Fursat ke Pal

फुर्सत के पल | Fursat ke Pal

फुर्सत के पल

( Fursat ke pal ) 

 

फुर्सत के पल मिल जाए आओ मीठी बात करे।
हंस-हंसकर हम बतलाए एक नई मुलाकात करें।

लो आनंद हंसी पलों का उमंगों का संचार करो।
फुर्सत के पल सुहाने खुशियों का सत्कार करो।

याद कर लो जरा उनको वक्त पड़े जो काम आए।
बुलंदियों को पहुंचाया जुबां पे उनका नाम आए।

फुर्सत के पलों में संभालो अपने बूढ़े मां बाप को।
पैरों पे चलना सिखाया काबिल बनाया आपको।

परिवार में प्यार की बरसा मेघ बनकर छा जाओ‌।
फुर्सत मिल जाए तो भैया थोड़ा सा मुस्का जाओ।

फुर्सत हो तो मदद कर दो वक्त के उन मारो की।
हालातों से टक्कर ले रहे दीन हीन लाचारों की।

फुर्सत में भ्रमण पर चल दें देखे नये नजारे हम।
महकती हंसी वादियां वो पर्वत चांद सितारे हम।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मैं भारत की नारी हूं | Main Bharat ki Naari Hoon

Similar Posts

  • तेरी कमी | Poem on Beti in Hindi

    तेरी कमी ( Teri kami )   खलती है आज भी तेरी कमी, तू आज भी है मेरे लिए बेटी नन्हीं।   कैसे मैं समझूं? मानूं मैं बातें पराई पराई कहते हर कोई यही सोंच कर आंखों में छा जाती नमी खलती है आज भी तेरी कमी।   आता कहीं से तुझे देखता था कभी…

  • आदि भारती श्री चरण वंदन

    आदि भारती श्री चरण वंदन   नैसर्गिक सौंदर्य अप्रतिम, रज रज उद्गम दैविक उजास । मानवता शीर्ष शोभित पद , परिवेश उत्संग उमंग उल्लास । स्नेह प्रेम भाईचारा अथाह, अपनत्व आह्लाद संबंध बंधन । आदि भारती श्री चरण वंदन ।। विविधा अनूप विशेषण, एकत्व उद्घोष अलंकार । संज्ञा गौण कर्म पहचान, संघर्ष विरुद्ध जोश हुंकार…

  • कुछ दिन पहले

    कुछ दिन पहले     कुछ दिन पहले मैं आकर्षित हो गया था उसके गौर वर्ण पर उसके मदहोश करते लफ़्ज़ों पर उसके उभरे उरोजों पर……   उसने कहा था-   तुम भी मुझे अच्छे लगते हो मैं जुड़ तो सकती हूं पर…… कैसे तेरे साथ आ सकती हूं.? शंकाओं ने घेरा हुआ है आऊँ…

  • शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल | Shiv Shiv Bol

    शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल ( Shiv Shiv Bol Gyan Pat Khol )    शिव शिव बोल ज्ञान पट खोल। हर हर भज नर नाम अनमोल। बाबा भोलेनाथ जय महाकाल। गंगा जटा सोहे चंद्र सोहे भाल। त्रिनेत्र त्रिशूलधारी नीलकंठ त्रिपुरारी। भस्म रमाए शिवशंकर बाघाम्बर धारी। डम डम डमरू बाजे नटराज नृत्य धारे। बिल्व पत्र…

  • माँ तु | Maa too

    माँ तु ( Maa too )    माँ तु मुझसे कभी दूर न जाना, डाट लगा लेना मगर मुझसे खामोश ना होना, अपनी जिंदगी तेरे नाम कर देंगे, तेरी खुशी के लीये पूरी दुनिया छोड़ देंगे, बस तू कभी हमसे नाराज न होना , हमेशा हर वक्त हमारे साथ ही रहना ऐ ख़ुदा गुजारिश है…

  • तुमसे ही हिम्मत | Kavita tumse hi himmat

    तुमसे ही हिम्मत ( Tumse hi himmat )   तुम से ही हौसला हमारा तुमसे ही हिम्मत हमारी तुम दिल का करार हो मनमीत दिल की हो प्यारी   जीवन के इस सफर में हमसफ़र हो तुम हमारी कदम कदम पे साथ देती महके आंगन फुलवारी   उन्नति आशा की किरणें प्रगति पथ पे प्रेरणा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *