरे। ओम जय डमरूधारी…. ओम जय डमरूधारी, तेरी…

  • बेरोजगार | Berozgar

    बेरोजगार ( Berozgar )   रोजगार नहीं मिला जिसे वह बेरोजगार होता है , लेकिन लोगो की नजर में वह बेकार होता है । सारा दोष लोग उसके कर्म का ही मानते हैं , पर कुछ दोष भाग्य और सरकार का भी होता है। प्रतिकूल मौसम में भी वह दर दर भटकता है, नोकरी के…

  • शेर की चार लाइनें | Hindi poems

    शेर की चार लाइनें   1 मोहब्बत में मिलावट, थोड़ी सी कर ली है कुछ ऐसे। नमक का स्वाद लेकर के, मिठाई बन गयी जैसे। थोड़ा खट्टा है थोड़ा चटपटा सा, लग रहा है ऐसे, कि मानो चाय के कुल्लढ मे काफी, पी लिया जैसे।   2 शुरू करने से पहले सारी बातें साफ कर…

  • करगिल जंग | Kavita Kargil Jung

    करगिल जंग ( Kargil Jung ) युद्ध के उस रंग में, दुश्मन के साथ जंग में, बहादुरी दिखा रहे थे हमारे रणबाँकुरे। टाइगर हिल हो या हो द्रास की वो पहाड़ियों, फिर से उसको हासिल कर रहे थे रणबाँकुरे। एटम-बम को जो गहना पहनाकर वो बैठे हैं, अधोपतन का उत्तर वो दे रहे थे रणबाँकुरे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *