khabar Shayari

बस हमें ख़बर नहीं | khabar Shayari

बस हमें ख़बर नहीं

( Bas hamen khabar nahin ) 

 

देख पाये जो उसे ,ऐसी हर नज़र नहीं
हर जगह है वो ख़ुदा ,बस हमें ख़बर नहीं

सब मरेंगे एक दिन ,बात है ये लाज़मी
कोई इस जहान में, दोस्तो अमर नहीं

दिल मिला है गर तुझे ,तो मिलेगा दर्द भी
दर्द से तो बेख़बर कोई भी जिगर नहीं

तेरे ग़म को देखकर ,रोऊँ किस तरह न मैं
मोम सा है दिल मेरा ,ये कोई हजर नहीं

उम्र भर रही है बस ,धूप हमसफ़र मेरी
मेरी राह में कोई,दूर तक शजर नहीं

देर से सही मगर ,ख़्वाब पूरे तो हुए
दिल को है सुकून ये ,रायगाँ सफ़र नहीं

अपनी कमतरी पे तू ,इस कदर न रंज़ कर
जिसमें कुछ कमी न हो ,कोई भी बशर नहीं

कह रही तेरी नज़र ,तुझको प्यार मुझसे है
देखता हो क्यों इधर ,प्यार कुछ अगर नहीं

कोई चाहे कुछ कहे ,अपना है मिज़ाज ये
ख़र्च करते हैं बहुत,सोचते मगर नहीं

भीड़ से अलग चला ,रास्ता नया चुना
सबकी है जो रहगुज़र,मेरी वो डगर नहीं

चंद लफ़्ज़ों में जिसे,कर सकूँ बयान मैं
दास्तां ‘अहद’ मेरी इतनी मुख़्तसर नहीं

 

शायर: :– अमित ‘अहद’
गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129
यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/kam-log-hain-aise/

Similar Posts

  • फिर कोई ख़्वाब | Ghazal Phir koi Khwab

    फिर कोई ख़्वाब ( Phir koi Khwab )   फिर कोई ख़्वाब निगाहों मे बसाने आजा फिर मेरे घर को करीने से सजाने आजा एक मुद्दत से तरसता हूँ तेरी सूरत को ग़मज़दा हूँ मुझे तस्कीन दिलाने आजा तुझको लेकर हैं परेशाँ ये दर-ओ-दीवारें अपना हमराज़ इन्हें फिर से बनाने आजा जिसको सुनते ही ग़म-ए-दिल…

  • ज़माने की हुक्मरानी | Ghazal Zamane ki Hukmarani

    ज़माने की हुक्मरानी ( Zamane ki Hukmarani ) भरी दिमागों में जिन जिन के बेइमानी है उन्हीं के बस में ज़माने की हुक्मरानी है बना रहे हैं ये नेता सियासी मोहरा हमें नशे में मस्त मगर अपनी नौजवानी है सितम शिआर मेरा हौसला तो देख ज़रा कटी ज़बान है छोड़ी न हक़ बयानी है खड़े…

  • हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं

    हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं।निगाहों से साग़र पिलाए गए हैं। सितम हम पे ऐसे भी ढाए गए हैं।हंसा कर भी अक्सर रुलाए गए हैं। जिन्हें देखकर ताब खो दे ज़माना।वो जलवे भी हम को दिखाए गए हैं। जो चाहो करो हम से बरताव यारो।हम आए नहीं हैं बुलाए…

  • आसां नहीं होता | Ghazal Aasan Nahi Hota

    आसां नहीं होता ( Aasan Nahi Hota )   बज़ाहिर लग रहा आसां मगर आसां नहीं होता बहुत दुश्वार उल्फ़त का सफ़र आसां नहीं होता। ज़मीं एहसास की बंजर अगर इक बार हो जाये लगाना फिर मुहब्बत का शजर आसां नहीं होता। सुनो अहदे वफ़ा करना अलामत इश्क़ की लेकिन निभाना अहद यारों उम्र भर…

  • मैं खूबसूरत नहीं | Ghazal Main Khubsurat Nahi

    मैं खूबसूरत नहीं  ( Main Khubsurat Nahi )   कोई मुझे पसंद करे इतना मैं खूबसूरत नहीं ! देखता यहां कोई ज़माने में भली मूरत नहीं ! गोरी घनी सूरत के सब कायल रहे होते सदा, मेरी ज़माने को यहां, कोई जरुरत ही नहीं ! होते वो किस्मत के धनी जिन्हे मिले कोई परी, कोई…

  • आरज़ू के फूल | Aarzoo ke Phool

    आरज़ू के फूल ( Aarzoo ke Phool ) बिखरे हैं मेरे दिल में तेरी आरज़ू के फूलआकर समेट ले ये तेरी जुस्तजू के फूल।। ख़ुशबू हमारे वस्ल की, फ़ैली है हर जगहहर जा बिछे हुए हैं, यहाँ गुफ़्तुगू के फूल महफूज़ रक्खे दिल में तेरी चाहतें जनाबऔर याद जिसने बख़्शे ग़म-ए-सुर्ख़रू के फूल दिल का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *