एक्स रे और फोटो | X-Rays aur Photos

एक्स रे और फोटो

( X-rays aur photos )

 

सुंदर छवि आकर्षक मोहक मन को लगती प्यारी।
एक एक्स रे बतला देता देह भीतर की हो बीमारी।

अंतर्मन में छुपे राज को अब जान नहीं कोई पाया।
क्या फोटो क्या करें एक्स-रे प्रभु कैसी तेरी माया।

छल कपट मद लोभ भर गया घट घट विचारों में।
संयम शिष्टाचार घट रहे अब जनमन संस्कारों में।

सुंदर सजावट मनभावन आलीशान से ठाठ बाट।
आकर्षण में दुनिया डूबी दिखावे में डूबे राजपाट

चकाचौंध में भ्रमित हो रहे असलियत ना जान सके।
सत्य सादगी शालीनता को मानव नहीं पहचान सके।

कितना दोष भरा है भीतर बाहर वह नहीं दिखता है।
सुंदरता के आवरण में असली नकली भी बिकता है।

एक्स-रे सच का दर्पण है सच्चाई कड़वी होती है।
फोटो एक दिखावा दुनिया देख-देख कर रोती है।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पाषाण हृदय कैसे हो गए | Pashan Hriday

Similar Posts

  • मेरे दिल की बस्ती

    मेरे दिल की बस्ती मेरे दिल की बस्ती क्यों इतनी है सस्तीन कोई हलचल न कोई मस्तीलोग आकर चले जाते हैंनहीं रुकती कोई हस्ती।। मैं भी सोचता हूं कोई आकर गुलज़ार करेंथोड़ा रुक कर यहां इंतजार करेंकुछ बहार लाए जिन्दगी मेंहमसे भी कोई प्यार करें।। जिंदगी का मेरे कोई थोड़ा किनारा बनेसाथ साथ चलने का…

  • मां नर्मदा | Maa Narmada

    मां नर्मदा ( Maa Narmada )    अनंत नमामि मां नर्मदा ****** हिंद उत्संग अति आह्लाद, पुनीत दर्शन सरित छटा । मातृ उपमा संबोधन सेतु, नित निर्माण आनंद घटा । दिव्य मर्म अंतर सुशोभना, स्कंद पुराण नित बखान अदा । अनंत नमामि मां नर्मदा ।। शिव सुता मोहक अनुपमा, माघ शुक्ल सप्तमी अवतरण। धन्य संपूर्ण…

  • हिन्दी की बात | Hindi ki Baat

    हिन्दी की बात ( Hindi ki Baat ) कहने कोहम हिन्दी को बहुत मानते हैंऔर बच्चों का प्रवेशअंग्रेजी माध्यम में करवाते हैं।ओ! दोहरी मानसिकता के लोग,मातृभाषा से दूर रहकरबच्चे का विकास होगा क्या?मातृभाषा तो सहज हीहर शिशु सीख लेता है,तो हम उस बस्ते के बोझ के साथक्यों अंग्रेजी का बोझ डालें?हिन्दी को जीवन काक्यों ना…

  • कूटने से बढ़ती है – “इम्युनिटी पॉवर”

    कूटने से बढ़ती है – “इम्युनिटी पॉवर” मैंने काफी बुजुर्गबुजुर्ग जी से पूछाकि पहले लोग इतनेबीमार नही होते थे ?जितने आज हो रहे है …. तो बुजुर्ग जी बोलेबेटा पहले हमहर चीज को कूटते थेजबसे हमने कूटनाछोड़ा है, तबसे हीहम सब बीमारहोने लग गए है….. मैंने पूछा :- वो कैसे ?बुजुर्ग जी मुस्कुराते हुएजैसे पहले…

  • बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

    बढ़ते रहिए ( Badhte Rahiye )    आप देते हैं महत्व जब भी कभी किसी को वो पहले परखता है आपकी जरूरत को इंसानियत भी है अनमोल,इंसान के लिए हर किसी को मुफ्त मे,लुटाया नही करते दीजिए इज्जत भी तो ,जरूरी हो जितनी हर किसी का हाजमा ,सही नही होता भीड़ का माहौल है,अपने को…

  • बुनियाद | Buniyaad

    बुनियाद ( Buniyaad )    पूरी ईमानदारी से केवल तीन प्रश्नों के उत्तर ही खोज लीजिए ,की अब तक आपने क्या खोया क्या पाया आपके समाज और देश ने क्या खोया क्या पाया बस, आपको जीने , जन्मने और पाने का अर्थ मिल जायेगा…. जिंदा रहना ही अगर जिंदगी है तो मान लीजिए की आप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *