Poem in Hindi on Bhagat Singh

आजादी के शहजादे | Poem in Hindi on Bhagat Singh

आजादी के शहजादे

( Azadi ke shahzade ) 

 

अठाईस सितंबर धन्य हुआ,तेईस मार्च की स्तुति में

अठाईस सितंबर उन्नीस सौ सात,
शहीदे आजम हिंद अवतरण ।
रज रज अति उमंग उल्लास,
सर्वत्र अप्रतिम खुशियां संचरण ।
फिरंगी सिंहासन हिला डाला,
प्रतिभाग कर क्रांतिकारी युक्ति में ।
अठाईस सितंबर धन्य हुआ, तेईस मार्च की स्तुति में ।।

बाल्यकाल अथाह संचरण,
देश भक्ति ओतप्रोत भावनाएं ।
ऊर्जस्वित रहे कदम सदा,
पूर्ण करने आजादी कामनाएं ।
भारत मां असीम वंदन,
रंग दे बसंती चोला सूक्ति में ।
अठाईस सितंबर धन्य हुआ, तेईस मार्च की स्तुति में ।।

साउंडर्स की हत्या हो या,
लाहौर एसेंबली बम कांड ।
प्रतिरोध कर दुत्कार दिए,
दमनकारी फिरंगी मांड ।
जनमानस संचेतक बने,
हर आंदोलन प्रयुक्ति में ।
अठाईस सितंबर धन्य हुआ, तेईस मार्च की स्तुति में ।।

अंतिम सांस देहरी पर ,
हिंद स्वतंत्रता चाहना ।
अर्जुन सम एक लक्ष्य,
अंग्रेजी हुकूमत ढाहना ।
असीम हर्ष गौरव अनुभूति,
प्राण न्यौछावर आजादी परम आहुति में ।
अठाईस सितंबर धन्य हुआ, तेईस मार्च की स्तुति में ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

सेल्फी | Selfie

 

Similar Posts

  • कामना | Kamna

    कामना ( Kamna ) हर व्यक्ति की कामना होती है इसके लिए अपनी सोच होती है हमें लक्ष्य समझना चाहिए सफलता के यत्न करने चाहिए। चाह के प्रति यकीन होना है पाने के लिए श्रम करना है इससे उन्नति शिखर पाती है जीवन में श्रेष्ठता लाती है। विकास के लिए कार्य करो उन्नति के लिए…

  • मर्द का दर्द | Mard ka Dard

    मर्द का दर्द ( Mard ka dard )    थाली बजी, खुशियां मनाई, लड़के होने पर सबने बधाईयां बांटी, बलाइया ली, काला टीका लगाया, परिवार का वंश देने पर सबने मां को गले लगाया, धीरे-धीरे वक्त बीता, राजकुमार की तरह मैं रहा जीता, यौवन के पड़ाव पर खुद से जब रूबरू हुआ, एक राजकुमार से…

  • घर में पधारो गजानंद जी | Ghar me Padharo Gajanan ji

    घर में पधारो गजानंद जी ( Ghar me padharo Gajanan ji )    घर में पधारो गजानंदजी आओ आंगणिया आओ। लंबोदर महाराज गणेश रिद्धि सिद्धि संग लाओ। दूंद दुंदाला सुंड सुंडाला विघ्नहर्ता गजानन देवा। श्रीगणेश गणपति गदाधर गौरी सुवन प्रथम देवा। शिवशंकर गौरीसुत प्यारे आय भरो भंडार हमारे। सजा धजा दरबार निराला आओ गणपति प्यारे।…

  • kavita | रंग | Rango Par Kavita in Hindi

    रंग ( Rang )   नयनों से ही रग डाला है, उसने मुझकों लाल। ना  जाने  इस होली में, क्या होगा मेरा हाल।   पिचकारी में रंग भर उसने, रग दी चुनर आज, केसरिया बालम आजा तू,रग कर मुखडा लाल।   धानी  चुनरी  पीली चोली, लंहगे का रंग गुलाब। नयन गुलाबी चाल शराबी, मुखडें से…

  • जाने दो | Jaane do kavita

    जाने दो ( Jaane do )   हे प्रिय प्रकाश को बन्द करो, अन्धियारे को तुम आने दो। कोई देख ना ले हम दोनो को, जरा चाँद को तुम छुप जाने दो।   तब तक नयनों से बात करो, कोई हास नही परिहास करो। मन के भावों को रोक प्रिये, घनघोर अन्धेरा छाने दो।  …

  • लगन | Hindi chhand kavita

    लगन ( Lagan )  मनहरण घनाक्षरी   मीरा सी लगन लगे, मन में उमंग जगे। प्रेम की तपन कोई, उर मे जगाइए।   मौसम सुहाना छाए, काली घटा घिर आए। मन में लगन जगे, जतन बढ़ाइए।   काम कोई छोटा नहीं, कर्मठ को टोटा नहीं। मेहनत लगन से, शुभ फल पाइए।   आमद अच्छी कमाओ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *