Main bharat ki naari hoon

मैं भारत की नारी हूं | Main Bharat ki Naari Hoon

मैं भारत की नारी हूं

( Main bharat ki naari hoon ) 

 

मैं भारत की नारी हूं, मैं कोमल हूं कमजोर नहीं।
हौसलों की भरती उड़ाने, बस केवल शोर नहीं।

कीर्तिमान रचे मैंने, किरदार कितने निभाए हैं।
संघर्षों में तूफानों में, परचम हमने लहराए हैं।

रिश्तो की डगर लुटाती, स्नेह के मोती प्यार भरे।
ममता की छांव सलोनी, बहना रूप दुलार करे।

वीर वीरांगना लक्ष्मीबाई, मीराबाई रूप धरा मैंने।
काली रणचंडी दुर्गा सी, दुष्टों का दलन किया मैंने।

कोमल हूं कमजोर नहीं, मैं शमशीर उठा लेती।
हर आंधी हर तूफां से, बाधाओं से टकरा लेती।

प्रगति पथ पर बढ़ जाती, शिक्षा का दीप जलाती हूं।
घर परिवार समाज सारा, कमान देश की चलाती हूं।

 

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

 

एक कप चाय | Ek Cup Chai

Similar Posts

  • रात पूस की!

    रात पूस की! **** पवन पछुआ है बौराया, बढ़ी ठंड अति- हाड़ मांस है गलाया! नहीं है कोई कंबल रजाई, बिस्तर बर्फ हुई है भाई। किट किट किट किट दांत किटकिटा रहे हैं, कांपते शरीर में नींद कहां? निशा जैसे तैसे बिता रहे हैं। चुन बिन कर लाए हैं कुछ लकड़ियां- वहीं सुनगा रहे हैं,…

  • भारत के आम | Aam par Kavita

    भारत के आम ( Bharat ke aam )   फलों का राजा होता है आम, गर्मियों में आता है हर साल। खाते जिसे बच्चें, बुड्ढे जवान, सभी जगह मिलता हर हाल।। इससे जूस बनाके कोई पीते, कोई इसको ऐसे में चूस लेते। रस भरें आम सेहत खज़ाना, अमीर ग़रीब सभी इसे खाते।। भारत में जिसके…

  • ईद मुबारक़ | Kavita Eid Mubarak

    ईद मुबारक़ ( Eid Mubarak )   ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे आबाद ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे शादाब माहे पाक रमज़ान में रोज़े रखे अ़क़ीदत से बड़े स़िदक़ से रखे वक़्त पर स़िह़री इफ़्तार का ख़्याल ईमान नही होने दिया ज़रा पायमाल आई ईद ख़ुशियां लाई ईद मुबारक़ दीन की दावत लाई ईद मुबारक़…

  • जीवन का उद्देश्य | Poem on the purpose of life in Hindi

    जीवन का उद्देश्य ( Jeevan ka uddeshya )   जीवन क्या बहती सरिता लक्ष्य को पहचान लो सपनों को पंख लगाकर मानव नई उड़ान भरो   हौसला हृदय में लेकर सद्भावों के भाव भरकर हर्ष खुशी प्रेम बांटे होठों पे हंसी मुस्कान लेकर   जिंदगी का सफर सुहाना जीने की राहें चुन लो पल पल…

  • बुद्ध पूर्णिमा | Kavita Buddha Purnima

    बुद्ध पूर्णिमा ( Buddha Purnima )   समरसता श्री वंदन, गौतम बुद्ध उपदेशों में धर्म कर्म आध्यात्मिक क्षेत्र, नर नारी महत्ता सम । जाति विभेद उन्मूल सोच, मानव सेवा परम धम्म । क्रोध घृणा द्वेष अनुचित, नेह समाधान उग्र आवेशों में। समरसता श्री वंदन,गौतम बुद्ध उपदेशों में ।। सम्यक दृष्टि संकल्प वचन, कर्म आजीविका परम…

  • म्हानै बोलण दयो सरकार | Mhanai Bolan Dayo Sarkar

    म्हानै बोलण दयो सरकार ( राजस्थानी कविता )   म्हानै बोलण दयो सरकार, म्हारी भाषा राजस्थानी। बहवै मिसरी सी रसधार, जिकी दुनिया है दीवानी। म्हानै बोलण दयो सरकार ई माटी रो घणों रूतबो, म्हारी मायड़ राजस्थानी। रण बांकुरा जनम्या जठै, कूदी जौहर म राणी। तलवारां रो जोश जठै, गूंजै महाराणा री हूंकार। पन्ना रो बलिदान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *