एक ही थाली में मस्त हैं | Ek hi Thaali

एक ही थाली में मस्त हैं

( Ek hi thaali mein mast hai ) 

 

करते जो शहर भर में दूनाली से गश्त हैं।
हम हैं कि उनकी आम ख्याली से पस्त हैं।।

मवाली इन्हें समझे उन्हें समझे थे मसीहा,
सच में कि दोनों एक ही थाली में मस्त हैं।

आका हमारे जाम तोड़ते हैं आए- दिन,
हम हैं कि महज़ चाय की प्याली में मस्त हैं।

ऋण चढ़ रहा है सर पे हमारी प्रगति के नाम,
हम हैं कि वाहवाही या ताली में मस्त हैं।

तुम किसके आगे बीन बजाते हो ‘सोनकर’,
सब लोग तो अपनी ही जुगाली में मस्त हैं।।

 

डॉ के.एल सोनकर ‘सौमित्र’
जिला महासचिव जौनपुर यूनिट ‘प्रलेस’
खुज्जी,कर्रा कॉलेज चंदवक,जौनपुर (यूपी)

यह भी पढ़ें :-

कल भी था कल भी रहेगा | Kal bhi Tha Kal bhi Rahega

Similar Posts

  • हमारा वतन | Ghazal Hamara Watan

    हमारा वतन ( Hamara Watan ) बहुत खूबसूरत हमारा वतन हमें जान से भी है प्यारा वतन हमें याद रखनी शहादत सभी लहू दे के सबने सँवारा वतन नज़र कोई बद डाल सकता नहीं है आँखों का सबकी ये तारा वतन सभी मज़हबों को यहाँ चैन है जगत भर में है अपना न्यारा वतन है…

  • आते हैं लोग फ़क़त हमको गिराने के लिए

    आते हैं लोग फ़क़त हमको गिराने के लिए कोई आता ही नहीं हमको उठाने के लिएआते हैं लोग फ़क़त हमको गिराने के लिए जल न जाए कहीं काशाना मुहब्बत का येलोग बैठे हैं यहाँ आग लगाने के लिए ग़म ही ग़म हमको मिले हैं यहां पे उल्फ़त मेंचश्मे-तर दे गया है कोई नहाने के लिए…

  • गमज़दा दिल | Ghamzada Shayari

    गमज़दा दिल ( Ghamzada dil )    फूल शबनम छोड़ कर कुछ और ही मौज़ू रहे अब सुखन में भी ज़रा मिट्टी की कुछ खुशबू रहे। हो चुकी बातें बहुत महबूब की बाबत यहां ज़िक़्र उनका भी करें जो मुल्क़ का बाज़ू रहे। गमज़दा दिल कर सकूं आज़ाद ग़म की क़ैद से काश मेरे पास…

  • क्यों वो देने लगे दग़ा जाने

    क्यों वो देने लगे दग़ा जाने क्यों वो देने लगे दग़ा जाने।क्या हुआ,क्या पता, ख़ुदा जाने। जिनका शेवा वफ़ाएं करना था।भूल बैठे वो क्यों वफ़ा जाने। कोई राह़त नहीं अभी तक तो।देखो कब तक चले दवा जाने। जिनसे उम्मीदे-लुत्फ़ होती है।वो ही करते हैं क्यों जफ़ा जाने। बस यही सोच कर तड़पता हूं।क्यों हुए मुझसे…

  • आपकी तस्वीर पर | Aapki Tasveer Par

    आपकी तस्वीर पर ( Aapki Tasveer Par ) लीजिए ऐ रश्के जन्नत आपकी तस्वीर पर।लिख दिया हमने मुह़ब्बत आपकी तस्वीर पर। आप से कैसे कहें हम शर्म आती है हमें।दिल फ़िदा है जाने राह़त आपकी तस्वीर पर। दिल लगाने के लिए है दिल लगाना चाहिए।लोग करते हैं सियासत आपकी तस्वीर पर। जान जाए या रहे…

  • आज की रात | Ghazal Aaj ki Raat

    आज की रात ( Aaj ki Raat ) आज की रात इधर से वो हो कर गुजरी लाख की बात सहर सी हो कर गुजरी थाम के हाथ चले थे जब भी वो मेरा वक्त के साथ नहर सी हो कर गुजरी मान कर बात कहा था उसने ऐसे ही चाह के हाथ लहर सी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *