Safar Zindagi ka

सफर जिंदगी का गुजरता रहा | Safar Zindagi ka

सफर जिंदगी का गुजरता रहा

( Safar zindagi ka guzarta raha )

 

हौसला अंतर्मन में जोश भरता रहा।
बहारों से मौसम भिगा संवरता रहा।
हमने मोती लुटाए जहां में प्यार भरे।
सफर जिंदगी का यूं ही गुजरता रहा।

मुश्किलों में पथिक कदम धरता रहा।
दीन दुखियों की पीर नित हरता रहा।
भरी झोली दुआओं से हमने प्यार से।
सफर जिंदगी का यूं ही गुजरता रहा।

दीप आशाओं का मन में जलता रहा।
भाव रस प्रेम भरा मन में पलता रहा।
औरों की खुशियों में खुशियां मनाई।
सफर जिंदगी का यूं ही गुजरता रहा।

आंधी तूफानों से अक्सर लड़ता रहा।
बाधाओं का सामना नित करता रहा।
मंजिले हाजिर हुई हमारी मेहनत से।
सफर जिंदगी का यूं ही गुजरता रहा।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

एक्स रे और फोटो | X-Rays aur Photos

Similar Posts

  • पिता के संग | Pita ke sang

    पिता के संग ( Pita ke sang ) पिता के संग देखे है कई रंग जीवन की आंख मिचोली वक्त के भिन्न रंग दिल में दबे पिता के अरमान आँखों में सजे सपने भूतकाल की जमीं गर्द भविष्य के उजले सवेरे की उम्मीद बांहों में खेलने से लेकर उनके काँधे तक पहुंचने का सफर जिंदगी…

  • वो लाज रखे सबकी | Poem wo laaj rakhe sabki

    वो लाज रखे सबकी ( Wo laaj rakhe sabki )   जो सबका रखवाला है दुनिया का करतार। वो लाज रखे सबकी जग का सृजन हार।   जिसके हाथों में डोर है वो नीली छतरी वाला। चक्र सुदर्शन धारी माधव मोहन मुरली वाला।   सबको जीवनदान देते जग के पालन हारे। दीनबंधु भक्त वत्सल दीनों…

  • उधार | Shantilal Soni Poetry

    उधार ( Udhaar )    सुबह धूप माँगी दोपहर में छाँव शाम को कंचन सा व्योम रात सितारे चाँद चाँदनी शुद्ध हवा व साँसें कभी हरियाली फूलों की डाली कभी फल मेवा अनाज की बाली पीने को पानी वर्षा इंद्रधनुष चूनर धानी सब कुछ जीवनभर उधार ही तो लिया है फिर बेचा है इन सबको…

  • शादी की सालगिरह | Shaadi ki Salgirah par Kavita

    शादी की सालगिरह ( Shaadi ki salgirah )    आज हमारी है साथियों वो शादी की सालगिरह, जोड़ी सलामत रहें हमारी दुआएं देना इस तरह। कभी ना उतरे हम दोनों का चढ़ा प्रेम का बुखार, खुशियों का यह सांसारिक मिलन रहें इस तरह।। ग़म का साया कभी न आएं खुशियों बीच हमारे, हर दिन नई…

  • इस्लाम का पैग़म्बर | Islam ka Paigambar

    इस्लाम का पैग़म्बर ( Islam ka Paigambar )   अल्लाह के हुक़्मरान से ये धर्म जिन्होंने बनाया, जिनके विचारों का ये धर्म इस्लाम है कहलाया। ईद मिलाद-उन-नबी पर्व उनकी याद में मनाया, जो मीठी-ईद एवं ईद-उल-फितर है कहलाया।। भारत संग कई देशों ने इसे धूम-धाम से मनाया, पैग़म्बर मोहम्मद साहब की याद सबको आया। मुख्यतः…

  • धरती की व्यथा | Kavita Dharti ki Vyatha

    धरती की व्यथा ( Dharti ki Vyatha ) मैं खुश थी जब धरती न कहला कर सूरज कहलाती थी तुममें समा तुम्हारी तरह स्थिर रह कर गुरुग्रह जैसे अनेक ग्रहों को अपने इर्द गिर्द घुमाती थी पर जबसे तुमने मुझे पृथक अस्तित्व में लाने का प्रण किया तभी से एक नित नया अहसास दिया ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *