Poem in Hindi on Mahashivratri

महाशिवरात्रि | Poem in Hindi on Mahashivratri

महाशिवरात्रि

( Mahashivratri ) 

 

ज्योतिर्लिंग की महिमा है न्यारी,
भोले शंकर के हम हैं पुजारी।
महाशिवरात्रि के महापर्व पर,
जलाभिषेक की परम्परा हमारी।

तन पर भस्म सुशोभित होती,
गले में सर्प की माला सजती।
माथे पर चंदा लगता है अच्छा,
जटा से गंगा की धारा बहती।

शिवलिंग पऱ बेल- पत्र चढ़ाते,
केसर, धतूर, दूध भोग लगाते।
दिल में बसते भोले भंडारी,
जन्म -जन्म का संताप मिटाते।

हलाहल पीकर अमृत पिलाए,
पंचमुखी, त्रिनेत्र सबको भाए।
हाथ में सोहे वो डमरू -त्रिशूल,
त्रिलोक के स्वामी स्वयंभू आए।

हर हर महादेव शिव सिद्दीश्वर,
उनको काशी ज्यादा है प्यारी।
ॐ शिव-शंकर, भव -भंजन,
पार्वती प्यारे सुध लो हमारी।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

प्यार की कश्ती | Poem Pyar ki Kashti

 

 

 

Similar Posts

  • श्रमिक | Shramik

    श्रमिक ( Shramik )  पाँव में घाव सिर पर बोझ कुछ ऐसी गिरानी लिख। पसीने में डुबोकर लेखनी मेरी कहानी लिख।। उदर में मुझको रख के माँ ईंट गारे उठाती थी, जरा सी देर होने में मालकिन कहर ढाती थी, लगी जो चोट गिरने से अभी तक है निशानी लिख। पसीने ० ग़रीबी ने कहर…

  • देव भूमि उत्तराखंड | Uttarakhand par kavita

    देव भूमि उत्तराखंड ( Dev Bhoomi Uttarakhand )   ऋषि मुनियों की तपोस्थली बहती कल कल धारा उत्तराखंड देवभूमि पावन हो जहां हिमालय प्यारा   ऊंची ऊंची पर्वत चोटियां पावन सरिताएं बहती हसीं वादियां मनभावन कुदरत भी हर्षाती रहती   देवदार के वन घने जहां पर देव रमण को आते फल फूलों से लदी धरा…

  • स्व.अटल बिहारी वाजपेयी | Late Atal Bihari Vajpayee

    स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ( सुशासन दिवस )   जन्म दिन हो मुबारक अटल जी हमारे, आए बधाई देने गगन से सितारे। करता हूँ खुशियाँ मैं तुझपे वारी, आए बधाई देने गगन से सितारे। उठती नजर मेरी जाती जहाँ तक, तुम-सा न कोई जमीं-आसमां तक। सलामत सदा रहे धरा की बहारें, आये बधाई देने गगन से…

  • मेहनत एक साधना | Mehnat ek sadhana | kavita

    मेहनत एक साधना ( Mehnat ek sadhana )   साधना और तपस्या है मेहनत खून पसीना है। कड़ा परिश्रम हौसलों से श्रम से खाना पीना है।   मेहनत एक साधना प्यारे मेहनत ही रंग लाती है। मंजिले मिलती मनोहर मुस्कान लबों पर छाती है।   हर आंधी तूफानों को जो सहज पार कर जाते हैं।…

  • अपनें घर का वैद्य | Ghar ka Vaidya

    अपनें घर का वैद्य ( Apne ghar ka vaidya )   इन घरेलू नुस्खों को सब लोग आजमाकर देखना, अपने अपने घर का वैद्य आप ख़ुद ही बन जाना। हालात चाहें कैसे भी हो न बीमारियों से घबाराना, सवेरे जल्दी-उठकर हल्के व्यायाम ज़रुर करना।। खाॅंसी में काली-मिर्च और शहद मिलाकर चाटना, जलने पर मैथीदानें का…

  • उसूल | Usool

    उसूल ( Usool )   हर हर मोड़ पर तुम्हें साथी नहीं मिलेंगे परिचितों के कुनबे में पहचान तुम्हें ही बनानी होगी कुछ के साथ तुम्हें चलना होगा और कुछ को अपने साथ चलाना होगा जन्म से पहले तुम्हें कौन जानता था शुरुआत तुम्ही ने की थी कभी मुस्कराकर कभी रोकर लोग जुड़ते गए तुमसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *