Hindi poem on Hindi bhasha

हिंदी बोल इंडिया | Hindi poem on Hindi bhasha

हिंदी बोल इंडिया

( Hindi Bol India ) 

 

 

हिन्दी बोल इंडिया कहकर क़लम आज चलानी है,

सरल शब्दों में कहा जाएं तो यह बहुत वंदनीय है।

वैश्विक स्तर पे जानतें है अब राष्ट्रभाषा बनवानी है,

कई ऑफिस दफ्तरों में जिसकी दशा दयनीय है।।

 

हिन्द को गौरवान्वित करतीं यें भाषा ऐसी प्यारी है,

इसमें जान इससे शान व इससे पहचान हमारी है।

देश विकास के आधार को यही मज़बूत बनाती है,

एकता सूत्र में यह पिरोती हिन्दी भाषा हमारी है।।

 

हर वर्ष मनातें हम‌ इसका मिलकर हिन्दी दिवस है,

हिंदी बोल इंडिया कहतें लिखते लेख व निबंध है।

लेखक कवि एवं रचनाकार साहित्यकार विशेष है,

फैला रहें है यहीं मिलकर सारे विश्व में सुगन्ध है।।

 

ऐसे तो भारत देश में अनेंक तरह की यें भाषाऍं है,

पर भारतीयों के सम्मान की केवल भाषा हिंदी है।

इस अंग्रेजी का आज सर्वाधिक हो रहा उपयोग है,

लेपटाप मोबाइल कम्प्यूटर आधुनिकता सोच है।।

 

ज़िंदगी की इस कश्ती में सोच समझकर बैठना है,

हिंदी है हम हिंदुस्तान की यें भाषा हमें बोलना है।

बहन भाई चाचू चाची इन पड़ोसियों को बताना है,

हिन्दी बोल इंडिया  कहकर सबको ही जगाना है।।

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • वर्ग विशेष | Varg Vishesh

    वर्ग विशेष ( Varg vishesh )    मानते हो यदि कोई स्वयं को साहित्यकार तो उसे खुलकर भी विरोध मे लिखना होगा लुट रहीं बहन बेटियां ,सरेआम कत्ल हो रहे बढ़ रहे दंगे फसाद , आतंकी मस्त हो रहे चोले बदलकर जिहादी ,कर रहे नाच नंगा संभाल रहे अभी आप,तहजीबी जमुना गंगा आए बन शरणार्थी,तानाशाही…

  • आदर्श समाज एक परिकल्पना

    आदर्श समाज एक परिकल्पना आदर्श समाज की कल्पना करें,जहां हर व्यक्ति सम्मानित हो।जहां हर कोई अपने अधिकारों को जानता हो,और अपने कर्तव्यों को निभाता हो।जहां समाज में शांति और सौहार्द हो। आदर्श समाज में शिक्षा का महत्व होगा,हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार होगा।जहां हर कोई अपने सपनों को पूरा कर सकेगा,और अपने लक्ष्यों को…

  • अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस | Shakahari divas par kavita

    अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस ( Antarrashtriya shakahari divas )    अपनी सभी बिमारियों को दूर आप भगाओ, आज अभी से शाकाहारी भोजन अपनाओ। देखते है इन्सान होने का प्रमाण कौन देते है, मांस मछली छोड़कर शाकाहारी बन जाओ।। जियो एवं जीने दो वन्यजीव पशु पक्षियों को, नहीं मारकर खाओ कोई भी इन्सान इनको। क्यों निमंत्रण दे…

  • वो गांव बहुत याद आता है

    वो गांव बहुत याद आत है बीता बचपन गांव में वह गांव बहुत याद आता है l टेढ़ी ~मेढ़ी गलियां चुभ गये कांटे छाले पड़ गए पांव में वो गांव बहुत याद आता है l हम खेले खेल नदिया तीरे भरी दुपहरिया आम की बगिया l कुहके कोयलिया खाएं कच्ची अमिया लेकर नमक मिर्च की…

  • तुम मिलो तो सही | kavita Tum Milo to Sahi

    तुम मिलो तो सही ( Tum milo to sahi ) मन पे तेरे मन रख देगे, मन की बातें कह कर। दबे हुए जज्बातों को भी,कह देगे हम खुल कर। मन में तेरे जो संसय है, उसको मिटा देगे पर, बीती बातें भूल के सारी…? प्रिये तुम मिलो तो सही….. रूठना तेरा हक है जानम,…

  • ठहराव |Thaharaav

    ठहराव ( Thaharaav )   मुझे तो चलना ही होगा आप चले या ना चलें आपके खातिर मैं रुक नहीं सकता हालांकि आपको छोड़ना भी नहीं चाहता सफर दूर का है फासला बहुत है भरोसा नहीं कल के फजर का मगरिब से पहले पहुंचना है मुकाम तक चलना है मुझे इसी जिद्दी से भरम पालकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *