सूर्य पर हनुमंती उड़ान | Aditya-L1 Mission

सूर्य पर हनुमंती उड़ान

( Surya par hanumanti udaan ) 

 

इसरो के आदित्य एल 1 ( Aditya-L1 ) मिशन की श्री गणेश बेला पर अनंत हार्दिक शुभकामनाएं

आज इसरो भर रहा, सूर्य पर हनुमंती उड़ान

चंद्रयान तीन सफलता,
अनंत खुशियां चारों ओर ।
अब लक्ष्य विशाल सौर पिंड,
इसरो अदम्य साहस सराबोर ।
दिनकर गहन अध्ययन शोध,
हिंद ऊर्जस्वित कदम आह्वान।
आज इसरो भर रहा, सूर्य पर हनुमंती उड़ान ।।

सूर्य हाइड्रोजन हीलियम का,
रवि अक्षत अनुपम आगार ।
मानव हित ऊर्जा जनन,
प्रकाश पथ स्वप्न साकार ।
व्यक्ति प्राण उपमित आभा,
सृष्टि करती सदैव अभिमान ।
आज इसरो भर रहा, सूर्य पर हनुमंती उड़ान ।।

अप्रतिम आदित्य एल वन,
स्वदेशी तकनीक नवाचार ।
अनुसंधान सौर अवबोध,
संपूर्ण गतिविधियां आधार ।
श्री हरिकोटा सतीश धवन उपग्रह केंद्र,
वंदन अभिनंदन कीर्तिमान जड़ान ।
आज इसरो भर रहा, सूर्य पर हनुमंती उड़ान ।।

सारी दुनिया अति आतुर,
परख इसरो नया कमाल ।
उत्साह उमंगी लहर सर्वत्र,
अनुभूत हिंद विज्ञानी धमाल ।
शुभ्र गगन लहराता तिरंगा,
शुभेच्छु साक्षी भारत मां अरमान ।
आज इसरो भर रहा, सूर्य पर हनुमंती उड़ान ।।

 

महेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें :-

शिक्षक सदा परम अभिनंदन | Shikshak ke Liye Kavita

Similar Posts

  • मौन | Kavita maun

    मौन ( Maun )   एक समय के बाद बहुत उत्पीड़न अन्तत: मौन की ओर हमें ले जाता है। और मौन? निराशा की ओर। निराशा किसी अपने से नहीं, ईश्वर के किसी निर्णय से नहीं। मात्र खुद से। अकेले रहते रहते हमारी आत्मा इतनी कुण्ठित होती जाती है, कि हमारा क्रोध, प्रतिशोध, आकाँक्षायें सब कुछ…

  • उस दर पे कदम मत रखना

    उस दर पे कदम मत रखना जहाँ नहीं मिलता है प्यार तुम्हें। जहाँ नहीं मिलता सम्मान तुम्हें।। उस दर पे कदम मत रखना। उस घर में कदम मत रखना।। जो नहीं दे सकते तुमको खुशी। जज्बात तेरे जो समझे नहीं।। उस दर पे कदम———————।। तुझमें नहीं है कुछ भी कमी। क्यों उनकी गुलामी करता है।।…

  • इतिहास याद रखेगा आपको | Poem in Hindi on late general Bipin Rawat

    इतिहास याद रखेगा आपको ( Itihas yaad rakhega aapko ) (सीडीएस बिपिन जनरल रावत को पुण्यतिथि पर शत-शत नमन)    इतिहास याद रखेगा आज हुआ हेलिकॉप्टर क्रेश, कीर्ति पताका लहराता रहेगा आपका देश-विदेश। यह कर्तव्यों की वेदी पहनकर अमर हो गऐ आप, जनरल को श्रद्धांजलि देता आज पूरा भारत देश।।   सीडीएस बिपिन जनरल रावत‌…

  • लम्हे | Lamhe

    लम्हे ( Lamhe )    एक लम्हे में ही कहानी बन जाती है एक लम्हे में ही जीवन बदल जाता है लम्हे के पल को समझना न कम कभी कभी लम्हे में ही जीती बाजी पलट जाती है लम्हे लम्हे ही सांसों का दौर चलता है लम्हे लम्हे ही गगन से बूंद बरसती है लम्हे…

  • ध्यान रहे | Dhyan Rahe

    ध्यान रहे ( Dhyan rahe )    गद्दार कभी वफादार नही हो सकता गद्दारी सिर्फ ,किसी के खून मे ही नही बल्कि वंशानुगत भी पीढ़ी दर पीढ़ी  चलती ही रहती है…. कहना मुनासिब तो नही किंतु, अपराधिक मानसिकता से उत्पन्न शिशु भी उसी का वंशधर होता है…. हर,हिरणाकश्यप के यहां प्रह्लाद का जन्म नही होता…..

  • हिरण्यकश्यप बना कोरोना | Poem in Hindi on Corona

    हिरण्यकश्यप बना कोरोना ( Hiranyakashyap bana corona )    में हूँ वैश्विक महामारी यह कोविड़, चाईना से आया हूँ में यह कोविड़। ख़ुद को ऐसा सब बनाओं शोलिड़, पास नही आऊंगा में यह कोविड़।। यह दूरी सबसे आप बनाकर रहना, सुरक्षा उपाय ऐसा अपनाते रहना। ज्यादा भीड़-भाड़ में कोई न जाना, भक्त प्रहलाद बनकर दिखलाना।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *