Baigani Rang par Kavita

बैंगनी रंग | Baigani Rang par Kavita

बैंगनी रंग

( Baigani rang ) 

 

लाल नीला मिलके बन जाता रंग बैंगनी मनभावन।
शीतलता का एहसास हो प्यार का बरसता सावन।

राजसी वैभव प्रतीक वर्ण जादुई रहस्यों को समाए।
कल्पनाओं की उड़ानें भरें उत्साह उमंगे हृदय आए।

जीवन में संतुलन लाएं खुशियों के पुष्प खिलाएं।
तरोताजगी उमंगों से ओज कांति यौवन बरसाए।

रक्तचाप को कम कर देता रोग दोष मिटती व्याधि।
पोषक तत्व समाए रखें सब्जियों में राजा उपाधि।

प्रतिरोधक गुण बैंगनी संक्रमण का शमन कर दे।
रूप सौंदर्य लावण्य से तन मन की पीर हर ले।

भूमि भूधर रूप निखारे नयनों को रंग लगते प्यारे।
जीवन में अनुराग जगा क़िस्मत के दमके सितारे।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/jamuni-rang-par-kavita/

Similar Posts

  • योगी बन | Kavita Yogi Ban

    योगी बन ( Yogi Ban )   ध्यान धर चिंतन कर योगी बन तू कर्म योगी बन नित नव नूतन हर पल कर सफल अपना जीवन योगी बन नश्वर जगत नश्वर काया स्थिर नहीं कुछ सब माया सूक्ष्म अणु रूप प्राण पाया कर प्रज्ज्वलित मन चेतन योगी बन यह अनुपम जीव यात्रा देह जैसे अक्षर…

  • गौरवान्वित भारत

    “गौरवान्वित भारत” गौरवान्वित भारत का इतिहास लिखों,सर्वसम्मानित भारत की बात लिखों, उन बलिदानियों की राख सेदुश्मनों का विनाश लिखों, छल कपट से रहित अपने नयेभारत का इतिहास लिखों, गुलामी के जंजीर को तोड़वीरता का पहचान लिखों, रण में बैठी उन विरांगनाओं का त्याग लिखों, देश की आन के खातिर जान देने वालों का बारम्बार इतिहास…

  • श्री रामवतार जी | Shri Ramvatar Ji

    श्री रामवतार जी ( Shri Ramvatar Ji )   श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ************* स्नेहिल व्यक्तित्व प्रेरक कृतित्व , शोभना शिक्षा विभाग राजस्थान । परम शिक्षक पद सेवा स्तुति, सरित प्रवाह स्काउटिंग प्रज्ञान । कर्तव्य निष्ठ अनूप नैतिक छवि, शिक्षण अधिगम नव अध्याय । श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।…

  • प्यारा भास्कर | Poem on sun in Hindi

    प्यारा भास्कर ( Pyara bhaskar )   रोज़ाना निकलता आसमान चीरकर, अंधेरा मिटाता आता प्यारा भास्कर। ख़ुश होते सब सूर्य नारायण देखकर, वन्दना करों सूरज को जल चढ़ाकर।। देता सारे जग को प्रकाश, उजियारा, हर लेता यह सारे ब्रह्मांड का अंधेरा। प्यारी- प्यारी भोर लगे बहुत निराली, सवेरे सवेरे सुहानी लगती यह लाली।। नदियों का…

  • 2020 पर एक एक नजर

    2020 पर एक एक नजर   2020 था विष का थैला, कोरोना  का था बोलबाला, दुनिया में मचाया हाहाकार, घर-घर मचा दिया कोहराम, सब पर हो गया है भारी, बना दिया है सबको भिखारी, रोजी बची न रोटी,  गरीब मरे, बिन रोटी, कोरोना भैया आए, दूर-दूर सबको भगाए, पति ,पत्नी से, पिता ,पुत्र से, प्रेमी,…

  • स्वामीये शरणम् अय्यप्पा | Swamiye Sharanam Ayyappa

    स्वामीये शरणम् अय्यप्पा ( Swamiye Sharanam Ayyappa )    विश्व के प्रसिद्ध मंदिरों में यह मन्दिर भी है ख़ास, जहाॅं विराजे अयप्पा स्वामी यही उनका निवास। विकास के देवता माने जाते यह कहता इतिहास, शनिदेव के दुष्प्रभावों का पल में करते विनास।। घने जंगल एवं ऊॅंची-पहाड़ियों बीच है यह स्थान, राक्षसी महिषि वध पश्चात लगाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *