Zindagi Dard bhari Shayari

मेरे हिस्से आया दर्द | Zindagi Dard bhari Shayari

मेरे हिस्से आया दर्द

( Mere hisse aaya dard ) 

 

जीवन में जब पाया दर्द
तब औरों का समझा दर्द

याद मुझे आये कुछ दोस्त
दिल में फिर से जागा दर्द

साथ इसे भाये दिल का
कब रहता है तन्हा दर्द

उसके हिस्से में खुशियाँ
मेरे हिस्से आया दर्द

हिज्र लगा ऐसा दिल पर
धड़कन धड़कन फैला दर्द

सबको ज़ियादा लगता है
इस दुनिया में अपना दर्द

लाख छुपाओ अपने ज़ख़्म
कह देता है चेहरा दर्द

मतलब की इस दुनिया में
किसने समझा किसका दर्द ?

सबसे छुपाया था लेकिन
गीत ग़ज़ल में उमड़ा दर्द

ख़त्म हुई तो पाया चैन
इच्छा से तो जन्मा दर्द

आज ‘अहद’ की आँखों से

आँसू बनकर टपका दर्द !

 

शायर: :– अमित ‘अहद’
गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129
यह भी पढ़ें :

बस हमें ख़बर नहीं | khabar Shayari

Similar Posts

  • आज़माया करो | Azmaya Karo

    आज़माया करो सब्र मेरा न यूँ आज़माया करोरूबरू ऐसे सज कर न आया करो इतनी बातें न हमसे बनाया करोजामे – उल्फ़त ख़ुशी से पिलाया करो साक़िया तुम को इस प्यासे दिल की क़समशाम ढलते ही महफ़िल सजाया करो प्यार की मौजें दिल में पटकती हैं सरइस समुंदर में आकर नहाया करो कैसे जानें कि…

  • फिर कोई तस्वीर | Phir Koi Tasveer

    फिर कोई तस्वीर ( Phir Koi Tasveer ) आज सतह -ए- आब पर इक अक्स लहराने लगाफिर कोई तस्वीर बन कर सामने आने लगा जब से हम को देखकर इक शख़्स शर्माने लगादिल न जाने क्या हमें मफ़्हूम समझाने लगा खिल उठे हैं जब से मेरे घर के गमलों में गुलाबमेरे घर के रास्तों पर…

  • माँगने लगे | Mangne Lage

    माँगने लगे ( Mangne lage ) जो देखे थे कभी, सभी वो ख़्वाब माँगने लगेवफ़ाओं का भी हाय, वो हिसाब माँगने लगे कली-कली को चूमते थे भौंरे शाख़-शाख़ पर,मगर जो देखे गुल तो फिर गुलाब मांगने लगे। भुलाके राह सच की, थे गुनाहों के जो देवतामुसीबतें पड़ी तो वो निसाब माँगने लगे चले वफ़ा की…

  • चाहता है तिरंगा | Poem on Tiranga in Hindi

    चाहता है तिरंगा ( Chahta hai tiranga )   सर भी झुकते हैं लाखों नमन के लिए जान देते हैं जो भी वतन के लिए सिर्फ़ नारों से क्या होगा ऐ दोस्तो रौनक़े बख़्श दो अंजुमन के लिए मेरे बच्चों से उनकी ख़ुशी छीन ली और क्या चाहिए राहज़न के लिए पीठ पर गोलियाँ तुम…

  • डॉ. कामिनी व्यास रावल की ग़ज़लें | Dr. Kamini Vyas Poetry

    छंद-मनहरण घनाक्षरी कण्ठ शोभे सर्प माला ,शिव  पिये  विष प्यालाबेल पत्र अति प्रियत्रिशूल वो धारी है । सोम शिव  सिर सोहे, संग गंगा मन मोहेडमरू लिए हाथ मेंनंदी की सवारी है। शिव पूजे वर मिले , शिव कृपा सृष्टि चले धन धान भर देतेभोला वो भंडारी है । हर पीड़ा हर हरे , हर काम हर…

  • मुस्कुराने के बाद | Muskurane ke Baad

    मुस्कुराने के बाद ( Muskurane ke Baad ) दिल की महफ़िल से मुझको उठाने के बादकोई रोता रहा मुस्कुराने के बाद उनके तीर – ए – नज़र का बड़ा शुक्रियाज़िन्दगी खिल उठी चोट खाने के बाद हौसलों को नई ज़िंदगी दे गयाएक जुगनू कहीं झिलमिलाने के बाद उसने दीवाना दिल को बना ही दियाइक निगाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *