Abhinandan Nav Varsh Tumhara

अभिनंदन नव वर्ष तुम्हारा | Kavita Abhinandan Nav Varsh Tumhara

अभिनंदन नव वर्ष तुम्हारा 

( Abhinandan Nav Varsh Tumhara ) 

 

आओ नये वर्ष में यह संकल्प करें,
बीती बातों को नजर अन्दाज करें।
दिये जो जख़्म हमें पुराने साल ने,
मिलकर खुशियों से उन्हें नष्ट करें।।

आपसी मतभेद सबसे हम मिटाऍं,
घर परिवार में फिर से प्यार बढा़ऍं।
समाज देश में अपनी प्रतिष्ठा लाऍं
मिलकर नूतन वर्ष के जश्न मनाऍं।।

खुली बाहों से वेलकम करें इसका,
आभार करें अपने- २ परमेश्वर का।
जिसने नया सवेरा हमको दिखाया,
मौत के मुँह से हम सबको बचाया।।

घर – घर मे आज खुशियाँ मनाओ,
निर्धन, मजदूर का साथ निभाओ।
इनको भी लगे आया है नया साल,
सब लोगों में दे प्यार और उपहार।।

अभिनंदन करो इस नूतन वर्ष का,
आस लगाओ अपनों की राह का।
एक नयी उदय का सवेरा हो जाऍं,
समय भी सब का साथ देता जाऍं।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • कहने को नया साल है

    कहने को नया साल है   कहने को नया साल है, मेरा तो वही हाल है। वही दिन महीने वही खाने-पीने वही मरना जीना जिंदगी का जहर पीना वही जी का जंजाल है .. कहने को नया साल है.. वही मन में सपने जो पूरे नहीं अपने जिसके लिए मन प्यासा हर साल नयी आशा…

  • नाता | Nata

    नाता ( Nata )    पीना नहीं है, जीना है जिंदगी अनमोल है, खिलौना नहीं है जिंदगी उम्र तो वश में नहीं है आपकी अनुभवों से ही सीना है जिंदगी आए और आकर चले गए तो आने का मकसद ही क्या रहा हम मिले और मिलकर ही रह गए तो इस मुलाकात का वजूद ही…

  • बेबाक रघुवंश बाबू | Raghuvansh Babu Par Kavita

    बेबाक रघुवंश बाबू! ( Bebaak Raghuvansh Babu )    पंचतत्व में विलीन हुए रघुवंश बाबू, राजनीति में चलता था उनका जादू। बेबाक थे ,बेबाक रहे, जो जी में आया वही कहे। अपने देसी अंदाज के लिए जाने जाते थे, ठेठ भाषा और बोली से आकर्षित करते थे। समाजवाद के बड़े पैरोकार रहे, पांच पांच बार…

  • हवाओं में तेरी खुशबू है | Romantic poem in Hindi

    हवाओं में तेरी खुशबू है ( Hawaon mein teri khushboo hai )   तुम मेरे ख्वाबों में ही आती हो ख्यालों में मेरे लम्हें लम्हें को सजाती हो तेरे प्यार के एहसास से महकता रहता हूँ छूकर फूलों को तेरे डिम्पल का एहसास होता है नाजुक कलियों का स्पर्श लबों का स्पर्श लगता है धड़कते…

  • जन्मदिन हो मुबारक लालू जी | Happy Birthday Lalu Ji

    जन्मदिन हो मुबारक लालू जी ( Janamdin ho mubarak laloo ji )   दबे -कुचलों के लिए काम करते हैं लालू, इसी काम के लिए जाने जाते हैं लालू। जितना दबाते हैं उनके विरोधी मित्र, उतना ही उभरकर वो चमकते हैं लालू। टूटे सपनों को वो जोड़ते आए सदा से, सुनहरे सपनों की उड़ान भरते…

  • सावन आया | Sawan Aaya

    सावन आया  नयी चेतना  नयी जाग्रत  अंतर्मन में  नया भाव कुछ  मन को भाया, गूॅंज उठे स्वर झूॅंम उठे वन प्रकृति ने भी  नव मधुरस का  पान कराया, लतिकाएं तरु आलिंगन कर  लिपट लिपट कर  नतमस्तक  साभार जताया, रिमझिम रिमझिम  बूॅंदें जल की  छोड़ गगन को  उतर धरा पर  उपवन का  संसार बसाया, स्पर्श प्रेम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *