Tapan

तपन | Tapan

तपन

( Tapan ) 

 

तपन है जैसे तपती रेत मे नंगे पांव की
मिली न बसर जिंदगी मे किसी छांव की

चलता ही रहा ,फजर से शामेरात तक
मिली न सराय कोई ,शहर से गांव तक

बच्चों ने कहा ,भविष्य है उनके बच्चों का
बेटियों ने कह दिया ,पापा हमे भूल गए

अपनों की जरूरतें भी ,कर न सका पूरी
ख्वाहिशें अपनी भी, दम तोड़ती ही रह गईं

फुरसत ही मिली नही ,खुद को भी देख पाऊं
देखते ही देखते अब तो,नजर भी चली गई

जाने कैसे रखते हैं लोग,अपना खुश जहां
लगता है उस दर भी,मिलेगा न सुकून वहां

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

Poem in Hindi on Nari | नारी

Similar Posts

  • प्रशांत भूषण की निडरता | Prashant Bhushan par kavita

    प्रशांत भूषण की निडरता! ******* यह बोल प्रशांत भूषण के हैं – न झुकेंगे न सच का दामन छोड़ेंगे सच कहते थे सच कहते हैं सच कहते रहेंगे। न सत्ता के आगे घुटने टेकेंगे, न कोर्ट से डरेंगे। ना ही माफीनामा दायर करेंगे, कोर्ट जो सजा देगी- हंस हंस कर सहेंगे। भारत में नागरिक अधिकारों…

  • क्या मुझसे दोस्ती करोंगी | Kya Mujhse Dosti Karogi

    क्या मुझसे दोस्ती करोंगी? ( Kya mujhse dosti karogi )    क्या मुझसे दोस्ती करोंगी? मै महफिल दोस्तों की नही सजाती, दोस्त ही मेरी महफिल कहलाती, कुछ अलग नजरिया है मेरे, कुछ अलग आदतें रखती हूं, हा जिससे सच्ची दोस्ती करती हूं, आखरी सांस तक निभाती हूं, क्या मुझसे दोस्ती करोंगी? बोहोत सच्ची नजर आती…

  • सरहदें

    सरहदें कौन कहता है,सरहदों का कोई रंग नहीं होता,वो बताएँगे सरहद का रंग,जिसने इन लकीरों को बनते देखा,बहते गर्म लहू से,बनती खिंचती रेखा सरहद का रंग लाल होता हैगाढ़ा तरल लालजो बहता रहता हैगलेशियर से निकलीनदी की तरहजो कभी सूखती नहीं धर्म और भाषा का भेदबड़ा होता है, बहुत बड़ाजिसे नहीं मिटा पायागाँधी जैसा महामानव…

  • खामोश लब | Poem Khamosh Lab

    खामोश लब ( Khamosh lab )    जाने क्या कह जाते हैं तुम्हारे ये खामोश लब। बहा देते हैं रसधार मधुर गीतों के तराने लब। मुस्कानों के मोती प्यारे अधर सुरीले नैन तारे। खुशी के दीप जलाते हंसते हुए चेहरे तुम्हारे। होठों की रंगत भाती ठुमक ठुमक कर तुम आती। महकता आंगन सारा दिल की…

  • हक की बात | Haq ki Baat

    हक की बात ( Haq ki Baat ) पत्थर के सब देवता, पत्थर के जो लोग। होते सौरभ खुश तभी, चढ़ जाता जब भोग।। देकर जिनको आसरा, काटा अपना पेट। करने पर वो हैं तुले, मुझको मलियामेट।। टूटे सपना एक तो, होना नहीं उदास। रचे बढ़े या फिर करे, कोई नया प्रयास। अपने हक की…

  • आई लव आरटीसी जोधपुर

    आई लव आरटीसी जोधपुर अब बनने जा रहें है हम भी अधिनस्थ अधिकारी,जिसके लिए कर रहें है हम दिन और रात तैयारी‌।कर दिया है केरिपु बल ने आदेश इसका ये जारी,वक्त निरन्तर निकल रहा बढ़ेगी अब जिम्मेदारी।। कभी ना सोचा हमने सपने में लगेगा यह सितारा,मुश्किल राहें क़दम डगमगाएं पर हिम्मत न हारा।समझा मेंने सबको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *