Tiranga

हिन्द का तिरंगा | Tiranga

हिन्द का तिरंगा

( Hind ka tiranga ) 

 

हे ध्वज तेरा क्या बखान करूं तू लागे बड़ा चंगा,
हिंदू-मुस्लिम सिख-ईसाई सबका प्यारा तिरंगा।
नीले अंबर में लहराता हुआ तू लगता हमें प्यारा,
सारे विश्व में गौरवान्वित करता हिंद का तिरंगा।‌।

देश प्रेम का दे रहा है तू जन-जन को यह संदेश,
मिल-झुलकर रहो आपस में ना रखो कोई द्वेष।
जैसे हम रहते रंग तीनों केसरिया-हरा और श्वेत,
ध्वज मेरा लहराते स्वाधीनता दिवस पर विशेष।।

कई सपूतों ने दिया बलिदान तब मिली आज़ादी,
आपस मे लड़ाने की फिरंगियों ने नीति बना दी।
झूल गए थें हंसते-हंसते फांसी पर बहुत सैनानी,
था वह ऐसा मन्जर जब हुई बहुत सारी बर्बादी।।

हम देते आज सलामी उन सभी वीर जवानों को,
आज़ादी का अमृत पिला गए जो हम सभी को।
बड़ा मुश्किल है फ़ौजी बनना जो है स्वाभिमानी,
मौका मिले तो मदद पहुंचाएं ऐसे परिवारों को।।

पूरब-पश्चिम उत्तर-दक्षिण कश्मीर-कन्याकुमारी,
नाच गान व ध्वजारोहण की करते सभी तैयारी।
भेदभाव मिटाकर गाते राष्ट्रीय गान को नर नारी,
सभी इसे लहराते उस-दिन दफ्तर चार-दीवारी।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • माँ की ममता | Maa ki mamta poem

    माँ की ममता ( Maa ki mamta ) ( 4 )  माँ की ममता दिव्य है,माँ से है पहचान। माँ की कृपा-कटाक्ष से,बनता पुत्र महान।।1।। ममता के ऑंचल तले, मिलती ठंडी छाँव। जब तक माँ का साथ है, नहीं जलेगा पाँव।।2।। धरती की भगवान है, माँ का रूप अनूप। मातृ-चरण में स्वर्ग है, देवी का…

  • आंचल छांव भरा | Aanchal Chhanv Bhara

    आंचल छांव भरा ( Aanchal Chhanv Bhara ) हो गर साथ उसका तो तू क्या मिटा पायेगा।ख़ाक हो जाएगा तिरा अहम् तू निकल ना पायेगा। दर्द , ज़ख्म हैं पोटली में उठा और जिये जा।रिसते ज़ख्मों को भला कहां तू दिखा पायेगा। आंचल छांव भरा चला गया साथ मां के।ममता का साया तू अब कहां…

  • जय हो | Jai Ho

    जय हो ( सूर्य नमस्कार एवं युवा दिवस विशेषांक )   जय हो, जय हो, जय युवा वर्ग, जय हो, जय हो, जय योगा पर्व। जय हो…।। सूर्य नमस्कार नित्य ही करो, जीवन में खुश सर्वदा ही रहो। योगा पर्व की सभी को बधाई, युवा दिवस की हार्दिक बधाई। जय हो…।। स्वस्थ रहो तुम निरोगी…

  • धर्म साधना का महीना | Dharma Sadhana ka Mahina

    धर्म साधना का महीना ( Dharma Sadhana ka Mahina ) लगा है सावन का महीना विचारो में आस्था जगी है। धर्म की ज्योति भी देखो दिलों में जल उठी है। तभी तो सावन में देखो मंदिरो में भीड़ लगी है। और प्रभु दर्शन पाने की सभी में होड़ लगी है।। सिर अपना झूका कर प्रभु…

  • मन बसी झुंझलाहट

    मन बसी झुंझलाहट मेरे दुःख दर्द का तुज पर हो ऐसा असर ,कि आईना तुम देखो और चहरा मेरा दिखे l सबसे ज्यादा दर्द तो तब हुवा ,जब तुम्हे देखे बिना लौट आया l इतना दर्द देकर भी मन को भाती हो ,अगर हमदर्द होती तो क्या आलम हो l क्या कहूँ ,एक ही हमदर्द…

  • दूर होकर भी पास

    दूर होकर भी पास तू दूर है, मगर दिल के पास है,तेरी यादों में हर पल का एहसास है।आँखों में ये आंसू तुझ तक पहुँचने को बेकरार हैं,काश तू सुन सके, मेरी दिल की ये पुकार है। रातों की तन्हाई में तेरा नाम पुकारता हूँ,हर धड़कन में तुझे ही तो महसूस करता हूँ।दूरी चाहे जितनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *