दलितों से डर क्यों

दलितों से डर क्यों?

भारत में आर्यों के प्रवेश के सैकड़ों वर्षों बाद तक यहां वर्ण व्यवस्था नहीं थी हालांकि जातियां थीं ऐसा सनातनी ग्रंथों से मिलता है। जबकि वेदसूत्रों में प्रायः नहीं है । आर्यों -अनार्यों यानि देवों-असुरों के संघर्षों की कथाएं जगजाहिर हैं।‌‌ अनार्य यहां के मूल निवासी हैं जबकि आर्य यूरेशियन मूल के।

आचार्य चतुरसेन शास्त्री के अनुसार वर्ण व्यवस्था का सूत्रपात लंका विजय के बाद पुरुषोत्तम राम ने नासिक के पंचवटी में किया और श्रृग्वैदिक और अथर्वेदिक श्रृषियों की दुश्मनी समाप्त की। मनुस्मृति में, जो महज़ 2500 साल पहले रक्षाकी है, अथर्ववेद की चर्चा नहीं है। यह वाहियात भ्रम फैलाया गया है कि चारो वेद ब्रह्मा के मुख से निकला है।

फिलहाल मैं यह बताना चाहूंगा कि दलितों से इतना भयभीत क्यों हैं ये मनुवादी सनातनी ? वेदों के संग्रहकर्ता वेदव्यास, रामायण के बाल्मीकि, भारतीय संविधान ही नहीं पाकिस्तान, नेपाल के संविधान लेखक, जिन्हें दलित की उपाधि है वे सभी शूद्र हैं। गार्गी से लेकर तमाम महिलाएं, जिन्हें ये शूद्र कहते हैं, अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी हैं।

महाभारत के सौपच्य ऋषि, त्रेता के व्याघ्र ऋषि, शंबूक, अन्य असुर विद्वानों के सामने ये कहीं टिकते नहीं हैं। इसलिए राम ने यहां के अनार्यों, आश्रितों, पराजितों, स्त्रियों को शूद्र की श्रेणी में डाल दिया ‍, हालांकि जातियों को बरकरार रखा।

आज भारत में ताकत प्राप्त आर्य, सवर्ण, और तथाकथित हिन्दू मनुवादी संवैधानिक सुविधाओं को इसीलिए खत्म करना चाह रहे हैं कि शिक्षित दलितों के तर्क और दलित साहित्य के सामने ये अपनी श्रेष्ठता साबित नहीं कर पाते हैं।निजीकरण के नाम पर दलितों की सारी सुविधाएं छीनी जा रही हैं।

शिक्षा से वंचित करने का पूरा षडयंत्र इसी भय का प्रतीक है। इसीलिए एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक जो इनके बहकावे में हैं,वे भारतीयता को स्वार्थवश या अज्ञानतावश नष्ट कर रहे हैं। और मनुवादियों के डर को बल प्रदान कर अपनी ही जड़ में मट्ठा डाल रहे हैं। संविधान आर्यों के मंसूबे को कुचलता है, इसलिए अपना हक़ बरकरार रखने के लिए भारतीय संविधान को बचाना जरूरी है।

डॉ.के.एल. सोनकर ‘सौमित्र’
चन्दवक ,जौनपुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

लघुकथा “गेटआऊट ” | Get Out

Similar Posts

  • क्यो अख़बार हुए सफल? जबकि ढेर लगी हैं चैनलों की

    आज बेटे का जन्मदिन हैं। सुबह-सुबह उसे अख़बार पढ़ते देख, याद आया की आज तो 3 मई हैं! यानी विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, उसके हाथो में अखबार देख मन ही मन में सोचने लगी- “हम 21वी शताब्दी में जी रहे हैं, हमारे पास मोबाइल, टीवी जैसे कई आधुनिक यंत्र हैं। पर फिर आज के आधुनिक…

  • शोर | Shor

    शोर ( Shor ) बिरहा की लंबी साधना के बाद प्रिय के साक्षात दर्शन होंगे। मन के किसी कोने में एक अज्ञात सुख की वर्षा होगी जब प्रिय के दर्शन होंगे। चिड़िया का चहचहाने का शोर मानो मुझे प्रियतम के आने की सूचना दे रहा हो। निंद्रा से जगा रहा है, मानो चिड़िया मुझसे कह…

  • बदला | Dr. Preeti Singh Parmar Ki Kalam Se

    बदला ( Badla ) फेसबुक पर एक पड़ी हुई पोस्ट देख कर आश्चर्य हुआ सामान्य जाति की मां के बने हुए हाथ के बने हुए भोजन को अन्य जात के बच्चों ने, ग्रहण करने से अस्वीकार कर दिया l इसी प्रकार अन्य जात की मां के द्वारा बनाया हुआ भोजन सवर्ण जाति के बच्चों ने…

  • मेघवाल समाज | Meghwal Community

    मेघवाल समाज मेघवाल क़ौम बड़ी मेह़़नतकश अध्यात्मिक दयालू प्रवृति की सादगी पसंद हुनरमंद रही है पुरूष ऊनी सूती की बुनाई का काम एंव यदाकदा चमड़े की जूतियां तक बनाने का कार्य कर अपने परिजन की जीविका उपार्जन करते है तथा महिलाऐं कपड़े पर अपनी हस्तकला में दक्ष कशीदाकारी (भरत) का बेजोड़ काम करती है ।…

  • हिन्दी की स्थिति | Hindi ki Sthiti

    अंग्रेजों के शासनकाल में न केवल भारत की राजनीतिक स्थिति बल्कि भाषा की स्थिति पर भी काफी गहरा प्रभाव पड़ा यह तब और अधिक हो गया जब लोड मैकाले की शिक्षा पद्धति को भारत में स्वीकृति दे दी गई । लोड मैकाले ने ऐसे ऐसे तर्क दिए अंग्रेजी भाषा के परिपेक्ष में की अंग्रेजी को…

  • आपन तेज सम्हारो आपै

    आपन तेज सम्हारो आपै, तीनों लोक हांक ते कापै अर्थात जो अपनी शक्ति को संभाल लेता है उसकी शक्ति के प्रताप से तीनों लोकों में लोग कांपने लगते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते वैचारिक प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चों में भी बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगे हैं। आंखें धंसी हुई, चेहरों में झुर्रियां ,बालों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *