Romantic Poem for Wife in Hindi

आज की शाम तेरे नाम | Romantic Poem for Wife in Hindi

आज की शाम तेरे नाम

( Aaj Ki Shaam Tere Naam ) 

 

उतर आये सुहाना चांद धरा पे चमन महक जाये
दिल की धड़कनें कहती ये शाम तेरे नाम हो जाए

अल्फाजों के मोती बरसे हर्ष खुशियां आनंद आए
खुशियों की बरसे घड़ियों ये शाम तेरे नाम हो जाए

सुख-दुख बांटे बड़े प्रेम से गीतों की लेकर लड़ियां
सद्भावों की बहा दे सरिता बरसे सुंदर सी झड़ियां

सारे तूफानों से भीड़ ले पीड़ायें निष्काम हो जाए
मधुर तराने गीत उमड़े ये शाम तेरे नाम हो जाए

जोड़ें तार दिलों के सबके दिलों में हम बस जाए
दिल की बातें सुनें हम भी प्रेम बांटे पीर मिटाएं

लबों पे मुस्कान सुहानी घर घर में खुशहाली आए
हंसी खुशी के पल सुहाने शाम तेरे नाम हो जाए

अपनापन प्यार सलोना जोश प्रेम दिल में सजा ले
हम मिलकर झूमे नाचे खुशियों से त्योहार मना ले

उमंग उल्लास वासंती रंग नवरस हर ह्र्दय बरसाए
मधुर बेला सुहानी फागुनी शाम तेरे नाम हो जाए

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नारंगी रंग | Narangi Rang par Kavita

Similar Posts

  • आज जी भर के गाने दो | Gane do

    आज जी भर के गाने दो ( Aaj ji bhar ke gane do )   है कल का क्या विश्वास समय का साथ निभाने दो। आज जी भर के गाने दो। क्षण क्षण बदल रहा है किस क्षण, क्या होगा क्या जाने, पल पल में परिवर्तन होता, प्रकृति बदलती बाने, अंतर का आवेग निकल कर…

  • शक | Hindi Poem Shak

    शक ( Shak )   बिना पुख़्ता प्रमाण के शक बिगाड़ देता है संबंधों को जरा सी हुई गलतफहमी कर देती है अलग अपनों को काना फुसी के आम है चर्चे तोड़ने में होते नहीं कुछ खर्चे देखते हैं लोग तमाशा घर का बिखर जाता है परिवार प्रेम का ईर्ष्या में अपने भी हो जाते…

  • आखिर तुम हो मेरे कौन?

    आखिर तुम हो मेरे कौन? खिलते हो मुरझाते हो,आकर रोज सताते हो।सुन्दर गीत एक सुनाकर,मन बेचैन दर्पण बनाकर ।सुधि आते हो बारम्बार,करते हो मुझपर ऐतबार।बात नहीं कर पाती तेरी,रोकूँ याद न रूकती तेरी।आखिर तुम हो मेरे कौन?? प्रति रोम-रोम स्पन्दित होती,सुधियों में आनन्दित होती।आच्छादित प्रियवर बन कर,आह्लादित उर करते मन भर।अनमोल भाव तेरा ठाकुर,तुमसे मिलन…

  • इश्क़ जुगनू-सा | Ishq Jugnu sa

    इश्क़ जुगनू-सा ( Ishq Jugnu sa ) जीवन के अंधियारे तिमिर में तुम जुगनू की तरह टिमटिमाये पल भर-प्रेम का दीवा जलाकर फिर कुहासा छाये जलते-बुझते जुगनुओं-सा नेह तुम्हारा पलता है ना आता है ना जाता है बस हल्का-सा स्पंदन देता है। जुगनू जैसे– जलता-बुझता वैसा तुम्हारा प्रेम दिखता है और— वैसे ही तुम भी…

  • संसार एक जाल | Sansar ek Jaal

    संसार एक जाल ( Sansar ek jaal )   चारों तरफ फैली हुई धोखेबाजी और मक्कारी है, भोले भाले लोगों को लूटना इनकी कलाकारी है। सोच समझ करो भरोसा आज के तुम इंसानों पर, न जाने कब फेर दे पानी वो तुम्हारे अहसानों पर। जरूरतमंद जान तुम जिसका भला करने जाओगे, हो सकता है उसी…

  • ढेरा | Dhera

    ढेरा ( Dhera )    सवालों का ढेरा है बस दुआओं का सहारा है।। मंजिल की राहों में बसेरा है बस वक्त का चेहरा है।। सवालों ने घेरा है जिम्मेदारियों का पहरा है।। ख़्वाब में तो आसमान की उड़ान है खुदकी बनानी पहचान है।। सवाल है दिल में फैला, क्यू चल रहा तू दलदल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *