Geet Prem Dhun Lagi Re

प्रेम धुन लागी रे | Geet Prem Dhun Lagi Re

प्रेम धुन लागी रे

( Prem dhun lagi re ) 

 

कृष्ण कन्हैया मोहन प्यारे, मीरा तेरे दर आगी रे।
तेरे भजन में झूमे गाए, प्रेम धुन लागी रे।

नटखट बंसी वाला माधव, प्रेम रस का प्याला।
रुनक झुनक बाजे पैजनिया, ठुमक ठुमक नंदलाला।
नरसी का सांवरिया सुन ले, मीरा हो गई बड़भागी रे।
जोगन हो गई ले इकतारा, प्रेम धुन लागी रे।

राधे राधे मोहन मोहन, सारे जग के सुन करतार।
दीनदयाला कृपा सिंधु, सारे जग के तारणहार।

मन मंदिर में मूरत तेरी, भक्ति भावना जागी रे।
हे गिरधर प्यारे मनमोहन, प्रेम धुन लागी रे।

तू गोविंदा तू गोपाला, सकल चराचर प्रतिपाला।
भक्तों का तू ही रखवाला, झूम-झूम गाती ब्रजबाला।
तेरी शरण आसरा तेरा, तुझ संग प्रीत लागी रे।
मदन मोहन सुन बनवारी, प्रेम धुन लागी रे।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

तेरे मेरे दरमियां | Geet Tere Mere Darmiyaan

Similar Posts

  • मौसम है प्यार का | Mausam hai Pyar ka

    मौसम है प्यार का ( Mausam hai pyar ka )   रूत की बहार का सावन की फुहार का। आजा सनम आ जा मौसम है प्यार का। मौसम है प्यार का प्रीत की फुहार का बस तेरे इजहार का। पायल की झंकार का मेरे दिलदार का। महकती वादियों में हसीं गुल गुलजार। खिल गया दिल…

  • जल दिवस | Geet Jal Divas

    जल दिवस ( Jal Divas ) जल ही जीवन जानते हो फिर भी तुम ना मानते हो व्यर्थ बहने देते हो जल व्यर्थ बहने देते हो कपड़े बर्तन धोते समय नल नहीं बंद करते हो हाथ मुंह धोते समय नल नहीं बंद करते हो सब्जियां फल धोके पानी पेड़ों में नहीं डालते हो व्यर्थ बहने…

  • चल अकेला | Geet chal akela

    चल अकेला  ( Chal akela )    चल अकेला चल अकेला छोड़ मेला। चलने में झिझकन ये कैसी जब तूं आया है अकेला।‌।चल० कंचनजड़ित नीलमणित महल सब अध्यास हैं ये, सत्य कंचन मनन मंथन मणि तुम्हारे पास हैं ये, तूं अमर पथ पथिक जबकि जगत है दो-दिन का मेला।।चल० गगनचुंबी सृंग अहं किरीट मनस मराल…

  • रह गए काम अधूरे | Geet Rah Gaye Kaam Adhure

    रह गए काम अधूरे ( Rah Gaye Kaam Adhure )   जाने किस मुश्किल में खोए, सपने हुए ना पूरे। बीत गई उमरिया पल पल, रह गए काम अधूरे। रह गए काम अधूरे कालचक्र के दांव द्वंद, कभी चले कभी ठहरे। कभी टूटे किस्मत के ताले, लबों पर लगे पहरे। अपने रूठे राह चल दिए,…

  • बोलो पीर कब तक सहूं | Bolo Peer Kab tak Sahu

    बोलो पीर कब तक सहूं ( Bolo peer kab tak sahu )    मुश्किलें सर पे छाये, अपने मुझसे रुठ जाए। वाणी के तीर चलाए, बोलो पीर कब तक सहूं। बोलो पीर कब तक सहूं मार्ग सब अवरुद्ध हो जाए, पग-पग पे तूफां आए। कोई रहे कमियां टटोलता, बात का बतंगड़ बनाए। मंझधार में अटकी…

  • चलो कुछ मीठा हो जाए | Chalo Kuch Meetha ho Jaye

    चलो कुछ मीठा हो जाए ( Chalo kuch meetha ho jaye )   चलो कुछ मीठा हो जाए, प्यार के गीत हम गाए। अधर रसधार बरसाए, तराने मनभावन लाएं। चलो कुछ मीठा हो जाए मोती प्यार भरे लेकर, सजाएं दिलों की महफिल। खुशियां आपस में बांटे, जोड़े हम दिलों से दिल। बैठ कर दो घड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *