ट्वीटर की धृष्टता

ट्वीटर की धृष्टता

ट्वीटर की धृष्टता

*****

ट्वीटर वालों ने
हमारे देश की आजादी,
संप्रभुता, उदारता
से खिलवाड़ किया है
धृष्टता की है,मूर्खता की है
इतना ही नहीं तकनीकी खामी बता-
आरोपों से बचने की कोशिश की है।
हमारी संप्रभुता से खिलवाड़ किया है,
जम्मू एवं कश्मीर को-
चीन में दिखाने का दुस्साहस किया है;
लद्दाख को-
जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बताया है।
जबकि लद्दाख केन्द्र शासित प्रदेश है, जिसकी राजधानी अब लेह है।
नागरिकों ने इसका कड़ा विरोध किया है,
लेकिन ट्वीटर ने हल्के में लिया है।
तकनीकी खराबी का हवाला हैं दिया ,
बचकाना सा जवाब है दिया।
भारत सरकार के आईटी सचिव ने संज्ञान लिया ,
लेकिन तीन दिनों के बाद;
पता नहीं देरी क्यों किया?
कोई कंपनी कश्मीर को रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा कैसे दिखा रही है?
क्या उसे भारत के इतिहास भूगोल का ज्ञान नहीं है?
कौन लोग उसे चला रहे हैं?
जिन्हें तनिक भी ज्ञान नहीं है,
या जानबूझकर ऐसा कर रही है?
नागरिकों के विरोध का भी परवाह नहीं है!
हमारा सरकार से सवाल है?
अभी तक यह कंपनी भारत में क्यों है?
सरकार को इसका जवाब देना चाहिए,
ऐसी कंपनियों को मार भगाना चाहिए।
आखिर एक कंपनी ने भारत की संप्रभुता को तार तार किया है,
सरकार ने क्यों इसे बर्दाश्त किया है?
अविलंब प्रतिबंधित करना चाहिए!
ताकि दूसरे कंपनियों को भी सबक मिले,
फिर कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके।
जिसकी हिमाकत स्वयं चीन नहीं कर सकता
उसे कैसे एक कंपनी कर सकती है?
यह चिंतनीय है,
निंदनीय है।
हल्के में नहीं लेना चाहिए,
नागरिकों को शिकायत का मौका नहीं मिलना चाहिए।
सरकार यह देखे,
ऐसी कंपनियों को अपने फंदे में लपेटे।
ट्विटर यही हिमाकत चीन/अमेरिका में कर सकता है क्या?
नहीं न?
तो फिर भारत में क्यों?
विदेशी कंपनियों को भारत की उदारता
का अनुचित लाभ नहीं लेना चाहिए,
एक सीमा में रहकर ही काम करना चाहिए।
हमारी खुफिया और आईटी एजेंसियों को सतर्क रहना चाहिए,
कंपनियों को उनके हद में रखना चाहिए।
आज सूचना क्रांति और सूचना युद्ध का है दौर ,
इस युद्ध में भी हमें रहना होगा सिरमौर।
पिछड़ना भारी भूल होगी,
आगे चुनौती बड़ी होगी।
यह हम-सब का दायित्व है,कर्त्तव्य है
साइबर संसार में हार न मानें
वरना असली संसार में मुसीबतें
और बढ़ जायेंगी
बढ़ती चली जाएंगी
फिर परिश्रम समझो व्यर्थ है!

 

?

नवाब मंजूर

 

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/anokha-faisla-kavita/

Similar Posts

  • गर है लिखने का शौक | Kavita

    गर है लिखने का शौक ( Gar hai likhne ka shauq )   गर है लिखने का शौक तो कविता चुपचाप चली आती है। टूटे-फूटे शब्दों में भी भावनाएं निकल जाती है। हम तो मिश्रित भाषी हैं कभी हिंदी कभी सिंधी कभी पंजाबी कभी गुजराती निकल जाती है। भाषा के झरोखों से दिल की ऋतु…

  • टूटता तारा | Tootata Tara

    टूटता तारा ( Tootata tara )    एक रात बातों के मध्य तुम एकाएक खामोश हो गए थे मेरे पूछने पर मुझसे कहा मांग लो तुम्हें जो दुआ में माँगना है आज तुम्हारी मुराद पूरी हो जायेगी मैंने कहा – कैसे ? तुमने इशारा किया टूटते तारे का जिससे मैं थी अनभिज्ञ देख लो मेरी…

  • योगाचार्य धर्मचंद्र जी की कविताएँ | Yogacharya Dharmachandra Poetry

    मुर्दे से वसूली एक बहन जो, भूख और,दवा के बिना ,दम तोड़ दिया ।किसी प्रकार से,उसके पति एवं बच्चों ने,उसे घाट पर,दाह संस्कार हेतु ,लाया तो,सोचा था कि ,मशीन से जला देंगे तो,कुछ पैसे बच जाएंगे ,परंतु मशीन बंद थी । अब शुरू हुआ खेल,मुर्दों से वसूली का ,पहले तो लकड़ी,किसी प्रकार से ,उधार बाड़ी…

  • चलना सीखे नही | Chalna Sikhe Nahi

    चलना सीखे नही ( Chalna sikhe nahi )    चलना सीखे नही ,और दौड़ने निकल पड़े संभलने के प्रयास मे,लड़खड़ाकर गिर पड़े होती अगर जिंदगी ,यूं ही आसान इतनी तो सोचिए, कामयाबी के पैर क्यों छाले पड़े गुजर जाती है एक उम्र पूरी,चढ़ाई मे चाहते हो ,घर से निकलते ही हों झंडे खड़े माना की…

  • गणतंत्र दिवस | Republic Day

    गणतंत्र दिवस ( Republic Day ) ( 2 )  प्यारा भारत देश हमारा,मन से खुशी मनाऍंगे। आया है गणतंत्र दिवस यह, विजय ध्वजा लहराऍंगे। भारत धरती कहती सबसे,बालक मेरे न्यारे हो। मेरी रक्षा खातिर तुमने, अपना सब कुछ वारे हो। युगों-युगों तक नाम तुम्हारा,धुन आजादी गाऍंगे। आया है गणतंत्र दिवस यह,विजय ध्वजा लहराऍंगे। भारत माॅ॑…

  • आग | Aag

    आग ( Aag )    शाम को अभी और ढल जाने दो जरा बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने दिल को अभी और मिल जाने दो जरा अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी अभी अभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *