शिक्षक सदा परम अभिनंदन | Shikshak ke Liye Kavita

शिक्षक अनुपम अनुदानों का

( Shikshak anupam anudano ka ) 

 

शिक्षक अनुपम अनुदानों का, जीवन सदा आभारी
************
पितृत्व ममत्व आभा धर,
ज्ञानामृत अनंत प्रवाह ।
तेज प्रभाव गुरु सिंहासन,
अज्ञान तिमिर स्वाह ।
मोहक अनूप व्यक्तित्व ,
दिशा बोध पथ सदाचारी ।
शिक्षक अनुपम अनुदानों का, जीवन सदा आभारी ।।

अथक परिश्रम मूल मंत्र,
जीवन पर्यंत पालना ।
कर्म निष्ठ अनुशासन संग,
उत्तम चरित्र ढालना ।
ज्ञान कोष अद्भुत प्रसाद,
सहज अधिगम अवतारी ।
शिक्षक अनुपम अनुदानों का, जीवन सदा आभारी ।।

सेतु बन राष्ट्र निर्माण,
भर मृदुल हिय संस्कार ।
मृदु मुस्कान रख अधर,
सफलता सूत्र आधार ।
शब्द भाव भाषा व्याख्या,
नित्य समस्या उपचारी ।
शिक्षक अनुपम अनुदानों का, जीवन सदा आभारी ।।

ज्ञान कष्ट कंटक हर,
नित सुगम राह प्रशस्त ।
स्मरण कर जीवन वृत्त,
बाधाएं जड़ मूल अस्त ।
पाकर परम आशीष ,
सदैव खिले जीवन फुलवारी ।
शिक्षक अनुपम अनुदानों का, जीवन सदा आभारी ।।

 

शिक्षक सदा परम अभिनंदन

( Shikshak sada param abhinandan ) 

 

मुदित अंतस ऋषि सम,
चिंतन मनन ज्ञान ध्यान ।
नीतिमान निष्कपट निष्ठ,
सतत निरत पथ निष्काम ।
शमन दमन कर आडंबर ,
सद्ज्ञान सुरभि सम चंदन ।
शिक्षक सदा परम अभिनंदन ।।

लावण्य प्रभा मुख शोभित,
ओजमयी मोहक मुस्कान ।
समाहार शिक्षण कला,
नवाचार विधा मृदु गान ।
अबोध मन स्नेह सिक्त कर,
आचार विचार आदर्श मंडन ।
शिक्षक सदा परम अभिनंदन ।।

क्लेश द्वेष उग्र आवेश हीन,
उज्ज्वल उन्नत कर्म प्रधान ।
भरण सुसंस्कार मर्यादा,
वंदन निज संस्कृति शान ।
उत्साह उमंग उल्लास भर,
सकारात्मक वैचारिकी स्पंदन।
शिक्षक सदा परम अभिनंदन ।।

आत्मसात नई शिक्षा नीति,
लक्ष्य अर्जन विश्व गुरु छवि ।
कला विज्ञान वाणिज्य संग ,
राष्ट्र चमक दमक सदृश रवि ।
शीर्ष पुनीत पावन शिक्षक पद ,
अनंत चरण स्पर्श अभिवंदन ।
शिक्षक सदा परम अभिनंदन ।।

 

महेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें :-

लोहार्गल धाम | Lohargal Dham

Similar Posts

  • नवनिर्माण | Kavita Navanirman

    नवनिर्माण ( Navanirman ) बीती बातें भूले हम सब, आओ नवनिर्माण करें। नवल रचें इतिहास पुनः अब , जन-जन का कल्याण करें।। रहे मीत सच्चाई के हम , झूठों से मुख मोड़ चलें। निश्छलता हो प्रेम सुधा रस , भेद-भाव को छोड़ चलें।। सबक सिखा कर जयचंदो को, हर दुख का परित्राण करें। बने तिरंगे…

  • वसंत आया है | Basant Aaya hai

    वसंत आया है ( Basant aaya hai ) सुना है, एकबार फिर से बसंत आया है, एक बार फिर से बसन्ती बहार लाया, खेतों में फिर से पीली सरसों महक। उठी है, बगियां में नए फूलों का आगमन हुआ है, एक बार फिर से फसलें लहलहा उठी है, फिर से पेड़ों पर नए पत्तों का…

  • दिल की अभिलाषा | Dil ki Abhilasha

    दिल की अभिलाषा ( Dil ki abhilasha )    चाह नहीं मैं चाहत बनकर प्रेमी-युगल को तड़पाऊं चाह नहीं, खिलौना बनकर टूटू और बिखर जाऊं चाह नहीं, पत्थर बनकर निर्मम,निष्ठुर कहलाऊं चाह नहीं, बंधन में पड़कर स्पंदन की प्रीत जगाऊं चाह मेरी है धड़कन बनकर रहूं सदा कुर्बान और तिरंगे में लिपट कर हो जाऊं…

  • परिंदा | Parinda

    परिंदा ( Parinda )    हवा न दो उन विचारों को जो लगा दे आग पानी मे जमीन पर खड़े रहना ही आकाश को छू लेना है… सीढियां ही पहुचाती हैं हमे उछलकर गगन नही मिलता भुला दो कुछ पन्नों को तुम हर पन्नों मे जीवन नही मिलता.. अंगुलियों को देख लिया करो जान लोगे…

  • कविता जीवन की परिभाषा है

    कविता जीवन की परिभाषा है दिल को छूकर कविता धड़कन बन जाती हैजुदाई में किसी रूह की तड़पन बन जाती हैबच्चा हंसता है तो कविता होठों पर मुस्काती हैहर किसी की आह में खुदा का खत बन जाती है। जब कोई बच्ची बस पानी पीकर सो जाती हैभूख की दारुण दशा देख कविता रो जाती…

  • रजनी गुप्ता ‘पूनम चंद्रिका’ की रचनाएँ

    शायद नींद आ जाए दिया उल्फ़त का जल जाए तो शायद नींद आ जाएकसक दिल की निकल जाए तो शायद नींद आ जाए ज़रा-सा पास आओ तुम यही है क़ल्ब का अरमाँघड़ी भर यह बहल जाए तो शायद नींद आ जाए तुम्हारे दिल में ही हमदम कभी अपनी मुहब्बत काअगर इक खिल कमल जाए तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *